पिज्जा बॉक्स में रखे छोटे मेज का क्या है राज? जानकर आप भी कहेंगे- अच्छा, यह बात

tiny plastic table on pizza box what does it mean interesting facts
पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है। पिज्जा बॉक्स खोलते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि पीजा के बीचोंबीच एक छोटा प्लास्टिक का मेज रखा होता है? क्या होता है यह और किस काम आता है? आइए जानते हैं यहां।
क्या होतीता है पिज्जा के बीचोंबीच मेज जैसी दिखने वाली चीज?
पिज्जा के बीचोंबीच छोटी मेज जैसी दिखने वाली चीज पिज्जा सेवर कहलाती है। इसे पिज्जा टेबल या फिर पिज्जा स्टूल के नाम से भी जाना जाता है। आपको इसके नाम से ही पता चल गया होगा कि यह पिज्जा की शेप को खराब होने से बचाता है मगर कैसे? दरअसल पिज्जा सेवर रखने के बाद बॉक्स किसी भी कारण से पिज्जा के संपर्क में नहीं आता है और इस वजह से पिज्जा के ऊपर रखे टॉपिंग्स और चीज को बचाकर रखता है। डिलीवरी के दौरान यही पिज्जा को बचाने में मदद करता है।

Image Credit: Shutterstock
जानिए कहां से आया पिज्जा?
जानकारी के अनुसार, पिज्जा सबसे पहले इटली के नेपल्स शहर में 18वीं या 19वीं सदी के दौरान बनाया गया था। उस समय पिज्जा नेपल्स के लोगों के लिए एक आसान, सस्ता और स्वादिष्ट भोजन के तौर पर तैयार किया गया था। साल 1940 के दौरान इटली से आए प्रवासियों ने अपने पारंपरिक पिज्जा के टुकड़ों को संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों से परिचित कराया।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में तैनात रहे अमेरिकी सैनिकों के वापस लौटने से इस व्यंजन की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई। 20वीं सदी के दूसरे फेज में पिज्जा यूएसए में एक लोकप्रिय भोजन के तौर पर मशहूर हुआ
पिज्जा सेवर का आविष्कार किसने किया?
पिज्जा सेवर जिसे पिज्जा स्टैक, बॉक्स टेंट और “पिज्जा निप्पल आदि नामों से भी जाना जाता है। न्यूयॉर्क के डिक्स हिल्स में लॉन्ग आइलैंड पर रहने वाली 46 साल की महिला कार्मेला विटाले के दिमाग की उपज थी। विटाले एक प्यार करने वाली मां, एक प्यारी पत्नी और अपने समुदाय की एक एक्टिव सदस्य थीं, जो सिटी काउंसिल में काम करती थीं। उनका कभी साइंटिस्ट या इंजीनियर के तौर पर भी करियर नहीं रहा, लेकिन वह सचमुच एक आविष्कारक थीं।
साल 1983 में विटाले ने एक पेटेंट रिक्वेस्ट सबमिट की, जिसे उन्होंने “ पैकेज सेवर ” नाम दिया। यह प्लास्टिक का एक छोटा टेंट जैसा टुकड़ा था, जिसके बीच के सर्कल से तीन आर्म्स निकले हुए थे। यह मर्सिडीज बेंज के लोगो जैसा ही था। इसे ध्यान से शेड किया गया।विटाले का पैकेज सेवर पक्का एक शानदार डिजाइन बन गया। इस किए गए पेटेंट के मुताबिक प्लास्टिक के एक टुकड़े से बना पिज्जा सेवर लगभग 500° फारेनहाइट तक के तापमान को झेलने में सक्षम है।

Image Credit: Shutterstock
यह भी पढ़ें- घर पर आसान तरीके से बनाएं चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच, बच्चों को आएगा बेहद पसंद
हमने आपको पिज्जा से जड़ी रोचक जानकारी बताने की कोशिश की। पिज्जा सेवर की मदद से ही इसका डिजाइन, शेप और स्वाद बना रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
- पिज्जा सेवर का मुख्य काम क्या है?
- गर्म पिज्जा की भाप से बॉक्स का गत्ता नरम पड़ जाता है। डिलीवरी के दौरान बॉक्स पर दबाव पड़ने या ऊपर अन्य बॉक्स रखने से ढक्कन नीचे दब सकता है। पिज्जा सेवर इसे खराब होने से बचाता है।
- पिज्जा सेवर का आविष्कार किसने और कब किया था?
- 1983 में न्यूयॉर्क की कारमेला विटाले (Carmela Vitale) ने इसका आविष्कार किया और 1985 में उन्हें इसका पेटेंट मिला।
- यह किस सामग्री से बना होता है?
- यह आमतौर पर सफेद रंग के फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बना होता है, ताकि गर्मी में भी कोई हानिकारक तत्व पिज्जा में न जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।