Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

Cuff Bangle Designs: वेस्टर्न और एथनिक दोनों लुक्स को 'बोल्ड' बना देंगे ये कफ बैंगल्स, देखें एक से बढ़कर एक डिजाइंस

Cuff Bangle Designs: अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कफ बैंगल्स को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2026-03-27, 01:55 IST
image

इन दिनों अधिकतर महिलाओं में कफ बैंगल्स का काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक बैंगल्स पहनती हैं, तो डेली वियर में पहनने के लिए आप कुछ लेटेस्ट कफ बैंगल्स को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं, इन कफ बैंगल्स डिजाइंस के बारे में।

गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल कफ ब्रेसलेट

अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो डेली वियर यानी ऑफिस और कॉलेज में पहनने के लिए आप इस तरह के लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल कफ ब्रेसलेट को चुन सकती हैं। ये आपके पूरे कॉलेज और ऑफिस लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे।

1 - 2026-03-26T150126.596

व्हाइट पर्ल गोल्ड टोन कफ बैंगल्स

अगर आपको एक्सेसरीज पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत एक्सेसरीज पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप इस तरह के व्हाइट पर्ल गोल्ड टोन कफ बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स को आप अपने हाथों में पहनकर हाथों की खूबसूरती को दुगना कर सकती हैं। ये डेली वियर के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

2 - 2026-03-26T150128.152

यह भी पढ़ें- Pearl Bracelet Designs: होली पर आउटफिट के साथ शामिल करें पर्ल ब्रेसलेट, देखें एक से एक लेटेस्ट डिजाइंस

ब्रास गोल्ड प्लेटेड कफ ब्रेसलेट

अगर आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और ऐसे में आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं, तो एक्सेसरीज में आप इस तरह की खूबसूरत ब्रास गोल्ड प्लेटेड कफ ब्रेसलेट को पहन सकती हैं। यह न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि आपको भीड़ से हटकर और गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगा। इन दिनों ऐसी एक्सेसरीज काफी ट्रेंड में है, जो आपके कॉलेज लुक को बेहतर बना देगी।

3 - 2026-03-26T150123.576

गोल्ड प्लेटेड अडजस्टेबल कफ ब्रेसलेट

अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो ऑफिस में पहनने के लिए आप इस तरह के कफ गोल्ड प्लेटेड अडजस्टेबल कफ ब्रेसलेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे।

3 - 2026-03-26T150123.576

वाटरप्रूफ लीफ ओपन कफ बैंगल्स 

अगर आप अपने हाथों में पहनने के लिए किसी एक्सेसरीज की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत वाटरप्रूफ लीफ ओपन कफ बैंगल्स भी बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के साथ-साथ आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।

4 - 2026-03-26T150121.801

यह भी पढ़ें- Ethnic Bracelet Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ वियर करें ब्रेसलेट, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: myntra/SOHI/Shining Diva Fashion/Rubans Voguish/QUERALT

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।