अहोई अष्टमी 2026 के लिए बेस्ट हैं ये 5 नीली साड़ियां, मिलेगा ग्रेसफुल लुक

अहोई अष्टमी 2026 के खास मौके पर अगर आप भी साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो आपके लिए 5 खूबसूरत ब्लू साड़ी डिजाइंस बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-10-28, 18:18 IST
Blue sarees for Ahoi Ashtami

कुछ ही दिनों में अहोई अष्टमी का व्रत आने वाला है। यह व्रत अधिकतर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर मां अपने बच्चे के लिए निर्जला व्रत रखती है और सोलह श्रृंगार करके पूजा-आराधना करती है। अगर आप भी इस दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन ब्लू कलर की कुछ खूबसूरत पारंपरिक साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। ये साड़ियां आपके व्रत वाले लुक को शानदार बनाएंगी और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।

अहोई अष्टमी के लिए 5 खूबसूरत ब्लू साड़ी डिजाइंस

अहोई अष्टमी 2026 के खास मौके पर अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सी साड़ी पहनें? तो आपके लिए नीले रंग की ये पांच खूबसूरत साड़ियां सबसे बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. रॉयल ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी

अगर आप बनारसी सिल्क साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो आपके लिए यह रॉयल ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी बेस्ट हो सकती है। इसमें जरी का बारीक काम किया गया है, जो पहनने पर आपको एक शाही और खूबसूरत लुक देगा।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप गोल्ड या आर्टिफिशियल कंगन पहन सकती हैं। साथ ही, टेंपल ज्वेलरी आपके इस ट्रेडिशनल लुक को और भी शानदार बना देगी।

Story Pin image

image credit: pinterest/amazon affiliate

2. स्काई ब्लू ऑर्गेंजा फ्लोरल प्रिंट साड़ी

अगर आपको हल्की और मॉडर्न साड़ियां पहनना पसंद है, तो आपके लिए यह स्काई ब्लू ऑर्गेंजा फ्लोरल प्रिंट साड़ी सबसे सही रहेगी। इसका डिजिटल फ्लोरल प्रिंट आपको एक डिफरेंट और यूनिक लुक देने में मदद करेगा।

स्टाइलिंग टिप्स: यह साड़ी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगी। आप इसे स्लीवलेस बोट नेक ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ पर्ल वाला ज्वेलरी सेट कैरी करेंगी, तो यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।  

image credit: pinterest/ARMANI

3. नेवी ब्लू गोटा पट्टी जॉर्जेट साड़ी

यही नहीं, आप नेवी ब्लू गोटा पट्टी जॉर्जेट साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। जॉर्जेट फैब्रिक पहनने में बहुत हल्का और आरामदायक होता है। इसमें किया गया ब्लू शेड गोटा पट्टी वर्क त्योहारों के मौके पर एक अलग ही खूबसूरत वाइब देता है।

स्टाइलिंग टिप्स: इस साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। हेयर स्टाइल में बन बनाना इस लुक पर बहुत जमेगा।  

Story Pin image

image credit: pinterest/StyleNest

4. इंडो-वेस्टर्न या डार्क ब्लू शीमर साड़ी

अगर आप रात की पूजा के लिए कुछ शाइनी और पार्टी वेयर पहनना चाहती हैं, तो डार्क ब्लू या इंडिगो ब्लू शीमर साड़ी चुन सकती हैं। यह लाइट में बहुत चमकती है और देखने में बेहद क्लासी लगती है।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ मिनिमम डायमंड ज्वेलरी और स्लीक हेयर स्टाइल रखकर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्लू साड़ी के साथ कंट्रास्ट में ट्राई करें ये ब्यूटीफुल ब्लाउज डिजाइन

Story Pin image

image credit: pinterest/Mahak’s Style edit

5. इंडिगो ब्लू ब्लॉक प्रिंट कॉटन सिल्क साड़ी

इंडिगो ब्लू ब्लॉक प्रिंट कॉटन सिल्क साड़ियां इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। इन्हें पारंपरिक हैंडलूम और खूबसूरत ब्लॉक प्रिंट के साथ तैयार किया जाता है। अगर आप कॉटन सिल्क पहनना पसंद करती हैं, तो अहोई अष्टमी पर यह साड़ी आपके लिए सबसे आरामदायक और बेहतरीन रहेगी।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ गले में भारी नेकलेस पहनने के बजाय कानों में चांदबाली या हेवी इयररिंग्स ट्राई करें। हाथों में सिंपल चूड़ियों का सेट आपके इस साड़ी लुक को पूरा कर देगा।

Story Pin image

image credit: pinterest/FASHION

अहोई अष्टमी पर ब्लू साड़ी पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इनमें से कोई ब्लू कलर की साड़ी पहन रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • ब्लू साड़ी के साथ आप रानी पिंक, मैरून या गोल्डन कलर के स्टाइलिश ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं, जो देखने में अट्रैक्टिव लगते हैं।
  • साड़ी के साथ हील्स पहनने के बजाय आरामदायक कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहन सकती हैं।
  • पूजा के दौरान मिनिमम मेकअप रखें, माथे पर लाल बिंदी लगाएं और बालों में गजरा लगाकर लुक को पूरा करें।

यह भी पढ़ें- अंदाज बना देगी दीवाना! जब रॉयल ब्लू साड़ी में एथनिक लुक लेकर निकलेंगी आप, देखते रह जाएगा हर कोई

निष्कर्ष:अगर आप भी अहोई अष्टमी वाले दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताई गई ये 5 ब्लू साड़ी डिजाइंस सबसे बेस्ट हो सकती हैं। ऐसे में आप इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपने साड़ी लुक को और भी खास बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
क्या अहोई अष्टमी के दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है?
हां, आजकल के आधुनिक फैशन और पारंपरिक उत्सवों में नीले रंग के विभिन्न शेड्स को बहुत पसंद किया जाता है, जो शांति और शालीनता का प्रतीक हैं।
अहोई माता की पूजा के लिए किस फैब्रिक की साड़ी सबसे अच्छी रहती है?
पूजा के दौरान सिल्क, बनारसी या अच्छी क्वालिटी की जॉर्जेट साड़ियां सबसे ज्यादा आरामदायक और पारंपरिक दिखती हैं।
क्या डार्क ब्लू साड़ी के साथ गोल्डन ज्वैलरी अच्छी लगेगी?
बिल्कुल! रॉयल ब्लू और नेवी ब्लू रंगों के साथ पारंपरिक पीला सोना या गोल्डन पॉलिश वाली ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन बेहद शानदार लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।