Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:11 AM IST

Yellow In Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से सीखें समर सीजन में कैसे कैरी करे यलो आउटफिट्स

ठिठुरने वाली सर्दियों के बाद मौसम ने करवट बदल ली है और चिलचिलाती गर्मियों ने दसतक देदी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस बार यलो को ‘कलर ऑफ द सीजन’ डिकलेयर किया है। 
Updated:- 2019-04-19, 16:19 IST
colour of the season yellow

ठिठुरने वाली सर्दियां चली गई हैं। अब मौसम गर्मियों का है। इस मौसम का अलग फैशन और ट्रेंड है। समर सीजन में जयादातर लाइट कलर्स और शेड्स ही पसंद किए जाते हैं। ब्राइट और चमकदार रंगों को कम ही पसंद किया जाता है। मगर, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। इस बार समर सीजन में यलो जैसे ब्राइट कलर को ‘ कलर ऑफ द सीजन’ डिकलैर किया जा चुका हे। इस चटक रंग में कई बॉलीवड एक्ट्रेसे को देखा जा चुका है। चलिए हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह कैसे आप भी समर सीजन में यलो कलर को कैरी कर सकती हैं। 

kareena kapoor in yellow outfit

करीना कपूर 

हालही में करीना कपूर को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया था। वह हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस दौरान करीना कपूर ने बेहद स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ था। करीना ने यलो कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना था जो कि फैशन ब्रांड ‘एलिक्स’ का था और यलो कलर की पैंट पहनी थी जो ‘जारा’ की थी। इस आउटफिट के साथ करीना ने स्लीक पोनिटेल बनाई थी और मिनिमल मेकअप किया था।

 

खुद को ग्लैम अप करने के लिए करीना केवल कानों मे स्टड्स पहने थे। करीना ने अपने नेल्स तक में यलो नेलपेंट लगाया था। करीना का यह लुक समर के लिए परफेक्ट है। करीना की तरह आप अपने इस आउटफिट को लेपर्ड प्रिंट वाले शूज के साथ कल्ब कर सकती हैं। 

sonam kapoor in yellow outfit

सोनम कपूर 

बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी यलो को समर कलर डिकलेयर कर दिया है। सोशल मीडिया में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम ने यलो कलर की कफ-लेंथ ड्रेस पहनी हुई है। ड्रेस में बो-डीटेलिंग भी है। सोनम ने जो ड्रेस पहनी है वह विदेशी फैशन डिजाइनर Silvia Tcherassi की डिजाइन की हुई है। सोनम के लुक को और भी ज्यादा संवार रहा है FilaxVNV  का रेड और यलो शूज। समर के लिए यह बेहद कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक है। आप इस लुक के साथ गोल्ड हूप्स भी पेयरअप कर सकती हैं जैसे सोनम ने किए हुए हैं। 

tahira kashyap yellow outfit

ताहिरा कश्यप 

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ाई लड़ने के बाद ताहिरा कश्यम (बॉलीवुड एक्टर आयूष्मान खुराना की वाइफ) की नई और बेहद ट्रेंडी तस्वीरें सामने आ रही हैं। ताहिरा की जो तस्वीरें सामने आ रही है उनमें उन्होंने मस्टर्ड कलर का ट्रैकसूट पहना है और उसके साथ व्हाइट स्पोर्ट शूज पहने हैं। ताहिरा का ट्रैक सूट फैशन डिजाइनर शबीना हल्दार का डिजाइन किया हुआ है।

 

ताहिरा ने इस ट्रैक सूट के साथ ब्लैक इनर पहना हुआ जो उनके लुक को और भी ज्यादा इनहैंस कर रहा है। इसके साथ ही ताहिरा के यलो शेड्स और गोल्डन हूप्स भी उनके लुक को ग्लैम अप कर रहे हैं।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।