कोकोपीट या मिट्टी पौधों में डालने के लिए क्या है बेस्ट? यहां जानें

गार्डिनिंग करना आजकल हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी हम अपनी बालकनी या घर के गार्डन में अलग-अलग तरह के पौधे लगते हैं। ऐसे में हम इसकी के लिए अलग-अलग खाद या फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका फायदा हम समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आप जानें की पौधों के लिए कोकोपीट बेहतर है या मिट्टी आर्टिकल में आपको बताते हैं, ताकि आपके पौधे भी हरे भरे नजर आए।
पौधों के लिए मिट्टी के फायदे
मिट्टी पौधों के लिए पोषण का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें प्राकृतिक रूप से खनिज होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छे होते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी पौधों को मजबूती से पकड़कर रखती है। अगर आप लंबे समय तक चलने वाले पौधे लगा रहे हैं, तो मिट्टी अच्छे से पौधों को हरा करने में मदद करती है। गमले में इस्तेमाल की जाने वाली साधारण बगीचे की मिट्टी कुछ समय बाद सख्त हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि इसमें खाद को मिक्स करके मिट्टी को गमले में डालें।

कोकोपीट का पौधों के लिए फायदे
कोकोपीट नारियल के छिलकों से बनाया जाता है। यह मिट्टी से थोड़ा ज्यादा दरदरा होता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसमें पानी अच्छे सोख हो जाता है। इसकी वजह से गमले में नमी बनी रहती है और मिट्टी टाइट नहीं होती है। इसे डालने के बाद पानी की ज्यादा जरूरत भी नहीं पड़ती है, जिससे जड़ों का विकास तेजी से होता है। बस आपको इसे डालने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना है, कि इसकी मात्रा ज्यादा न हो। वरना पौधे को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: गमले की मिट्टी में मिलाएं बस 1 चम्मच चिली पाउडर, मिनटों में दूर हो सकती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप इसका इस्तेमाल एक साथ करेंगे, तो इससे पौधों को पोषण अच्छे से मिलता है।
- आप जब भी पौधों में मिट्टी को डालें तो उतनी ही मात्रा में कोकोपीट को डालें।
- आप इसे किसी भी तरह के पौधे में डाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अपराजिता के पौधे पर गुच्छे में निकल सकते हैं फूल, बस गमले में डालें घर पर बनी यह एक जादुई चीज और देखें कमाल
यदि आप केवल मिट्टी का उपयोग करते हैं, तो वह सख्त हो जाएगी। यदि केवल कोकोपीट का, तो पौधे को पोषण नहीं मिलेगा। इसलिए आपको इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।