Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:29 PM IST

फ्रिज में रखने के बाद भी गलने लगती हैं सब्जियां, जानें लंबे समय तक फ्रेश रखने के सीक्रेट्स

कई लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि फ्र‍िज में रखने के बाद भी सब्‍ज‍ियां जल्‍दी खराब हो जाती हैं। दरअसल, इसके पीछे की वजह स‍िर्फ फ्र‍िज का खराब होना नहीं होता बल्‍क‍ि सब्‍ज‍ि‍यों को रखने का सही तरीका भी मालूम होना चाह‍िए।
Updated:- 2026-08-31, 20:25 IST
vegetable storage tips in fridge

आजकल तो सभी के घरों में फ्र‍िज होते हैं। ऐसे में लोग सब्‍ज‍ियां खरीदकर लाते हैं और फ्र‍िज में रख देते हैं, लेक‍िन कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि फ्र‍िज में रखने के बाद भी 2-3 दिन में उनका रंग बदलने लगता है, पत्तियां मुरझा जाती हैं या सब्जियां गलने लगती हैं। ऐसे में लोगों को लगता है क‍ि फ्र‍िज ही खराब हो गया है, लेक‍िन ऐसा नहीं है। दरअसल, फ्र‍िज में सब्‍ज‍ियों को रखने का भी सही तरीका होता है।

फ्र‍िज में भी जल्‍दी क्‍यों खराब होने लगती हैं सब्‍ज‍ियां?

किसी सब्जी को जरूरत से ज्यादा ठंडे वाले हिस्से में रख दिया जाता है, तो किसी को बिना ढके या बहुत ज्यादा सामान के बीच रख दिया जाता है। कई बार फल और सब्जियां भी एक साथ रख दी जाती हैं, जिससे कुछ सब्जियां जल्दी खराब होने लगती ह‍ैं। अगर आपके साथ भी यही द‍िक्‍कत होती है ताे हम आपको कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे सब्‍ज‍ियां लंबे समय तक फ्रेश रह सकती हैं। आइए जानते हैं-

vegetable storage tips in fridge (1)

फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

फ्रिज में सामान ठूंस-ठूंसकर रखने से ठंडी हवा को घूमने की जगह नहीं मिलती है। ऐसे में अंदर का तापमान हर जगह एक जैसा नहीं रह पाता है। इससे सब्‍ज‍ियां जल्‍दी खराब होने लगती हैं। इसलिए सब्जियों और बाकी सामान के बीच थोड़ी जगह रखें। जब सब्जियां लेकर आएं, तो उन्हें रखने के चक्कर में फ्रिज को पूरा न भर दें।

यह भी पढ़ें- पुरानी टी-शर्ट की इस ट्रिक से अब खराब होने से बचेंगी हरी सब्जियां, जानें तरीका

हर सब्जी को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं

कई लोग ऐसा करते ह‍ैं क‍ि सभी सब्‍ज‍ियों और फलों को फ्र‍िज में रख देते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर फल और सब्जी को फ्रिज में ही रखा जाए। केले, शकरकंद, आलू और सूखे प्याज जैसी कुछ चीजों को फ्रिज की जगह सूखी जगह पर ही रखें।

यह भी पढ़ें- कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जो पानी में ज्यादा रखने से हो जाती हैं चिपचिपी? यहां

फ्रिज का टेंपरेचर भी चेक करें

कई लोगों को लगता है कि फ्रिज जितना ठंडा होगा, सब्जियां उतनी ही ज्यादा दिनों तक चलेंगी, लेकिन सब्‍ज‍ियों को सही रखने के ल‍िए फ्रिज का टेंपरेचर बहुत ज्यादा गर्म भी नहीं होना चाहिए और उसकी सेटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। फ्रिज का टेंपरेचर 40 ड‍िग्री F यानी करीब 4 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस या उससे कम रखना चाहिए। सिर्फ फ्रिज की स्क्रीन या नॉब देखकर तापमान का अंदाजा लगाने के बजाय, अगर पॉस‍िबल हो तो थर्मामीटर से इसे चेक कर सकती हैं।

फल और सब्जियों को एक साथ न रखें

कई लोग सब्‍ज‍ियों और फलों को एक साथ रख देते हैं, लेकि‍न आपको बता दें क‍ि कुछ फल ऐसी गैस बनाते हैं ज‍िसे एथि‍लीन कहा जाता है। यह नेचुरली फलों को जल्‍दी पकाती है, लेक‍िन इसकी वजह से कुछ सब्जियां और दूसरे फल जल्दी खराब भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे फलों को उन सब्जियों से थोड़ा दूर रखें।

vegetable storage tips in fridge (2)

खराब सब्जियों को बाकी से अलग रखें

सब्जी खरीदते समय ही कोशिश करें कि बहुत ज्यादा दबी या खराब हुई सब्जियां न लें। अगर किसी सब्जी का कोई हिस्सा पहले से दबा हुआ या खराब है, तो उसे बाकी सब्जियों के साथ न रखें। क्‍योंक‍ि इससे भी बाकी सब्‍ज‍ियां खराब हो जाती हैं।

कागज में लपेटकर रखें सब्‍ज‍ियां

फ्र‍िज में रखी सब्‍ज‍ियों को गलने से बचाने के ल‍िए उन्हें कागज या पेपर टॉवल में लपेटकर भी रखा जा सकता है। दरअसल, कागज एक्‍स्‍ट्रा नमी को एब्‍जॉर्ब कर लेता है। इससे सब्जियों में फफूंद नहीं लगती। धनिया, हरी मिर्च और पत्तेदार सब्जियों को इस तरह फ्रिज में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में हरी सब्जियों को स्टोर कर रही हैं तो न करें ये बड़ी गलती, सड़कर बेकार हो सकती हैं Vegetables

सब्जियां रखने से पहले यह गलती न करें

अगर आपने सब्जियां धो ली हैं, तो उन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। सब्जियों को धोने के बाद साफ कपड़े या पेपर टॉवल से उन्‍हें पूरी तरह सुखा दें। इससे नमी कम हो जाएगी।

सब्जियां फ्रेश रखने का आसान तरीका

अगर आप सब्‍ज‍ियां खरीद रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें, ताक‍ि ये लंबे समय तक फ्रेश रह सकें। जैसे-

  • खरीदते समय दबी या खराब सब्जियां न लें।
  • जिन सब्जियों को फ्रिज की जरूरत नहीं है, उन्हें बाहर सूखी जगह रखें।
  • फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें।
  • फ्रिज का तापमान करीब 4 ड‍िग्री C या उससे कम रखें।
  • फल और सब्जियों को सोच-समझकर अलग रखें।
  • सब्जियों पर ज्यादा पानी न रहने दें।
  • कटी हुई सब्जियों को ढककर फ्रिज में रखें।
  • खराब होती सब्जियों को बाकी से अलग कर दें।
  • फ्रिज के अंदर गिरे पानी और खाने को तुरंत साफ करें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में ब‍िना फ्र‍िज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, स‍िर्फ इस 1 तरीके से करें स्‍टोर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।