दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को करें ट्राई

तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसका अंदाजा आप उनके शेयर किए जाने लुक्स को देखकर पता कर सकती हैं। आप भी इन्हें स्टाइल करके खूबसूरत लग सकती है।
Updated:- 2023-06-06, 11:46 IST
Tejasswi prakash looks tips

बिग बॉस विनर और टीवी की कही जाने वाली नागिन तेजस्वी प्रकाश अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनका अंदाज सबसे बिल्कुल हटके होता है। इसलिए कई महिलाएं हैं जो उनके इसी अंदाज को फॉलो करना पसंद करती हैं, ताकि वो भी अगर किसी पार्टी या फंक्शन में स्टाइलिश नजर आए। अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं, चाहे तो अपनी पसंद के हिसाब से रिक्रिएट भी कर सकती हैं।

रियो टॉप विद पैंट

Rio top with pant

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने रियो टॉप विद पैंट स्टाइल किया हुआ है। उनका ये लुक दिखने में काफी सिंपल है लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए आप इसे पहन सकती हैं। ये प्रिंटेड पैटर्न में है आप चाहे तो इसमें फ्लोरल प्रिंट या फिर प्लेन भी ले सकती हैं। जिसको आप हूप्स, हाई हील्स और वेवी कर्ल के साथ पूरा कर सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए ये लुक परफेक्ट है, और गर्मी के हिसाब से कम्फर्टेबल भी है।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: तेजस्‍वी प्रकाश के हॉटेस्‍ट ब्‍लाउज डिजाइंस, आपको भी करेंगे आकर्षक

बॉडीकॉन ड्रेस

Body cone dresses

अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए बॉडीकॉन ड्रेस सर्च कर रही हैं तो तेजस्वी प्रकाश के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने इसमें ब्लैक और वाइट कलर को चूज किया है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कलर को चूज कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें अपनी स्किन टोन के हिसाब से ड्रेस के कलर को चूज करें। आप इसके साथ लॉन्ग इयररिंग्स और पोनीटेल को स्टाइल कर सकती हैं। आजकल ये लुक काफी ट्रेंड में है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

एथनिक लुक

Ethinc looks

कई बार ऐसा होता है कि, हम जब किसी फंक्शन या शादी में जाने के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही बात आती है कि, क्या पहनें ताकि अच्छे लगे। इसी कन्फ्यूजन का हल है तेजस्वी प्रकाश का लहंगा लुक। जिसे आप घर के बड़े इवेंट के लिए स्टाइल कर सकती हैं। ये लुक काफी सिंपल है लेकिन ट्रेडिशनल भी है। इसके लिए आप सिल्क फैब्रिक के लहंगे को ट्राई कर सकती हैं, वरना आप वेलवेट के वाले लहंगे को भी स्टाइल कर सकती हैं। आप चोकर नेकलेस और बेड्स ओपन हेयर रखें और लहंगा लुक को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें: ‘नागिन’ शो की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश से लें वेस्टर्न आउटफिट्स की इंस्पिरेशन

तेजस्वी प्रकाश को पसंद करने वाली महिलाएं इनके लुक्स को अक्सर फॉलो करती हैं। अगर आप भी इन्हें रिक्रिएट करेंगी तो खूबसूरत दिखाई देंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।