Hariyali Teej 2026: आलता के ये 8 डिजाइंस घर पर 5 मिनट में लगाएं

Easy 5-minute Alta Designs: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी या आलता जरूर लगाती हैं। प्राचीन काल से ही भारतीय परंपरा में आलता को सौभाग्य, पवित्रता और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। अगर आप भी तीज की तैयारियों में व्यस्त हैं और मेहंदी लगाने का समय नहीं निकाल पाई हैं, तो कम समय में बनने वाले इन शानदार डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
हरियाली तीज पर 5 मिनट में लगाएं ये 7 आसान आलता डिजाइंस
आलता लगाना बेहद आसान होता है और यह कुछ ही मिनटों में सूखकर तैयार हो जाता है। ऐसे में हरियाली तीज पर आप इन 7 खूबसूरत और झटपट बनने वाले आलता डिजाइंस को 5 मिनट में घर पर ही लगा सकती हैं -
1. क्लासिक राउंड सनबर्स्ट आलता डिजाइन
अगर आप सिंपल आलता डिजाइंस पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत क्लासिक राउंड सनबर्स्ट आलता डिजाइन बेस्ट रहेगा। आप इसे खुद ही घर पर बना सकती हैं। इसके लिए हथेली के बीच में एक गोला बनाएं और उसके आसपास व्हाइट डॉट्स लगा लें। उंगलियों पर आप वी-शेप डिजाइन बनाकर आलता से इसे भर सकती हैं।

(Image credit: pinterest/Sruti Das)
2. आम की आकृति वाला आलता
हरियाली तीज पर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप लाल आलता के साथ सफेद ऐक्रेलिक कलर या व्हाइट मेहंदी कोन का इस्तेमाल करके यह पारंपरिक आम की आकृति वाला आलता डिजाइन बना सकती हैं। इसमें बने छोटे-छोटे बेल-बूटे और पत्तियां हाथों को और भी आकर्षक बनाने में मदद करेंगे।

(Image credit: pinterest/mridanii)
3. कोलका और लोटस मोटिफ आलता डिजाइन
हथेली के बिल्कुल बीच में बना यह खूबसूरत आलता डिजाइन हरियाली तीज लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। इस खूबसूरत डिजाइन को आप घर पर पतली लकड़ी की सींक, माचिस की तीली या बारीक पेंट ब्रश की मदद से बेहद आसानी से बना सकती हैं।
-1786701012989.webp)
(Image credit: pinterest/The Assortment)
यह भी पढ़ें- अब पैरों से नहीं छूटेगा आलता का रंग, मिलाएं इसमें ये एक चीज
4. ब्लॉक-स्टेन आलता डिजाइन
अगर आप बेहद सादा और पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो हरियाली तीज के खास मौके पर यह डिजाइन आपके हाथों के ग्रेस को तुरंत बढ़ा देगी। यह देखने में बेहद सोबर और क्लासी लगती है। इसे आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के साथ पेयर करके अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
-1786701101265.webp)
(Image credit: pinterest/hafsa)
5. व्हाइट-रेड आलता मांडला डिजाइन
हरियाली तीज पर लगाने के लिए इस तरह की खूबसूरत सर्कुलर आलता-चंदन बूटी डिजाइन भी एकदम परफेक्ट लगेगा। यह डिजाइन केवल 5 से 7 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाता है। आप लाल रंग का आलता चक्र बनाकर इसके चारों तरफ सफेद रंग से बारीक फ्लोरल और कर्व डिजाइन बना सकती हैं। साड़ियों और एथनिक ड्रेसेस के साथ यह बहुत खूबसूरत लगती है।

(Image credit: pinterest/artbyhimangi)
यह भी पढ़ें- सावन में सजाएं अपने पैर, लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिजाइंस
6. मिनिमलिस्ट लोटस और वेवी फिंगर आलता डिजाइन
त्योहारों पर आलता लगाना हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में इस हरियाली तीज आप लोटस मोटिफ और वेवी फिंगर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह आपके हाथों को अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक देने में मदद करता है। इसमें हथेली के बीच में एक सिंपल कमल का फूल बनाया जाता है और उंगलियों पर वेवी लाइन्स डिजाइन की जाती हैं।

(Image credit: pinterest/Mahandi Photos)
7. चंदन मांडला आर्ट आलता डिजाइन
हरियाली तीज पर पूजा-पाठ के दौरान हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप इस तरह का चंदन मांडला आर्ट आलता डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन को आप खुद लगा सकती हैं या डिजाइनर से भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भारी गहनों और कांजीवरम/बनारसी साड़ियों के साथ खूब जंचेगा।

(Image credit: pinterest/Mayra Gold)
8. लोटस-क्लस्टर पैटर्न आलता डिजाइन
इस खूबसूरत महेंदी को भी आप हरियाली तीज पर अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में गोल आलता बनाया है और इसके चारों तरफ छोटे कमल के डिजाइन बने हुए हैं। ऐसे आलता के डिजाइंस इन दिनों महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

(Image credit: pinterest/Crochet By Ani)
यह भी पढ़ें- आलता लगाने के बाद तुरंत मिट जाता है? जानिए इसे डार्क और लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के हैक्स
हरियाली तीज पर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इन 7 आसान और क्विक आलता डिजाइंस में से अपनी पसंद का डिजाइन चुनकर लगा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए आलता लगाना क्यों शुभ माना जाता है?
- आलता को सुहाग, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। तीज के व्रत में सोहल श्रृंगार के दौरान आलता लगाने से सौभाग्य और घर में खुशहाली आती है।
- आलता जल्दी न मिटे और वाटरप्रूफ रहे, इसके लिए लगाने के बाद क्या करें?
- आलता जल्दी न मिटे इसलिए आलता सूखने के बाद उस पर हल्का सा बेबी पाउडर या वैसलीन की पतली परत लगा लें।
- क्या आलता लगाने के तुरंत बाद साबुन से हाथ-पैर धो सकते हैं?
- आलता लगाने के कम से कम 2 से 3 घंटे तक साबुन का इस्तेमाल न करें, वरना इसका रंग हल्का पड़ सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।