पुरानी टी-शर्ट की इस ट्रिक से अब खराब होने से बचेंगी हरी सब्जियां, जानें तरीका

अक्सर देखा जाता है कि बाजार से लाई गई ताजी हरी सब्जियां और धनिया-पुदीना जैसी पत्तियां फ्रिज में रखने के बाद भी दो-तीन दिनों में गलने लगती हैं या सूखकर पीली पड़ जाती हैं। प्लास्टिक की थैलियों में बंद करके रखने से उनमें नमी जमा हो जाती है, जो सब्जियों को बहुत जल्दी सड़ा देती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में पड़ी एक पुरानी सूती टी-शर्ट इस समस्या का परमानेंट समाधान बन सकती है?
अब आप सोच रही होंगी कि भला टी-शर्ट की मदद से कैसे? बता दें कि पुरानी कॉटन टी-शर्ट की मदद से आप अपनी हरी सब्जियों को लंबे समय तक बिल्कुल ताजा, क्रिस्पी और हरा-भरा बनाए रख सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका-
सूती टी-शर्ट से कैसे रखें सब्जियों को हरा-भरा?

सब्जियों के खराब होने का कारण ज्यादा नमी होती है। हम जब सब्जियों को प्लास्टिक बैग में रखते हैं, तो उनके अंदर से निकलने वाली भाप पानी की बूंदों में बदल जाती है और सब्जियां सड़ने लगती हैं। सूती कपड़ा या कॉटन टी-शर्ट जादू की तरह काम करता है। सूती कपड़े में नमी सोखने की क्षमता होती है। साथ ही, यह सब्जियों को पूरी तरह सूखने भी नहीं देता, जिससे उनका जरूरी मॉइश्चर बना रहता है।
पत्तेदार सब्जियों के लिए अपनाएं डैम्प क्लॉथ ट्रिक
हरे पत्तेदार सब्जियों 1-2 दिन भी फ्रेश रख पाना मुश्किल वाला काम होता है। अब ऐसे में टी-शर्ट वाला तरीका कमाल का साबित हो सकता है।
- इसके लिए आप टी-शर्ट के कपड़े को हल्का सा पानी छिड़क कर गीला कर लें।
- अब इन पत्तेदार सब्जियों की जड़ों को साफ करके इस नम कपड़े में ढीला-ढीला लपेट लें और फिर फ्रिज में रखें।
- इस ट्रिक से पत्तियां मुरझाएंगी नहीं और बिल्कुल वैसी ही कुरकुरी और ताजी बनी रहेंगी जैसी आप बाजार से लाए थे।
टी-शर्ट से बनाएं वेजी बैग्स

- सब्जियों के लिए पुरानी, साफ सूती टी-शर्ट को लें।
- अब टी-शर्ट के निचले हिस्से को कैंची से काटकर चौकोर टुकड़े बना लें।
- अब हरी सब्जियों को इन टुकड़ों के बीच में लपेटकर या पोटली की तरह बांधकर फ्रिज के वेजीटेबल बास्केट में रख दें।
- ऐसा करने से सब्जियां हफ्तों तक खराब नहीं होंगी।
टी-शर्ट वाला तरीका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
- टी-शर्ट पूरी तरह से साफ और सूती होनी चाहिए, सिंथेटिक या नायलॉन का कपड़ा बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
- बाजार से सब्जी लाने के बाद अगर आप उन्हें धोते हैं, तो उन्हें कपड़े में लपेटने से पहले पंखे के नीचे पूरी तरह से सुखा लें।
- अगर आप गीली सब्जियों को ही कपड़े में बांध देंगे, तो वे फ्रेश रहने के बजाय जल्दी खराब हो सकती हैं।
- हफ्ते में एक बार इन कपड़ों को बदलकर धो लें ताकि हाइजीन बनी रहे।
इसे भी पढ़ें- कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जो पानी में ज्यादा रखने से हो जाती हैं चिपचिपी? यहां जानें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।