Thu Sep 24, 2026 | Updated 05:49 PM IST

सर्दियों में खिलेंगे रंग-बिरंगे फूल, जानिए सितंबर में पिटूनिया और कैलेंडुला उगाने की सही गाइड

सर्दियों से पहले अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत फूलों से सजाना चाहती हैं, तो सितंबर के महीने में आप पेटूनिया, कैलेंडुला और डहेलिया जैसे पौधे लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-09-24, 15:13 IST
image

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपने घर की बालकनी को सजाने के लिए पौधों में कई तरह के बदलाव करते हैं। अगर आप भी इस साल सर्दियों में किस तरह के पौधे लगाएं, इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो सितंबर के महीने में आप पेटूनिया, कैलेंडुला और डहेलिया जैसे खूबसूरत फूल लगा सकती हैं। अगर आप ऐसे पौधे अभी से लगाएंगी, तो नवंबर-दिसंबर तक इनमें भरपूर कलियां और फूल खिल सकते हैं। अगर आप भी इन तीनों पौधों को लगाने के लिए परफेक्ट गाइडेंस चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

पेटूनिया, कैलेंडुला और डहेलिया

रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे घर-आंगन और बालकनी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आप ठंड के मौसम से ठीक पहले यानी सितंबर के महीने में इन तीन तरह के पौधों को लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ जरूरी बातें और उगाने का तरीका -

पेटूनिया के बीज बोने का तरीका

अगर आप सितंबर के महीने में पेटूनिया और कैलेंडुला का पौधा लगाना चाहती हैं, तो पेटूनिया के बीज बहुत बारीक होते हैं। इन्हें मिट्टी के ऊपर हल्का सा बिखेर कर ऊपर से कोकोपीट की पतली परत बिछा दें। ऐसा करने से पौधा सही तरह से उगेगा और कम समय में बड़ा भी हो जाएगा।

2 (98)

कैलेंडुला के बीज बोने का तरीका

कैलेंडुला के बीज को आधा इंच गहराई में मिट्टी के अंदर दबा सकती हैं। इसके बाद स्प्रे बोतल या हल्के हाथों से पानी छिड़कें। अब गमले को ऐसी जगह रखें जहां न ज्यादा तेज धूप हो और न ही पूरी तरह छाया हो। 5 से 7 दिनों के अंदर ये बीज धीरे-धीरे अंकुरित होने लगेंगे।  

1 (100)

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: न खाद न मिट्टी,पानी में उगाएं ये पौधे और पाएं भर-भर के फूल

2. डहेलिया का पौधा लगाने का तरीका

डहेलिया को बीज की मदद से उगाया जा सकता है या फिर इसके कंद से भी इसे बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। सितंबर के महीने में इसके कंद को गमले में लगाएं। ध्यान रहे कि कंद का ऊपर का हिस्सा थोड़ा सा बाहर दिखना चाहिए। जब पौधा 6 से 8 इंच बड़ा हो जाए, तो ऊपर से इसकी पिंचिंग कर सकती हैं। इससे पौधे की नई शाखाएं निकलेंगी और साथ ही फूलों का आकार भी बड़ा और खूबसूरत नजर आएगा।  

3 (22)

3. पौधों की देखभाल और जरूरी टिप्स

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए इन खास बातों का ध्यान रखें -

  • पौधा अंकुरित होने के बाद गमले को ऐसी जगह रखें जहां उसे कम से कम 3 से 4 घंटे की हल्की धूप मिल सके।
  • जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि ज्यादा पानी छोटे पौधों की जड़ों को सड़ा सकता है।
  • गमले की मिट्टी तैयार करते समय 50% बगीचे की मिट्टी और 30% गोबर की खाद मिलाएं। इसके अलावा 20% कोकोपीट या बालू रेत मिला सकती हैं।
  • आप चाहें तो पौधे लगाने से पहले मिट्टी में थोड़ा सा फंगीसाइड पाउडर मिला दें, ताकि फंगस या कीड़ों का खतरा न रहे। 

यह भी पढ़ें- Petunia Plant Growing Tips: सर्दियों में फूलों से खिल उठेगा आपका बगीचा, बस गमले में इस ट्रिक से लगाएं पेटूनिया

निष्कर्ष:अगर आप भी सितंबर के महीने में अपनी बालकनी को खूबसूरत पौधों से सजाना चाहती हैं, तो अब कन्फ्यूज होने की बजाय इस महीने ये तीन खास पौधे लगा सकती हैं। पेटूनिया, कैलेंडुला और डहेलिया तीनों ही सर्दी के मौसम के सबसे परफेक्ट पौधे हैं, जिन्हें आप चुन सकती हैं। आपको इस तरह के पौधे या बीज अपनी नजदीकी नर्सरी में या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आसानी से मिल जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।