Steam vs Dry Iron: स्टीम और नॉर्मल आयरन में क्या है फर्क? जानें दोनों के फायदे और नुकसान

Difference Between Steam And Dry Iron: आज के आधुनिक युग में साफ-सुथरे और करीने से प्रेस किए हुए कपड़े हमारी पर्सनैलिटी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज हो या फिर किसी खास इवेंट में जाना हो, ऐसे में हम सभी प्रेस किए हुए कपड़े पहनकर जाना पसंद करते हैं। मार्केट में कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए मुख्य रूप से दो तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, स्टीम आयरन और ड्राई आयरन। हालांकि, कई बार आयरन की खरीदारी के दौरान समझ नहीं आता है कि कौन सी खरीदें? आज के इस लेख में हम स्टीम और नॉर्मल आयरन में क्या है फर्क, दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्टीम और ड्राई आयरन में अंतर
कपड़ों को प्रेस करने के लिए सही प्रेस का चुनाव करना बेहद जरूरी है। स्टीम आयरन और ड्राई आयरन दोनों के अपने फायदे हैं। नीचे दी गई टेबल की मदद से आप दोनों के बीच के मुख्य अंतर को आसानी से समझ सकती हैं।
| खासियत | स्टीम आयरन | ड्राई आयरन |
| पानी का उपयोग | हां | नहीं |
| सिलवटे हटाना | जिद्दी सिलवटों के लिए | सामान्य सिलवटों को हटाने के लिए |
| किन कपड़ों के लिए परफेक्ट | सूती, लीनन जैसे प्राकृतिक और मोटे कपड़े | पॉलिएस्टर जैसे हल्के और सिंथेटिक कपड़े |
| कीमत | 2000 से 6000 रुपये के बीच | 500- 2000 रुपये में |
| रखरखाव | बराबर सफाई की जरूरत | कम देखभाल |
| वजन और पोर्टेबिलिटी | वजन में थोड़ी भारी और बड़ी | हल्की और ट्रेवेल के लिए बेस्ट |
| बिजली की खपत | अधिक (1200W–2400W) | कम (750W–1200W) |
| इस्तेमाल में आसानी | थोड़ी तकनीकी | बहुत आसान |
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
1. स्टीम आयरन क्या है और यह कैसे काम करती है?
स्टीम आयरन मॉडर्न इलेक्ट्रिक अप्लायंस है, जो कपड़ों से जिद्दी सिलवटों को हटाने के लिए हीट और भाप दोनों का एक साथ इस्तेमाल करती है। इसमें एक छोटा पानी का टैंक और भाप छोड़ने के लिए सोलप्लेट पर छोटे-छोटे छेद होते हैं।
इसमें पानी भरकर तापमान सेट किया जाता है। जब प्रेस गर्म होती है, तो पानी भाप बनकर छेदों के जरिए बाहर निकलता है जो कपड़ों के रेशों को मुलायम करता है।

- स्टीम आयरन में भाप बनाने के लिए पानी स्टोर करता है।
- इसका इस्तेमाल पर्दों या कोट-जैकेट को हैंगर पर ही भाप देकर सीधा करने में मददगार है।
- इस आयरन पर विभिन्न कपड़ों के अनुसार हीट और स्टीम को कंट्रोल करने की सुविधा दी जाती है।
- यह आयरन सूती, लिनेन और जीन्स जैसे मोटे कपड़ों के लिए बेहतर होता है।
2. ड्राई आयरन क्या है और यह कैसे काम करती है?
ड्राई आयरन बिना किसी पानी या भाप के कपड़ों से सिलवटें हटाने का काम करती है। इसके लिए प्रेस को बिजली के बोर्ड में प्लग करके कपड़े के हिसाब से तापमान सेट करना होता है और फिर सीधे कपड़ों पर फेरना होता है। नीचे जानें ड्राई आयरन की खास बातें-

- स्टीम आयरन के मुकाबले काफी हल्की और कॉम्पैक्ट होती है।
- इसमें केवल एक टेंपरेचर डायल होता है, जिसे चलाना आसान है।
- यह आयरन सिल्क, पॉलिएस्टर, शिफॉन जैसे नाजुक और सिंथेटिक कपड़ों के लिए यह सबसे सुरक्षित है।
इसे भी पढ़ें- Iron Cleaning Hacks: प्रेस पर लगे दाग अखबार वाली इस ट्रिक से फटाफट होंगे साफ, बस रगड़ने से पहले करें यह 1 काम
स्टीम आयरन और ड्राई आयरन दोनों की अपनी-अपनी खासियतें हैं। अगर आपके पास भारी कपड़े ज्यादा हैं और आप एक साथ सारे कपड़े प्रेस करती हैं, तो स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर आप कम पैसे और कम रखरखाव वाली प्रेस चाहती हैं जो ड्राई आयरन ले सकती हैं।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।