Blouse Designs: अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए सिंपल साड़ी के साथ वियर करें ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस

ब्लाउज आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे जिन्हें आप लहंगे या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं लेकिन, अगर आप सिंपल साड़ी पहन रही है और इस साड़ी में अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप ये ट्रेंडी ब्लाउज वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ट्रेंडी डिजाइंस वाले ब्लाउज दिखा रहे हैं जिसमें आप लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा साथ ही आप अट्रैक्टिव भी नजर आएगी।
एम्ब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज
सिंपल साड़ी में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। इस ब्लाउज में फ्लोरल डिजाइन में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है और इस तरह की फ्लोरल सिंपल साड़ी के साथ अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह का ब्लाउज आप बाजार से ले सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी आपको ये ब्लाउज सस्ते कीमत में मिल जाएगा। इस ब्लाउज को आप साटन साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरानी रखी प्रिंटेड स्कर्ट के साथ पहनें ये स्टाइलिश शर्ट और ब्लाउज, लुक दिखेगा मॉडर्न
यु नेक डिजाइन ब्लाउज
अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस तरह के यु नेक डिजाइन वाले ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। यह ब्लाउज पफ स्लीव्स में आता है साथ ही ये ब्लाउज डोरी स्टाइल बैकलेस है। इस ब्लाउज में आपके लुक बेहद ही खूबसूरत और रॉयल नजर आएगा और इस ब्लाउज को आप प्लेन सिल्क की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप पफ स्लीव्स में कुछ न्यू चाहती हैं तो आप इस तरह के राउंड नेक डिजाइन वाले ब्लाउज का चुनाव कर सकती है। इस तरह का ब्लाउज जहां न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है तो वहीं ये बेकलेस है जिसमें बेहद ही खूबसूरत एक डोरी है जो ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट है।
बोट नेक डिजाइन ब्लाउज
अगर आप सिंपल साड़ी के साथ कुछ न्यू ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के बोट नेक डिजाइन ब्लाउज का भी चुनाव कर सकती हैं और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्बेलिश्ड वर्क भी किया हुआ है। ये ब्लाउज आपके लुक जहां अट्रैक्टिव लुक पाने में मदद करेगा तो वहीँ इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें- सूट और साड़ी ब्लाउज लुक को करें चेंज, लगाएं ये टेस्ल
अगर आपको ब्लाउज की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- flipkart, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।