Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:47 PM IST

शॉपिंग और बचत दोनों होगी, जानें Credit Card इस्तेमाल करने का सही तरीका

सबसे पहले आपको बाजार में चल रहे नए-नए ऑफर की स्ट्रेटजी को समझना चाहिए। कई शॉपिंग साइट पर आपको क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदने पर 10 प्रतिशत या 5 प्रतिशत छूट का ऑफर दिया जाता है, इसे देखकर ही महिलाएं अक्सर ज्यादा खरीदारी कर लेती हैं।
Updated:- 2026-07-09, 15:25 IST
right ways to use credit card to save money while shopping

क्रेडिट कार्ड एक तरह से जाल की तरह होता है, जिसमें एक बार आप फंस जाते हैं, तो फंसते ही चले जाते हैं। यही कारण है कि लोगों को क्रेडिट कार्ड यूज करते समय सावधारी बरतनी चाहिए। अगर आप इसे इस्तेमाल करते समय जरूरी टिप्स फॉलो करेंगी, तो कभी जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप पहले ही समझ जाएंगी कि यह खर्च आपकी सैलरी और बजट से ज्यादा हो रहा है। आप भी अगर क्रेडिट कार्ड यूज करती हैं, तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। ये टिप्स आपके पैसे भी बचाएंगे और आप शॉपिंग भी कर पाएंगी।

क्रेडिट कार्ड यूज करने का सही तरीका

ज्यादातर महिलाओं को इसके बारे में नहीं पता होता कि आप क्रेडिट कार्ड की लिमीट खुद भी तय कर सकती हैं। भले ही आपको बैंक की तरफ से 1 लाख तक खर्च करने का ऑप्शन मिला हुआ है, लेकिन आप ऐप में जाकर इसकी महीने की यूज करने की लिमिट 2 हजार या 5 हजार कर दें। इससे फायदा यह होगा कि जैसे ही आप इतनी लिमिट का सामान खरीद लेंगी, तो क्रेडिट कार्ड इससे ज्यादा की पेमेंट एक्सेप्ट नहीं करेगा। यह अपने आप कैंसिल हो जाएगा, जिससे आप समझ जाएंगी कि इस महीने क्रेडिट कार्ड का यूज ज्यादा हो गया है। ध्यान रखें कि आप लिमिट बढ़ाना चाहती हैं, तो ऐप में जाकर इसे कभी भी बदल भी सकती हैं, लेकिन कम लिमिट रखने से आपका ही फायदा होता है। यह पैसे बचाने का अच्छा तरीका है। 

credit card tips

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कार्ड की जानकारी सेव न करें

आजकल कई शॉपिंग ऐप्स आ चुके हैं, जो 10 मिनट में डिलीवरी करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ऑफर के चक्कर में क्रेडिट कार्ड का यूज कर लेते हैं, जो कई बार जरूरत से ज्यादा हो जाता है। एक तरफ सैलरी के पैसों का खर्च हो रहा होता है और दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड के पैसे ऑनलाइन शॉपिंग में चले जाते हैं। आप अगर शॉपिंग वेबसाइट या ऐप पर कार्ड की जानकारी सेव नहीं करेंगी, तो हर बार कार्ड नंबर या एक्सपायरी डेट डालने की जरूरत पड़ेगी, जिससे आप आलस के चक्कर में क्रेडिट कार्ड को यूज करने की बजाय बैंक अकाउंट से पैसे खर्च करेंगी। इससे आप खर्चा कम करेंगी। हर बार कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट भरने से बिना वजह का सामान खरीदने पर दो बार सोचने का मौका मिलेगा। इससे आपको एक क्लिक में पेमेंट करने वाली आदत से बचने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढे़ं- बजट से लेकर इंश्योरेंस तक, Newly Married Couples साथ मिलकर बनाएं ये प्लान

avoid credit card overspending

क्रेडिट कार्ड के नोटिफिकेशन चालू रखें

जितनी बार आप इसका यूज करेंगी, उतनी बार आपको नोटिफिकेशन दिखेगा। इससे आप बार-बार हो रहे खर्चे पर ध्यान देंगी। इसके साथ ही बिल जनरेट का नोटिफिकेशन आने पर भी आपको समझ आएगा कि इस महीने आपने कितना ज्यादा खर्चा कर दिया है।

इसे भी पढे़ं- घर बैठे फ्रीलांसिंग से करनी है मोटी कमाई, जानें कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो?

ज्यादा खरीदारी से बचने के लिए आपको शेड्यूल वाल ऑप्शन अपनाना चाहिए। आॉर्डर अगर 4 से 5 दिनों में आएगा, तो इससे आपको अनावश्यक खर्च को वापस कैंसिल करने का मौका मिल जाएगा। आप समय रहते इसे कैंसिल कर सकती हैं और खर्च से बच पाती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।