How To Clean Switch Board: घर के गंदे से गंदे स्विच बोर्ड सिर्फ 5 मिनट के अंदर हो जाएंगे साफ, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Tip To Clean Dirty Switch Board: घर साफ रहता है, तो अच्छा भी दिखाई देता है और कोई आता है तो सफाई को लेकर शर्मिंदा भी नहीं होना पड़ता है। इसलिए कई महिलाएं हर रोज फर्श से लेकर दीवारों आदि चीजों की सफाई करते करती हैं।
घर की सफाई करते रहना तो अच्छी बात है, लेकिन यह अक्सर देखा जाता है कि घर की दीवार या फर्श साफ तो रहता है, लेकिन किचन से लेकर लिविंग रूम या बेड के स्विच बोर्ड गंदगी की वजह एकदम काले नर आते हैं।
किचन लेकर बेड रूम या लिविंग रूम के स्विच बोर्ड सफेद से काले दिखाई देते हैं, तो घर की रौनक भी खराब लगती है। इसलिए स्विच बोर्ड की सफाई करना जरूरी हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप करीब 5 मिनट के अंदर गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को एकदम नया बना सकती हैं।
स्विच बोर्ड साफ करने से पहले करें ये कम
किचन स्विच में लगे तेल, सब्जी आदि के दाग से लेकर लिविंग रूम के स्विच बोर्ड को साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सफाई करने से पहले आपको कुछ विशेष पॉइंट पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे-
सबसे पहले किचन स्विच से लेकर बेड रूम और लिविंग रूम के स्विच को ऑफ कर दीजिए।
इसके बाद मेन स्विच बोर्ड का पॉवर भी ऑफ कर दीजिए ताकि सफाई के दौरान करेंट लगाने का डर न हों।
अब घर के अन्य सदस्यों को भी इन्फॉर्म कर दीजिए कि स्विच बोर्ड की सफाई करने जा रही हूं, इसलिए कोई भी मेन पॉवर को ऑन न करें।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
स्विच बोर्ड साफ करने के लिए सामग्री
- एसीटोन
- नमक
- नींबू का रस
- क्लीनिंग ब्रश
- हैंड ग्लव्स
गंदे स्विच बोर्ड साफ करने का पहला तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच एसीटोन और 1 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में 1-2 चम्मच नींबू का रस भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब क्लीनिंग ब्रश से मिश्रण में से लेकर स्विच बोर्ड पर लगाकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से अच्छे से रगड़कर साफ कर लें और सूखे कपड़े से बोर्ड को पोंछ दें।
- किचन और लिविंग रूम का स्विच बोर्ड पहले जैसा एकदम चमक उठेंगा।
- नोट: स्विच बोर्ड साफ करने से पहले हैंड ग्लव्स पहनना न भूलें।
गंदे स्विच बोर्ड साफ करने का दूसरा तरीका
- सबसे पहले एक छोटे बर्तन में 1 चम्मच ब्लीच पाउडर और 2 चम्मच एसीटोन (नेल पॉलिश रिमूवर) को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- आप चाहें तो इस मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस डालकर भी मिक्स कर सकती हैं।
- इसके बाद मिश्रण में से लेकर स्विच बोर्ड पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर अच्छे से साफ कर लें और टिश्यू पेपर या साफ कपड़े से पोंछ दें।
इसे भी पढ़ें: विनेगर से करनी है घर की क्लीनिंग, इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान
गंदे स्विच बोर्ड साफ करने के बाद करें ये काम
गंदे स्विच बोर्ड साफ करने के बाद भी आपको कुछ टिप्स पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे- स्विच बोर्ड को साफ करने के तुरंत बाद पॉवर को ऑन न करें। अगर आप तुरंत ऑन करती हैं, तो गीला होने की वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए स्विच बोर्ड को आधे या एक घंटे के लिए को सूखने दीजिए। जब आपको लगे कि बोर्ड एकदम सूख गया है, तब आप मेन पॉवर और स्विच को ऑन कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@herzindagi,freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।