छोटे ब्रेस्ट साइज की महिलाएं कैरी करें ये खास ब्लाउज डिजाइन

साड़ी में अगर आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको साड़ी के साथ अट्रैक्टिव ब्लाउज डिजाइन पहनना चाहिए। मगर कई महिलाएं साड़ी इसलिए भी नहीं पहनती हैं क्योंकि छोटे ब्रेस्ट होने के कारण वह सही तरीके से फिटिंग ब्लाउज में नहीं आती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास ब्लाउज के डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं जिसे छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाएं पहन सकती हैं।
फ्लावर कट ब्लाउज डिजाइन जरूर करें ट्राई

इन दिनों कई एक्ट्रेस को फ्लावर कट ब्लाउज डिजाइन पहने देखा गया है। ऐसे में आपके भी छोटे ब्रेस्ट हैं तो आपको खुद के लिए फ्लावर कट ब्लाउज डिजाइन ही खरीदना चाहिए। फ्लावर कट ब्लाउज डिजाइन आपके क्लीवेज को भी फ्लॉन्ट करता है। ऐसे में यह आपके लुक में चार- चांद लगा सकता है। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन कई सेलिब्रिटी ने कैरी किया है।
राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन पहने

नेक राउंड ब्लाउज डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा हैं। साउथ की कई एक्ट्रेस को इस तरीके के ब्लाउज में देखा गया है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आपकी साड़ी सिंपल हैं तो आपको हैवी नेक राउंड ब्लाउज डिजाइन कैरी करना चाहिए।
वी नेक ब्लाउज डिजाइन करें ट्राई

अगर आप चाहती हैं कि आपका ब्लाउज में क्लीवेज भी दिखें तो आपको वी नेक ब्लाउज डिजाइन पहनना चाहिए। इस तरीके के ब्लाउज देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। वहीं छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं की खूबसूरती इस तरीके के ब्लाउज बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Blouse Design: स्लिम दिखने के लिए साड़ी के साथ इन ब्लाउज डिजाइन को करें स्टाइल
पान शेप ब्लाउज पहनें

पान शेप ब्लाउज भी इन दिनों कई सेलेब्स ने कैरी किया है। यह ब्लाउज लाइट वेट साड़ी के साथ कैरी किया जाता हैं। छोटे बेस्ट वाली महिलाएं पान शेप ब्लाउज पहन सकती हैं। यह ब्लाउज बेस्ट को अपलिफ्ट करने में मदद करती हैं। ऐसे में आप इस तरीके के ब्लाउज को पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पुराना ब्लाउज फेंकने की बजाय यूं करें इस्तेमाल, ये रहे आसान टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: amazon, india mart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।