Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

पुराना पोछा बन जाएगा काम की चीज, जानें रीयूज के आसान जुगाड़

पुराने पोछे का इस्तेमाल सिर्फ सफाई तक ही सीमित नहीं है। अगर आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करेंगी, तो इसे कई तरह से यूज कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-21, 18:33 IST
how to reuse old and torn mop at home

साफ-सफाई के लिए पोछे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप हर दिन घर में पोछा लगती है, तो कुछ ही महीनों में पुराना और गंदा दिखना आम बात है। इसके बाद आप उसे कितना भी धो लें, लेकिन वह पहले जैसा साफ नहीं हो पाता। जब पोछे का कपड़ा घिसने लगता है और इसके धागे निकलने लगते हैं, तो इससे घर की सफाई करने में परेशानी होने लगती है। इसलिए, ज्यादातर महिलाएं बिना सोचे पुराना पोछा फेंक देती हैं और उसकी जगह नया पोछा खरीद लेती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पोछे को आप बेकार समझकर फेंक रही हैं, वह घर के कई दूसरे कामों में काम आ सकता है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे रीयूज करने के कुछ आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।

1- पुराने पोछे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर करें रीयूज

पोछे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कई तरह से यूज किया जा सकता है। किसी टुकड़े से खिड़की की ग्रिल साफ की जा सकती है, तो किसी से जूते साफ किए जा सकते हैं। अक्सर बालकनी की ग्रिल और खिड़कियों को साफ करने में परेशानी होती है, क्योंकि ग्रील और खिड़की के पतले हिस्सों तक पोछा पहुंच नहीं पाता।

कैसे रीयूज करें?

  • पहले पोछे को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • अब साफ और ठीक हिस्से को काटकर अलग कर लें।
  • इसके बाद आप पोछे से बालकनी की रेलिंग और सीढ़ियों के कोने भी साफ कर सकती हैं।
  • इसे खिड़की की ग्रिल और दरवाजे साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

old mop reuse idea

यह भी पढ़ें- दीवारों में नमी है या सीलन? एल्युमिनियम फॉयल की मदद से मिनटों में ऐसे लगाएं पता

2- गमले के नीचे रखने में आएगा काम

अक्सर बालकनी में लगे गमलों से पानी बाहर निकलता रहता है। ऐसे में, अगर गमले के नीचे ट्रे नहीं रखा गया है, तो पूरा पानी बालकनी में फैल जाता है और हर जगह मिट्टी-मिट्टी हो जाती है। इसलिए, बालकनी में हर रोज पोछा लगाने की झंझट से बचना है, तो आप गमलों के नीचे पोछा रख सकती हैं।

कैसे रीयूज करें?

  • इसके लिए आपको पोछे को काटने की जरूरत नहीं है।
  • आपको उस गमले के नीचे पोछा रखना है, जिसका गमला हल्का फूटा हुआ है।
  • गमले के नीचे पोछा रखने से यह पानी सोख लेगा और बालकनी गंदी नहीं होगी।

DIY cleaning hacks

3- बारिश के मौसम में आएगा सबसे ज्यादा काम

बारिश के समय घर में अक्सर खिड़की या दरवाजे से पानी अंदर आता रहता है। अगर बहुत तेज बारिश हो रही है, तो ऐसा होना संभव है। ऐसे में अगर आप तुरंत सफाई नहीं करेंगी, तो पूरा घर गीला महसूस होने लगेगा। इसके लिए आप पोछे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: दीमक ने दीवार को बनाया निशाना? 15 रुपये की इन 3 चीजों से पाएं छुटकारा

कैसे करें रीयूज?

  • अगर आप खराब पोछे को फेंक देंगी, तो जरूरत के समय आपको खराब कपड़ा नहीं मिलेगा।
  • तेज बारिश के दौरान आप खिड़की और दरवाजे के पास खराब पोछा मोड़कर रख सकती हैं।
  • इससे पानी अंदर नहीं आएगा और पोछा पानी को सोख लेगा।
  • अगर पोछा बार-बार गीला हो रहा है, तो आप इसे निचोड़कर फिर से उस जगह पर रख सकती हैं।

mop for plant pot drainag

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि पुराना पोछा भी यूज किया जा सकता है, इसलिए अगली बार पोछा पुराना होने पर उसे सीधे कूड़े में डालने के बजाय देखिए कि उसके कौन से हिस्से में इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़ा सा जुगाड़ करके आप एक पुराने पोछे को कई तरह से यूज कर पाएंगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini

FAQ
पोछा लगाने के लिए सबसे बेहतरीन मॉप कौन सा होता है?
माइक्रोफाइबर कपड़ा पोछा मारने के लिए अच्छा है।
फर्श पर चमक लाने के लिए पोछे के पानी में क्या मिलाएं?
 पानी की एक बाल्टी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर सफाई कर सकती हैं। 
पोछे के कपड़े को बदबूदार होने से कैसे बचाएं?
पोछा लगाने के बाद उसे साफ पानी और डिटर्जेंट से धोकर हमेशा धूप या खुली हवा में सुखाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।