Astin Ki Design: ये 4 आस्तीन की डिजाइन आपके ब्लाउज को बनाएगी खूबसूरत

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। साड़ी का नाम सुनते ही महिलाएं बेहद खुश हो जाती हैं। वे एक से एक साड़ी खरीदने का प्लान करती हैं। हर महिला को साड़ी पहनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपने साड़ी लुक को खूबसूरत और भीड़ से हटके बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ खूबसूरत आस्तीन वाले ब्लाउज बनवा सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।
रुच्ड" या "गेदर्ड" स्लीव्स
अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है और अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ इस खूबसूरत और स्टाइलिश "रुच्ड" या "गेदर्ड" स्लीव्स को बनवा कर ब्लाउज को तैयार कर सकती हैं। इस ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह आपके साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में आपकी काफी मदद करेगा।

नेट फ्रिल बेल स्लीव्स डिजाइन
यही नहीं अगर आप एक जैसे सिंपल ब्लाउज पहनकर बोर हो गयी हैं और कुछ यूनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस खूबसूरत नेट फ्रिल बेल स्लीव्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन के ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप इस तरह की स्लीव वाले ब्लाउज को किसी की साड़ी के साथ पहनकर ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास
पफड स्लीव के ब्लाउज
अगर आप अपनी पसंदीदा साड़ी को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब इस स्टाइलिश पफड स्लीव के ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के स्लीव के ब्लाउज काफी चर्चा में हैं। ऐसे में आप भी अपने ब्लाउज की स्लीव्स को इस तरीके इ बनवा कर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। आप चाहें तो इस तरह की स्लीव वाले ब्लाउज को रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

फुल स्लीव नेट ब्लाउज
अगर आप भी अपने साड़ी लुक को शानदार और भीड़ से हटके बनाना चाहती हैं, तो अब आप अपने ब्लाउज की स्लीव को इस तरह से बनवा सकती हैं। फुल स्लीव नेट ब्लाउज को आप किसी भी साड़ी के साथ पहनकर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं। इस ब्लाउज को अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ शामिल कर आप किसी भी फंक्शन में अपनी खूबूसरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: राजपूती ब्लाउज डिजाइन: एक जैसे ब्लाउज पहनने के बदले ट्राई करें ये स्टाइलिश राजपूती ब्लाउज डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit:meesho
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।