1000 रुपये के अंदर बनवाएं चांदी के ये रिंग डिजाइंस, आर्टिफिशियल अंगूठी को भूल जाएंगी आप

Silver Ring Designs for women: चांदी की अंगूठियां न सिर्फ बजट-फ्रेंडली होती हैं, बल्कि डिजाइन के मामले में भी अच्छी होती हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस वर्किंग महिलाओं तक, हर उम्र की महिलाएं इसे आराम से कैरी कर सकती हैं।
Updated:- 2026-02-20, 19:14 IST
3 gram chandi ring designs and silver price

चांदी की अंगूठियों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। जिन महिलाओं को आर्टिफिशियल अंगूठी पहनने का शौक है, वह अब चांदी की अंगूठी पहनने लगी हैं। डेली वियर ज्वेलरी में चांदी की अंगूठी काफी लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में महिलाओं की पसंद को देखते हुए हम आपके लिए कुछ सिल्वर रिंग डिजाइन लेकर आए हैं। ये अंगूठी डिजाइन 2 से 3 ग्राम में बन जाएंगे और इस पर आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। अगर आप सेविंग चाहती हैं, तो इस तरह की छोटी-छोटी अंगूठी अलग-अलग डिजाइन में बनवा सकती हैं।

इनफिनिटी डिजाइन वाली चांदी की अंगूठी (Silver Ring Designs)

महिलाओं को चांदी में इनफिनिटी डिजाइन वाली अंगूठी ज्यादा पसंद आती है। लोग इस तरह की अंगूठी खास बनवाते भी हैं। बीच में नग नकली लगवा सकती हैं, जिससे आपको ज्यादा चार्ज नहीं पड़ेगा। ध्यान रखें कि डिजाइन के साथ-साथ आपको मेकिंग चार्ज भी देना होता है। 3 ग्राम चांदी अगर लगभग 800 रुपये में है, तो इसमें अलग से मेकिंग चार्ज लगेगा। जितनी बड़ी ब्रांड होगी, उतना ज्यादा मेकिंग चार्ज लिया जाता है।

Women silver ring designs

image credit- Glimpse Stone

बो स्टाइल रिंग डिजाइन (Daily Wear Silver Ring Designs)

जिस तरह बालों में बो पहनना महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद है, ठीक उसी तरह अब अंगूठी में भी इस तरह का डिजाइन आने लगा है। सगाई की अंगूठी में भी इस तरह का डिजाइन पसंद किया जा रहा है। 3 ग्राम चांदी में यह अंगूठी डिजाइन आसानी से बन जाएगा। आप चाहें, तो इससे भी सस्ती अंगूठी बनवा सकती हैं। जिन महिलाओं को डेली वियर के लिए अंगूठी चाहिए, वह इस तरह के रिंग डिजाइन कैरी करें।

chandi ki anguthi designs

image credit- Vita Mia

पत्ते स्टाइल वाली सिल्वर रिंग डिजाइन (Chandi ki Anguthi)

पत्ते की स्टाइल वाली अंगूठी भी इस समय बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। पतली उंगलियों पर इस तरह का डिजाइन ज्यादा जचता है। अगर आपको लगता है कि आपकी उंगलियों पर रिंग अच्छी नहीं लगती है, तो इस तरह के डिजाइन कैरी करके देखें। यह आपके हाथों का लुक बदल देंगी।

Daily wear ring designs

Image credit- Luxyin

प्रेसिंग सिल्वर रिंग डिजाइन (Ring for Women)

इस अंगूठी की खासियत यह है कि आप इसे किसी भी उंगली में पहन सकती हैं। आप इसके साइज को जितना चाहे बड़ा कर लें, या जितना चाहे छोटा कर लें। हर तरह से यह डिजाइन यूनिक और अच्छा लगता है। जिन महिलाओं को सिंपल अंगूठी डिजाइन पसंद होता है, उनके लिए इस तरह की रिंग अच्छी होती है।

Trendy lightweight rings

Image credit- long Way

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

chandi ki anguthi designs

image credit- pinterest

FAQ
क्या 1000 रुपये के अंदर चांदी की अंगूठी बन जाएगी?
हां, पतली और प्लेन चांदी की रिंग्स जो ऑफिस या डेली वियर के लिए होती हैं, वह आप बनवा सकती हैं।
क्या 2000 रुपये में चांदी की स्टोन वाली अंगूठी मिल सकती है?
हां, नकली हीरे जैसी दिखने वाली मोदी से रिंग बन जाती है। इसमें असली हीरे जैसी चमक होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।