Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:54 AM IST

Sleeveless Midi Dress Designs: गर्मी में ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें स्लीवलेस मिडी ड्रेस के ये डिजाइंस

ऑफिस में स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन कई बार सही ड्रेस न चुनने से आपका पूरा लुक ही खराब ही जाता है। अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट स्टाइल देना चाहती हैं और गर्मी में कम्फर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो स्लीवलेस मिडी ड्रेस के ये डिजाइंस जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2026-06-08, 18:56 IST
image

गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए ऐसे आउटफिट्स अच्छे लगते हैं जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ कम्फर्टेबल भी हों। ऐसे में महिलाओं को स्लीवलेस ड्रेस बहुत अच्छा ऑप्शन लगती हैं। यह ड्रेसेस आपको प्रोफेशनल लुक देने के साथ-साथ पूरे दिन कंफर्टेबल भी बनाए रखती हैं। आजकल मार्केट में स्लीवलेस मिडी ड्रेस के कई खूबसूरत डिजाइंस हैं जिन्हें आप ऑफिस, मीटिंग्स या किसी गेट टु गेदर में कैरी कर सकती हैं। आइए यहां देखें कुछ ट्रेंडी स्लीवलेस मिडी ड्रेस डिजाइंस जो आपके ऑफिस लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

स्लीवलेस फिट एंड फ्लेयर मिडी ड्रेस

अगर आप ऑफिस में सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं तो स्लीवलेस फिट एंड फ्लेयर मिडी ड्रेस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की ड्रेस आमतौर पर कमर से फिट होती है और नीचे की ओर फ्लेयर्ड डिजाइन में आती है, जिससे बॉडी शेप काफी अट्रैक्टिव दिखाई देता है।

fit and flayer midi dress

ये ड्रेस किसी भी बॉडी टाइप पर परफेक्ट लुक देती है। गर्मी के मौसम में इसके लाइट कलर्स जैसे स्काई ब्लू, बेबी पिंक और पीच कलर दिखने में ज्यादा अच्छे लगते हैं। इस मिडी ड्रेस को आप ब्लॉक हील्स और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं और ऑफिस में स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Flared Midi Dress Designs: वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं ये फ्लेयर्ड मिडी ड्रेस, मिलेगा क्लासी और प्रोफेशनल लुक

शोल्डर स्ट्रैप्स स्लीवलेस फॉर्मल फिट एंड फ्लेयर मिडी ड्रेस

अगर आप अपने ऑफिस लुक को मॉडर्न के साथ क्लासी बनाना चाहती हैं, तो मिडी ड्रेस का यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसकी स्ट्रैप डिजाइन इसे ट्रेंडी लुक देती है जबकि फिट एंड फ्लेयर पैटर्न इसे फॉर्मल टच देता है।

midi dress for office

गर्मी में इस तरह की मिडी ड्रेस को आप लाइट डेनिम जैकेट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ऑफिस मीटिंग में इस ड्रेस को आप ब्लेज़र के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप ब्लॉक हील्स या बेलीज से लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।

शर्ट कॉलर स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस

अगर आप ऑफिस लुक में खुद को ज्यादा फैशनेबल दिखाना चाहती हैं तो शर्ट कॉलर स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस जरूर ट्राई कर सकती हैं। 

short collor midi dress

शर्ट कॉलर होने की बजह से ये आपको फॉर्मल लुक देती है और आप किसी भी मीटिंग में स्टाइलिश नजर आती हैं। इसका फ्लोरल प्रिंट समर फ्रेंडली लगता है और इस ड्रेस को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। इसे आप ब्लॉक हील्स और फ्लैट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Midi Dress: नाइट पार्टी में करना चाहती हैं रॉक तो स्टाइल करें ये मिडी ड्रेस

सेल्फ डिजाइन स्लीवलेस ए-लाइन मिडी ड्रेस

ये ड्रेस डिजाइन उन महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो ऑफिस में स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। इस मिडी ड्रेस का सेल्फ डिजाइन पैटर्न ड्रेस को एक सॉफ्ट टेक्सचर और प्रीमियम लुक देता है। 

self design dress

ए-लाइन कट लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा दीखता है और ये पहनने में भी काफी कम्फर्टेबल होता है। ऑफिस के लिए आप इसे सिंपल एक्सेसरीज के साथ पेयर कर सकती हैं। यह ड्रेस आपको एलिगेंट और प्रोफेशनल लुक देने में मदद करेगी।

ए-लाइन बोट नेक स्लीवलेस मिडी डिजाइन

 

a line boat neck dress

सॉलिड कलर वाली यह ड्रेस ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि यह प्रोफेशनल लुक देती है। आप इसे बेल्ट, स्टेटमेंट वॉच और फॉर्मल बैग के साथ स्टाइल कर सकती हैं और ऑफिस लुक में स्टाइल जोड़ सकती हैं।

अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो स्लीवलेस मिडी ड्रेस के ये डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।