बोल्ड ब्लाउज के ये डिजाइन आपके लुक को बना देंगे ग्लैमरस

अगर आप सिंपल साड़ी में ग्लैमर्स लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आपको इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। 
Updated:- 2023-02-14, 19:13 IST
latest bold blouse designs

साड़ी के साथ-साथ ब्लाउज के डिजाइन भी काफी यूनिक होते हैं। सिंपल साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए सही ब्लाउज डिजाइन होना जरूरी है। अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप पहन आप किसी डीवा से कम नहीं लगेंगी। चलिए एक नजर डालते हैं सेलेब्स इंस्पायर्ड बोल्ड ब्लाउज के डिजाइन्स पर।

बो स्टाइल ब्लाउज

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल बेहद ही क्यूट हैं। वह आजकल इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। उनके इस लुक ने सभी का ध्यान खींचा, इसका कारण साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज था।

शहनाज ने इस पिंक साड़ी के साथ बोल्ड ब्लाउज पहना है, जिस पर नीचे की बजाय गले पर बो डिजाइन बना है। यह ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक है। अगर आप लीग से हटकर कुछ करना चाहती हैं तो इस बार यह ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

स्वीटहार्ट ब्लाउज डिजाइन

bold blouse designs for ladies
भूमि पेडनेकर के लुक्स देखने लायक होते हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम चेक करेंगी तो आपको पता चलेगा कि वह एथनिक आउटफिट्स की दीवानी हैं। इसलिए उनके इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल आउटफिट में कई फोटोज हैं। हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में साड़ी में नजर आई थीं।

भूमि ने शीर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ भूमि ने बोल्ड ब्लाउज पहना है। स्वीटहार्ट नेक डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप भी टेलर से कहकर इस तरह का डिजाइन बनवा सकते हैं। ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए आप भी स्लीव पर हैंगिग मोती लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक को बना देंगे मॉडर्न

प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन

latest blouse design for women
शर्वारी वाघ ने फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। यह लहंगा आइवरी कलर का है, जिस पर डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लहंगे के खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम ब्लाउज ने किया है।

इसे भी पढ़ें:साड़ी के साथ ब्लाउज के ये डिजाइंस बना देंगे आपके लुक को बोल्ड और स्टाइलिश

प्लंजिंग नेकलाइन के साथ हाफ स्लीव्स डिजाइन एकदम बेस्ट लग रहा है। ब्लाउज पर सीक्वेन से फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है। इस तरह का ब्लाउज आपको बोल्ड लुक देगा। सिंपल साड़ी में ग्लैमरस लुक पाने के लिए यह प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।