herzindagi
actresses inspired outfits idea for royal

एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें शादी में रॉयल दिखने के आउटफिट आइडिया

एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से अप शादी में रॉयल दिखने के आउटफिट आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं या फिर डिज़ाइनर की मदद से भी आप इसे डिजाइन करवा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-18, 20:01 IST

शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती है। बाजार में आपको कई सारे कलर और डिजाइन में आउटफिट मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह एक्ट्रेसेस के इन लुक को री क्रिएट कर सकती हैं।

मल्टीकलर लहंगा

Multicolor Leheng

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह का बाइजेंटाइन लहंगा वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में एम्ब्रायडरी और ज़र्दओजी वर्क किया हुआ है। वहीं इस तरह के लहंगे को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप शनाया कपूर के लुक से आइडिया ले सकती हैं। 

इस तरह का लहंगा आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इस तरह के लहंगे को बनवा भी सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये चीजें, आप दिखेंगी लाजवा

एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा 

Embroidered Work Lehengas

इस तरह के लहंगा भी आप शादी में वियर कर सकती है। इस लहंगे में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ हैं। वहीं इस तरह लहंगे को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप मानुषी छिल्लर के लुक से आइडिया ले सकती हैं।

इस तरह का लहंगा आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इस तरह के लहंगे को बनवा भी सकती हैं। वहीं ऑनलाइन भी आपको ये लहंगा  5000 से 10000 की कीमत में खरीद सकती हैं। 

रेड लहंगा 

red lehnga

एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह रॉयल लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में एम्ब्रायडरी वर्क किया हुआ है साथ ही इसमें थ्रेड, मिरर टिला और गोटा वर्क किया हुआ है। वहीं इस लहंगे को आप शादी समेत कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं। 

यह लहंगा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकता है जो 10,000 हजार से कम कीमत में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इसे खरीद सकती है। 

इसे भी पढ़ें: पेस्टल कलर की ये साड़ी डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगी एलिगेंट और सटल

यह विडियो भी देखें

अगर आपको ये आउटफिट के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram (sara ali khan, manushi chhillar, shanaya kapoor)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।