डेली वियर के लिए 4 लाइटवेट 22k गोल्ड चेन, देखिए लेटेस्ट कलेक्शंस
-1793189154548.webp)
अधिकतर भारतीय महिलाएं रोजमर्रा में पहनने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्सेसरीज कैरी करती हैं। आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल में वर्किंग वुमन या कॉलेज जाने वाली महिलाएं भारी-भरकम ज्वेलरी पहनने के बजाय लाइटवेट एक्सेसरीज चुनना पसंद करती हैं। अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं, तो आपके लिए लाइटवेट 22 कैरेट गोल्ड चेन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
डेली वियर के लिए 4 ट्रेंडी 22 कैरेट गोल्ड चेन डिजाइंस
अगर आप अपने डेली वियर लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो गले में पहनने के लिए इन खूबसूरत और हल्की 22 कैरेट गोल्ड चेन डिजाइंस को चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
1. बॉक्स चेन डिजाइन
बॉक्स चेन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऑफिस में पहनने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत स्क्वायर लिंक वाली चेन को ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद नाजुक और पतली होती है, लेकिन पहनने पर बहुत ग्रेसफुल लगती है। इस बॉक्स चेन के साथ आप कोई भी छोटा सा पेंडेंट पेयर करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

image credit: pinterest/Poshmark
2. ट्विस्टेड रोप चेन डिजाइन
आपके लिए इस तरह की ट्विस्टेड रोप चेन भी परफेक्ट हो सकती है। यह रस्सी की तरह आपस में लिपटी हुई होती है, जो दूर से देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। बिना किसी पेंडेंट के भी आप इस तरह की पतली चेन को अपने गले में आसानी से पहन सकती हैं। इसे डेली वियर में पहनकर आप अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

image credit: pinterest/RockHer Haute Jewels
3. क्लासिक केबल चेन डिजाइन
यही नहीं, आपके लिए क्लासिक केबल चेन भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। केबल चेन गोल या अंडाकार छोटी-छोटी कड़ियों को आपस में जोड़कर बनाई जाती है। आप चाहें तो इस सिंपल और सोबर चेन को भी ट्राई कर सकती हैं, जो रोज पहनने के लिए बहुत आरामदायक होती है।

image credit: pinterest/Classy Women Collection
यह भी पढ़ें- Butterfly Necklace Set with Earrings: गिफ्ट करने के लिए परफेक्ट हैं ये बटरफ्लाई नेकलेस सेट्स, देंगे स्टाइलिश लुक
4. फ्लैट लिंक या वेव चेन डिजाइन
यह चेन आपस में गुंथी हुई फ्लैट कड़ियों से बनाई जाती है, जो पहनने पर बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती है। जिन महिलाओं को थोड़ा सा हटकर और फैशनेबल लुक चाहिए, उन महिलाओं के लिए इस तरह की 22 कैरेट गोल्ड चेन सबसे परफेक्ट हो सकती है।

image credit: pinterest/Flat Link Chain Necklace
लाइटवेट गोल्ड चेन खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आप भी अपने लिए कोई लाइटवेट गोल्ड चेन खरीदने जा रही हैं, तो इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें -
- जब भी आप 22 कैरेट का सोना खरीदें, तो हमेशा बीआईएस हॉलमार्क और 6 अंकों के एचयूआईडी कोड वाली प्रमाणित चेन ही खरीदें।
- डेली वियर चेन का हुक या लॉक मजबूत होना चाहिए, ताकि रोजाना की भागदौड़ में चेन के गिरने का डर न रहे।
- रोजाना पहनने के लिए आप चेन का वजन 2 से 6 ग्राम के बीच में चुन सकती हैं, जो हल्की होने के साथ-साथ मजबूत भी होती है।
यह भी पढ़ें- डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं गोल डिजाइन वाली ये लाइटवेट अंगूठियां
निष्कर्ष: अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए लाइटवेट और खूबसूरत चेन की तलाश में हैं, तो इस लेख में बताई गई ये 22 कैरेट गोल्ड चेन डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं। यह पहनने पर बेहद स्टाइलिश लगेंगी और आपके डेली लुक को और भी खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।