Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

मेकअप करने के दौरान अगर आप भी करती हैं ये गलतियां तो स्किन हो सकती हैं डैमेज

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आप मेकअप करने के दौरान फॉलो नहीं करती हैं तो स्किन डैमेज हो सकती है।
Updated:- 2025-01-27, 20:23 IST
makeup tips

किसी शादी, फंक्शन में ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है और ये ही वजह है कि महिलाएं कहीं जाने के दौरान मेकअप अप्लाई करती हैं। लेकिन, अगर आप मेकअप करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपके त्वचा को नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मेकअप करने के दौरान फॉलो जरूर करना चाहिए।

स्किन को करें तैयार

skin care ideas

मेकअप करने से स्किन को पहले तैयार करना जरुरी है ताकि स्किन से जुड़ी समस्या न हो। स्किन को तैयार करने के लिए आप स्किन को अच्छी तरह से साफ करें। चेहरे को आप पानी और क्लींजर की मदद से साफ़ करें। चेहरे को साफ करने के बाद ही मेकअप अप्लाई करें।

इसे भी पढ़े- Makeup Tips: अगर चाहती हैं परफेक्ट लुक तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो, नजर आएंगी खूबसूरत

सही प्राइमर का करें चुनाव  

मेकअप लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए महिलाएं प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अगर आप गलत प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं तो स्किन को नुकसान हो सकता हैं। वहीं ये समस्या न ही इसके लिए आप सही प्राइमर का चुनाव करें। प्राइमर का चुनाव आप स्किन टाइप के अनुसार करें ताकि स्किन को नुकसान न हो।

गंदे ब्रश और ब्लेंडर्स का न करें इस्तेमाल

makeup tips

मेकअप करने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आप जो भी गंदे ब्रश और ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रही हैं वो साफ हो। अगर आप गंदे ब्रश और ब्लेंडर्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। स्किन से जुड़ी समस्या न हो इसके लिए आप ब्रश और स्पंज को माइल्ड शैम्पू या ब्रश क्लीनर से धो कर इस्तेमाल कर सकती हैं

इसे भी पढ़ें- पार्टी या किसी फंक्शन में जाने के दौरान चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो ट्राई करें ये नेचुरल फेस मास्क

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik/her ziindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।