Chandi ke Kade: डेली वियर में पहनने के लिए अभी से खरीद लें चांदी के कड़े, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अधिकतर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए डेली वियर में एक से एक खूबसूरत कंगन पहनती हैं, लेकिन अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर चांदी के कड़े शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइनर कड़ा डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कड़े डिजाइंस के बारे में।
फ्लावर स्टर्लिंग चांदी के कड़े
आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए फ्लावर स्टर्लिंग चांदी के कड़े को भी पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे कड़े डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

मल्टीकलर स्टोन फ्लावर डिजाइन चांदी का कड़ा
आपको अगर चांदी के कड़े पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर कड़े पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह का खूबसूरत कड़ा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

डिजाइनर कर्व पैटर्न चांदी के कड़े
आप चाहें तो अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और डेली वियर में पहनने के लिए इस तरह के लेटेस्ट पीकॉक पैटर्न चांदी के कड़े को ट्राई कर सकती है। ऐसे कड़े डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

सिल्वर डायमंड स्टोन चांदी का कड़ा
डेली वियर में पहनने के लिए आप इस तरह का खूबसूरत सिल्वर डायमंड स्टोन चांदी का कड़ा भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे कड़े आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे और आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे।

फ्लावर लीफ पैटर्न चांदी का कड़ा
अगर आप डेली वियर के लिए कड़े तलाश रही हैं, तो अब आप इस तरह के कड़े भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे कड़े इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप डेली वियर में या किसी खास फंक्शन में पहन सकती हैं।

सिल्वर टोंड फ्लोरल डिजाइन चांदी का कड़ा
अगर आप वर्किंग वुमन हैं, रोजाना ऑफिस जाती है और ऐसे में एक्सेसरीज पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के लेटेस्ट सिल्वर टोंड फ्लोरल डिजाइन चांदी का कड़ा हाथों में पहनकर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बना सकती हैं। ऐसे कड़े इन दिनों काफी ट्रेंड में है।

सिल्वर मेटल एस शेप चांदी का कड़ा
अगर आपको कड़े पहनने का बहुत शौक है और आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह कड़े पहनती हैं, तो आपके लिए सिल्वर मेटल एस शेप चांदी का कड़ा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप अपने हाथों में पहनकर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।

कलरफुल स्टोन फैंसी सिल्वर कड़ा डिजाइन
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत कलरफुल स्टोन फैंसी सिल्वर कड़ा डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे चांदी के कड़े को आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर जाकर डिजाइन करवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे कड़े मिल जाएंगे, जो डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Silver Toe Ring Designs For Maha Shivaratri: शिव पूजा के लिए पहनें खूबसूरत सिल्वर टो रिंग, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
सिल्वर डायमंड स्टड डबल लेयर कड़ा
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और ऐसे में हाथों में कंगन पहनने का सोच रही हैं, तो एक जैसे कंगन पहनने के बजाय आप सिल्वर यानी चांदी डायमंड स्टड डबल लेयर कड़ा को पहनकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

सिल्वर फिलीग्री डिजाइनर चांदी का कड़ा
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए कड़े तलाश रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत है। आपके लिए इस तरह के सिल्वर फिलीग्री डिजाइनर चांदी का कड़ा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चांदी के यह कड़े आपको नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर मिल जाएंगे या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी आप इन्हें खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Sonal/AH jewelry/vinodluniya882/Vishakha Rathour
- चांदी के ब्रेसलेट कितने तक बन जाएंगे ?
- सिल्वर ब्रेसलेट के लिए कीमतें 2000 से 6,000 रुपये तक हो सकती हैं।
- चांदी की अंगूठी कितने रुपए की आती है?
- 500 से 3000 रुपये के बीच हो सकती है।
- चांदी के कड़े कौन से चलन में हैं?
- फ्लोरल डिजाइन चांदी का कड़ा काफी चलन में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।