
Kaftan Saree Look: साड़ी को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इस बार आप काफ्तान साड़ी के डिजाइंस को ट्राई करें। इससे आपकी साड़ी कलेक्शन में एक अलग और यूनिक डिजाइन ऐड हो जाएगा। साथ ही, आपको स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए अलग से ब्लाउज डिजाइन को चेंज नहीं करना पड़ेगा। इसे पहनकर ही आप खूबसूरत नजर आएंगी। साड़ी में आपको कलर और फैब्रिक दोनों पसंद के मिल जाएंगे। शादी का सीजन है, तो ये पहनने के बाद अच्छी भी लगेगी। चलिए आपको बताते हैं काफ्तान साड़ी किस तरह के डिजाइन की ले सकती हैं।

काफ्तान साड़ी नॉर्मल फैब्रिक की तरह बनने वाली साड़ी ही होती है। बस इसका पैटर्न थोड़ा अलग होता है। इसे बटरफ्लाई स्टाइल में बनाया जाता है। इसमें आप कट स्लीव्स से लेकर फुल स्लीव्स के किसी भी डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ एक बेल्ट भी आती है, जिसे लगाकर आपकी कमर की शेप और भी अच्छी लगती है। इसलिए आप इस काफ्तान साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सीक्वेंस वर्क वाली काफ्तान साड़ी को वियर कर सकती हैं। ये साड़ी जितनी फोटो में अच्छी नजर आ रही है, पहनने के बाद भी उतनी ही अच्छी दिखेगी। इसमें आपको पल्लू पर हैवी सीक्वेंस वर्क मिलेगा। साथ ही, कॉन्ट्रास्ट में बेल्ट मिलेगी। इससे ये साड़ी और भी अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ी को पहनने के बाद आपका लुक सुंदर नजर आएगा। साथ ही, आप कलर ऑप्शन भी अपनी पसंद का ले पाएंगी।

आप सिपंल और सोबर लुक को क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मल्टी कलर वर्क वाली काफ्तान साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद काफी अट्रैक्टिव नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ज्यादा हैवी वर्क नहीं मिलता है। बस इसमें आपको प्रिंट वाला डिजाइन मिलेगा। इस तरह की साड़ी को आप किसी खास इवेंट पर स्टाइल कर सकती हैं। जॉर्जेट फैब्रिक वाली साड़ी पहनने के बाद अच्छी नजर आएगी।

आप अगर किसी इवेंट के लिए साड़ी को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप काफ्तान साड़ी के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने के बाद सुंदर लगेगी। गर्मियों में कूल लुक के लिए साड़ी बेस्ट रहेगी। इसे आप दोबारा भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, इसे वियर करके अपना लुक स्टाइलिश बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको लाइट फैब्रिक में मिलेगी। साड़ी में बॉर्डर वर्क होगा। इसके अलावा कोई और डिजाइन नहीं होगा।
-1744693660128.jpg)
इसे भी पढ़ें: Laapataa Ladies Actress Look: लापता लेडीज की एक्ट्रेस प्रतिभा के साड़ी लुक करें रीक्रिएट, तारीफ करने वालों की लग जाएगी लाइन
आप लुक को हैवी क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद सुंदर लगती है। इसमें बस आपको पल्लू पर एम्ब्रॉयडरी वर्क मिलेगा। इसके साथ नीचे की तरफ टेस्ल मिलेंगे। इससे साड़ी डिजाइन और भी अच्छा नजर आएगा। आप इसमें वर्क के कलर के हिसाब से बेल्ट खरीदकर इसे लगा सकती हैं।

इस बार ट्राई करें ये काफ्तान साड़ी। पहनने के बाद आपको भी अच्छी लगेगी। साथ ही, आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। साड़ी में आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Tahira Kashyap Looks: ताहिरा कश्यप के साड़ी लुक रीक्रिएट कर आप भी दिख सकती हैं खूबसूरत, हसबैंड भी करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Myntra, Ajio,Tikhi Imli
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।