Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

Blue Stone Bichhiya Designs: एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय शामिल करें ये 'ब्लू स्टोन' टो रिंग, दिखेंगी खूबसूरत

Blue Stone Bichhiya Designs: अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक एक्सेसरीज शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर ब्लू स्टोन बिछिया को शामिल कर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-11, 19:09 IST
image

पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे एक से एक खूबसूरत बिछिया और पायल भी शामिल करती हैं। अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट ब्लू स्टोन वाली बिछिया के नए और लेटेस्ट डिजाइंस बताएंगे, जो आपके पैरों को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।

सिल्वर एडजस्टेबल स्पार्कलिंग ब्लू-कलर स्टोन टो रिंग

अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत बिछिया पहनना बहुत पसंद है और आप बदल-बदल कर एक से एक बिछिया शामिल करती हैं, तो आपके लिए यह सिल्वर एडजस्टेबल स्पार्कलिंग ब्लू-कलर स्टोन टो रिंग भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर चांदी में बनवा सकती हैं या अर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं। आप इस तरह की बिछिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

5 - 2026-04-01T131838.080

ब्लू एंड व्हाइट फ्लावर शेप बिछिया

अगर आप अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए बिछिया के नए और शानदार डिजाइन शामिल करती हैं, तो अब आप एक जैसी बिछिया पहनने के बजाय इस तरह की ब्लू एंड व्हाइट फ्लावर शेप बिछिया को भी ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे बिछिया डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन दिनों इस तरह की स्टोन बिछिया का ट्रेंड बढ़ गया है।

3 - 2026-04-01T131842.085

ब्लू स्टोन ड्रॉपलेट्स स्टर्लिंग सिल्वर टो रिंग

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और डेली वियर में अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की ब्लू स्टोन ड्रॉपलेट्स स्टर्लिंग सिल्वर टो रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया डिजाइन न सिर्फ आपके पैरों को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी, बल्कि इसे पहनकर आप अपने लुक को भी शानदार बना सकती हैं। आपको ऐसी बिछिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।  

4 - 2026-04-01T131836.150

यह भी पढ़ें- Butterfly Bichhiya Designs: सिंपल बिछिया को कहें बाय, ट्राई करें ये स्टाइलिश 'बटरफ्लाई' डिजाइन टो रिंग

ब्लू स्टोन फ्लोरल पैटर्न बिछिया

अगर आप शादीशुदा हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो एक्सेसरीज में आप इस तरह की खूबसूरत ब्लू स्टोन फ्लोरल पैटर्न बिछिया को शामिल कर सकती हैं। ऐसी बिछिया को आप किसी भी तरह की साड़ी या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी साथ ही पैरों को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी।

1 - 2026-04-01T131833.996

ब्लू स्टोन अडजस्टेबल बिछिया

अगर आपको बदल-बदल कर बिछिया पहनना बहुत पसंद है, तो आपके लिए यह खूबसूरत ब्लू स्टोन अडजस्टेबल बिछिया भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी डिजाइन वाली बिछिया मिल जाएगी, जो आपके पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर देगी।   

2 - 2026-04-01T131840.151

यह भी पढ़ें- Meenakari Toe Rings: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगी ये मीनाकारी बिछिया, देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/MEMOIR/amazon/Raajraani Store/Sahiba Gems Store/flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।