Sharara Suit Fashion: शरारा सूट में पाना चाहती हैं परफेक्ट लुक तो इन 10 बातों का रखें खास ख्याल, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग और दिखेंगी लंबी

हम सभी रोजाना से लेकर किसी पार्टी में जाने के लिए हलके डिजाइन से लेकर हैवी वर्क वाले डिजाइन के सूट पहनना पसंद होता है। वहीं आजकल सूट के डिजाइन की बात करें तो शरारा स्टाइल सूट को काफी पसंद किया जा रहा है।
शरारा सूट की स्टाइलिंग करते समय कई बार हम कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिनके कारण हमारा लुक स्टाइलिश नजर आने की जगह और ज्यादा बिगड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ स्टाइलिंग टिप्स जिनकी मदद से आप शरारा सूट में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ लंबी भी नजर आएंगी।
- शरारा सूट बनवाने के लिए आप सबसे पहले अपने बॉडी टाइप को समझें।
- अगर आप पतली हैं तो आप शॉर्ट या लॉन्ग, किसी भी तरह की कुर्ती सिल्वा सकती हैं।
- वहीं अगर आपकी हाइट कम है और आप लंबी नजर आना चाहती हैं तो शरारा के लिए शॉर्ट स्टाइल कुर्ती को चुनें।
इसे भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक
- प्लस साइज वाले कुर्ती के लिए लॉन्ग लेंथ चुन रही हैं तो घेरे को ज्यादा चौड़ा न रखें।
- इसके अलावा प्लस साइज वाले पेप्लम या ए-लाइन डिजाइन वाली कुर्ती भी पहन सकते हैं।
- अगर आप प्लस साइज हैं तो शरारा के लिए स्ट्रैट और कम से कम फ्लेयर वाले डिजाइन को चुनें।
- वहीं अगर आप पतली हैं तो ज्यादा से ज्यादा फ्लेयर वाले शरारा को पहन सकती हैं।
- शरारा सूट में अगर गोटा-पट्टी लगवा रही हैं तो ज्यादा चौड़े डिजाइन की लेस की जगह मीडियम या पतली डिजाइन वाली लेस को चुनें।
इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस
- नेकलाइन की बात करें तो लंबी दिखने के लिए आप डीप नेक जैसे वी-नेक लाइन वाले डिजाइन को चुन सकती हैं।
- अपनी हाइट को ज्यादा दिखाना चाहती हैं तो साइड की तरफ यानी चाक में आप लम्बाई में लेस लगवा सकती हैं। इसके लिए आप मीडियम चौड़ी लेस को चुनें।
अगर आपको शरारा में परफेक्ट लुक पाने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।