शॉर्ट हाइट की महिलाएं अपने वार्डरोब में जरूर रखें ये अपरवियर, मिलेगा स्टनिंग लुक

जब भी हम खुद को स्टाइल करती हैं तो हमें अपनी सबसे पहले अपनी बॉडी को समझना बेहद जरूरी होता है। हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है और अगर उसे ध्यान में रखकर खुद को स्टाइल ना किया जाए तो इससे पूरा लुक बिगड़ सकता है। मसलन, अगर किसी की हाइट कम है तो उसे हमेशा थोड़ी स्मार्ट स्टाइलिंग करने पर फोकस करना चाहिए। आपका लुक व आउटफिट ऐसा होना चाहिए, जो आपकी हाइट लंबी होने का भ्रम पैदा करें। हालांकि, अक्सर यह देखने में आता है कि शॉर्ट हाइट की लड़कियों को लगता है कि उनके पास स्टाइलिंग ऑप्शन काफी कम हैं। वे केवल कुछ चुनिंदा तरह के कपड़ों को ही अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप स्मार्टली अपना अपर वियर चुनती हैं तो इससे आप स्टनिंग भी नजर आती हैं। साथ ही साथ, आपकी हाइट भी लंबी महसूस होती है। इतना ही नहीं, इन अपरवियर को आप अलग-अलग तरीकों से स्टाइल भी कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ अपर वियर के बारे में बता रहे हैं, जो शॉर्ट हाइट की महिलाओं पर काफी अच्छे लगेंगे-
वी-नेक टॉप्स या ब्लाउज
अगर आपकी हाइट कम है तो ऐसे में आपको वी-नेक अपर वियर में इनवेस्ट करने पर विचार करना चाहिए। दरअसल, इस तरह के अपरवियर गर्दन से नीचे तक एक लंबी लाइन बनाते हैं। जिसकी वजह से गर्दन लंबी और शरीर स्लिम नजर आता है। आप इन अपरवियर को हाई-वेस्ट पैंट्स या स्कर्ट के साथ पेयर कर कर सकती हैं। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।
मोनोक्रोम अपर वियर
यह एक स्मार्ट ट्रिक है, जो आपकी हाइट को लंबा दिखाने में मदद कर सकती है। अगर आप अपने लुक में बहुत ज्यादा कलर शामिल करती हैं तो इससे आपकी हाइट कम महसूस होती है। वहीं, दूसरी ओर एक ही रंग शरीर को लंबा दिखाता है। खासतौर से, डार्क शेड आपको एक स्लिम लुक भी देते हैं। वहीं, कैजुअल्स लुक के लिए अच्छे टॉप सर्च कर रही हैं, तो आप लाइट कलर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-संगीत फंक्शन में हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ जब स्टाइल करेंगी ये स्कर्ट और टॉप सेट
ऑफ-शोल्डर अपरवियर
शॉर्ट हाइट की महिलाओं के लिए ऑफ शोल्डर अपरवियर डिजाइन के टॉप भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। अगर आप ऑफ-शोल्डर अपरवियर पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो ऐसे में आप बोट-नेक टॉप्स को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के अपरवियर शोल्डर को चौड़ा दिखाते हैं जिससे बॉडी बैलेंस्ड और लंबी लगती है। अगर आप इस तरह के अपरवियर को पहन रही हैं तो उसके साथ नीचे फिटेड पैंट्स या स्किनी जींस को स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें-फेस्टिव सीजन पर न्यू लुक के लिए स्टाइल करें ये स्कर्ट और टॉप के ये लेटेस्ट डिजाइन
वर्टिकल स्ट्राइप्स शर्ट्स और टॉप्स
शॉर्ट हाइट पर वर्टिकल स्ट्राइप्स हाइट को लंबा दिखाने में मदद करती हैं। दरअसल, इस तरह की स्ट्राइप्स आपकी नजर को ऊपर-नीचे खींचती हैं, जिससे शरीर के लंबे होने का आभास होता है। कोशिश करें कि आप थिन वर्टिकल स्ट्राइप्स के शर्ट्स व टॉप्स को अपने लुक का हिस्सा बनाएं। आप इसे अच्छे से टक करें ताकि लुक लंबा लगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।