Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

कचरे से जुगाड़, नींबू और संतरे के छिलकों से घर पर ऐसे तैयार करें एंजाइम क्लीनर

घर की साफ-सफाई के दौरान बाजार के महंगे क्लीनर घर के बजट को बढ़ा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन महंगे क्लीनर के बजाय घर पर ही केमिकल-फ्री क्लीनर बनाना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
Updated:- 2026-07-14, 19:23 IST
image

घर की सफाई करने के लिए लोग कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो ये महंगे प्रोडक्ट सीधा जेब पर असर डालते हैं। इससे कई बार बजट बिगड़ जाता है। अब आप इन महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर पर ही बाजार जैसा एंजाइम क्लीनर तैयार कर सकती हैं। इसे घर पर बनाने से आपका फिजूल खर्च बचेगा साथ ही कुछ पैसा सेविंग में ऐड होगा।

होममेड एंजाइम क्लीनर

बाजार के केमिकल वाले एंजाइम क्लीनर से सफाई तो हो जाती है, लेकिन ये महंगे बहुत होते हैं। महंगाई के जमाने में आप घर पर ही किचन में पड़े फल और सब्जी के छिलकों से एक असरदार, खूशबू वाला एंजाइम क्लीनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

2 - 2026-07-14T191057.063

एंजाइम क्लीनर बनाने के लिए सामग्री

घर पर पड़े नींबू या संतरे को खाकर अक्सर लोग इनके छिलके फेंक देते हैं। ऐसा करने के बजाय आप इन छिलकों से खास एंजाइम क्लीनर तैयार कर सकती हैं।

  • नींबू के छिलके या संतरे के छिलके
  • एक-दो कप सफेद सिरका
  • स्प्रे बोतल
  • थोड़ा पानी

यह भी पढ़ें- इमली के बीज फेंकने की ना करें गलती, इससे बनाएं बाजार जैसा असरदार फ्लोर क्लीनर

एंजाइम क्लीनर बनाने का तरीका

नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर आसानी से होममेड क्लीनर बना सकती हैं।  

  • इसे बनाने के लिए नींबू और संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सूखा लें।
  • इसके बाद कांच के एक जार में इन्हें थोड़े पानी के डाल दें।
  • इसके ऊपर से सफेद सिरका डाल लें और जार को पूरा भर दें।
  • जार को बंद करें और 15 दिनों के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
  • बीच-बीच में जार को थोड़ा हिलाकर सामग्री को मिक्स कर सकती हैं।
  • कुछ दिनों के बाद इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • होममेड एंजाइम क्लीनर बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-07-14T191101.454

घर की सफाई के दौरान अगर आप भी महंगे एंजाइम क्लीनर का इस्तेमाल करती हैं, तो आप पैसा बचा सकती हैं। किचन में पड़े कुछ नींबू और संतरे के छिलकों से एंजाइम क्लीनर बनाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- ₹20 में सोफे की करें Dry Cleaning, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में जाएगा चमक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।