जंपसूट के लिए दिल्ली की इन मार्केट को करें एक्सप्लोर

आजकल महिलाओं के पास स्टाइलिश कपड़ों के ऑप्शन की कमी नहीं है। जींस, सूट और साड़ी को भी अलग-अलग स्टाइल से पहनती हैं। इसी ऑप्शन में मौजूद है जंपसूट जो आजकल मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाता है। लेकिन दिल्ली में कुछ मार्केट ऐसी हैं जहां ये कम रेट पर अच्छे पैटर्न और नए डिजाइन के साथ जंपसूट मिलते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कम दाम में अच्छे जंपसूट खरीदना तो इन मार्किट को एक बार एक्सपलोर जरूर करें।
सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग हब है। यहा पर आपको हर एक तरह के लेडीज कपड़े कम रेट पर मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आपको अच्छे और कम्फर्टेबल जंपसूट खरीदना है तो इस मार्किट को आप एक्सपलोर कर सकती हैं। यहां आपको 250 से लेकर 500 की रेंज में अच्छे डिजाइन और कलर के साथ जंपसूट मिल जाएगे। जिनको आप कॉलेज, ऑफिस में कैरी कर सकती हैं। डिफरेंट-डिफरेंट पैटर्न के भी जंपसूट आपको यहां देखने को मिल जाएंगे। इसलिए जाइए और अपने लिए लेटेस्ट स्टाइल के जंपसूट खरीदें।
लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट ब्रांडेड कपड़ों के लिए जानी जाती है। लेकिन पटरी पर लगने वाली दुकानों पर आपको कम रेट में अच्छा सामान मिल जाता है। यहां पर आपको जंप सूट की कई सारी वैरायटी मिल जाएगी। कुछ ऐसे जंपसूट भी मिलेगे जिन्हें आप पार्टी में कैरी कर सकती हैं। मार्किट में इस तरह के जंपसूट 500 से 1000 रुपये के अंदर अच्छे फ्रेब्रिक के साथ मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कुछ इस तरह पहनें जंपसूट, दिखेंगी बेहद गार्जियस
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट में आपको हर एक वैरायटी का स्टफ मिल जाएगा। यहां से आप घर के सजावट का सामान, बैग, बैंगल्स, जूते सब खरीद सकती हैं। यहां पर जंपसूट भी काफी अच्छे और सस्ते दाम में मिलते हैं। जिन्हें आप आउटिंग के लिए पहन सकती हैं। ऐसे जंपसूट आपको 300 से 1000 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे। इसी के साथ इसमें अलग-अलग तरह के पैटर्न स्टाइल भी मिल जाएंगे।
कृष्णा नगर मार्केट

ईस्ट दिल्ली की लड़कियों की मोस्ट फेवरेट मार्केट में से एक है कृष्णा नगर (दिल्ली की सस्ती मार्केट) या आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। जिन्हें आप किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। जंपसूट की कई सारी वैरायटी भी आपको यहां पर मिल जाएगी। यहां जंपसूट के वो स्टाइल भी मिल जाएंगे जो सोशल मीडिया पर सर्च होने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई देते हैं वो भी 500 से 1000 की रेंज में जल्दी जाइए और इन जंपसूट को खरीदकर ट्राई करिए।
इसे भी पढ़ें: विंटर में जंपसूट को कुछ इस तरह बनाएं अपने स्टाइल का हिस्सा
दिल्ली में ऐसी कई मार्केट हैं जहां कम रेट पर अच्छे कपड़े मिलते हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है तो इन मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।