Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:10 AM IST

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी को बेल्ट के साथ करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

कई बार साड़ी बांधने के बाद थोड़ी अजीब लगती है। ऐसे में बेस्ट है कि आप बेल्ट का इस्तेमाल करें। बेल्ट आपको फैंसी से लेकर सिंपल हर तरह के डिजाइन में मिल जाएगी। जिसे स्टाइल करके आप लुक को सुंदर बना सकती हैं।
Updated:- 2024-11-13, 19:15 IST
image

साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है। लेकिन जब लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो अक्सर हमें पार्लर वाली दीदी की याद आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहीं हमें अच्छे से साड़ी पहना पाती हैं। वरना हम तो साड़ी उल्टी सीधी बांधकर तैयार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप साड़ी के साथ बेल्ट को खरीदें। बेल्ट से लुक और भी अच्छा नजर आता है। साथ ही, लुक भी अट्रैक्टिव दिखाई देता है। चलिए आपको भी बताते हैं साड़ी के साथ बेल्ट कैसी लगती है।

प्लेन साड़ी के साथ गोटा डिजाइन वाली बेल्ट

Plain with gotta work belt

आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए प्लेन साड़ी के साथ गोटा डिजाइन वाली बेल्ट को लगा सकती हैं। इस तरह की बेल्ट से लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, कलर में थोड़ा कॉन्ट्रास्ट ऐड हो जाएगा। इस तरह की साड़ी को आप ऑर्गेंजा या सिंपल साटन फैब्रिक में खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस तरह की बेल्ट आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी। साथ ही, ये लुक को स्टाइलिश क्रिएट करेगी।

मिरर वर्क बेल्ट डिजाइन

Mirror work belt

आप साड़ी के साथ मिरर वर्क डिजाइन वाली बेल्ट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली बेल्ट भी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, साड़ी लुक अच्छा नजर आता है। इसे आप रेडी टू वियर साड़ी या सिंपल साड़ी के साथ पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की बेल्ट आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी। इसे आप चाहें तो अपने ब्लाउज के साथ अटैच भी करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइंस की बेल्ट

ब्लैक लेदर बेल्ट का करें इस्तेमाल

Black leader belt

आप साड़ी लुक को अलग तरह के क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप साड़ी के साथ ब्लैक कलर बेल्ट को लगा सकती हैं। इस तरह की बेल्ट आपको लेथर में मिल जाएगी। जिसे ट्राई करके आपका लुक अच्छा लगेगा। इसे आप किसी भी तरह की लाइट कलर साड़ी के साथ लगा सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी वाली बेल्ट आपको 150 से 300 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: डिजाइनर बेल्ट को अपने आउटफिट्स के साथ इस तरह करें स्टाइल 

इस बार ट्राई करें साड़ी के साथ ये बेल्ट। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको साड़ी फिटिंग के साथ पहन पाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।