Smelly Socks Cleaning Hacks: गंदे और बदबूदार मोजों को बिना घिसे साफ करने का सीक्रेट लिक्विड

ऑफिस जाना हो या फिर कहीं बाहर, हम सभी जूते के साथ मोजा पहनना नहीं भूलते हैं। मगर कई बार एक दिन पहने गए मोजे से भी गंदी बदबू आने लगती है। साथ ही उस पर काले निशान बन जाते हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले क्लीनर और लिक्विड डिटर्जेंट खरीदकर लाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि मोजे से आने वाली बदबू और जिद्दी निशान हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
अगर आपके मोजे भी घंटों रगड़ने के बाद ठीक से साफ नहीं हो रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको एक ऐसे सीक्रेट लिक्विड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप बिना ज्यादा मेहनत किए इन्हें बिल्कुल नया जैसा चमका सकती हैं।
मोजे से बदबू क्यों आती है?
हम में से अधिकतर लोग यह शिकायत करते हैं कि धुले हुए मोजे से एक ही दिन में बदबू आने लगती है। मगर क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? नीचे जानें-
- पसीने के कारण जूते में नमी हो जाती है। अब ऐसे में जब हम लगातार इन्हें पहनकर रखते हैं, तो मोजों से बदबू आने लगती है।
- मोजे को धोने के बाद अगर उन्हें अच्छे से न सुखाया जाए या उनमें नमी रह जाती है, तो यह बदबू आने का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें- पुराना पोछा बन जाएगा काम की चीज, जानें रीयूज के आसान जुगाड़
मोजे से आने वाली बदबू को बिना धुले कैसे हटाएं?
मोजे से आने वाली बदबू को बिना धुले भी दूर किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। जानें कैसे-
- ऑफिस या बाहर से आने पर जूतों को उतारकर हवादार या खुली जगह पर रखें। अगर यह संभव नहीं है, तो आप इनमें थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़ककर इन्हें पंखे के पास रख सकते हैं।
- मोजे को उतारने के बाद तुरंत जूते में वापस रखने के बजाय खुली हवा या पंखे के नीचे रखें। अगर थोड़ी सी भी बदबू आ रही है, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा टेलकम पाउडर मिलाकर छिड़क दें।
- इन बातों का ध्यान रखकर आप मोजे और जूतों से आने वाली बदबू को दूर रख सकती हैं।
मोजे से आ रही बदबू और जिद्दी दाग को कैसे हटाएं?
अगर मोजे के निचले हिस्से पर काले और जिद्दी दाग जम गए हैं और इसके अलावा इससे बदबू भी आ रही है, तो आप एक असरदार घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें तरीका-
जरूरी सामग्री
- गर्म पानी- आधी बाल्टी
- सिरका- 2-3 ढक्कन
- नमक -2 चम्मच
- डिशवॉश लिक्विड- 1 ढक्कन
गंदे मोजे बिना रगड़े साफ करने का तरीका
- सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें।
- अब इसमें सिरका, डिशवॉश लिक्विड और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- इन तीनों चीजों को पानी में अच्छे से घोल लें।
- अब इसमें गंदे मोजे डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद मोजों को निकालकर हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें।
- इसके बाद साफ पानी में 1-2 बार अच्छे से धो लें।
- फिर इन्हें तेज धूप में डालकर पूरी तरह सुखा लें।
इसे भी पढ़ें- White Shirt Cleaning Tips: सफेद शर्ट के कॉलर-कफ पर जम गया है पसीने का मैल? बिना घिसे इन आसान हैक्स कर सकती हैं साफ
अगर आप मोजे से बदबू हटाने के लिए घरेलू तरीके खोज रही हैं, तो ऊपर लेख में बताए गए हैक को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
- मोजे से गंदी बदबू को दूर करने के लिए इंस्टेंट जुगाड़ क्या है?
- मोजे से आ रही बदबू को हटाने के लिए एक बोतल में बेकिंग सोडा और सिरका मिक्स करें। अब इसे मोजे पर छिड़कें।
- मोजे से बदबू न आए, इसके लिए क्या करें?
- मोजे से बदबू को दूर रखने के लिए समय-समय पर बदलना और धोना जरूरी है।
- मोजे पर निचले हिस्से पर काले जिद्दी निशान न पड़े, इसके लिए क्या करें?
- मोजे के निचले हिस्से पर काले निशान को जमा होने से बचाने के लिए इसे 1 ढक्कन सिरका और 1 मग पानी में डुबोकर कुछ देर के लिए रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।