Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

₹20 में सोफे की करें Dry Cleaning, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में जाएगा चमक

अगर आपके लिविंग रूम में रखा सोफा गंदा हो गया है या उसमें से स्मेल आने लगी है, तो इसे महंगी क्लीनिंग की जरूरत नहीं है। सही तरीका अपनाकर मात्र 20 रुपये में इसकी ड्राईक्लीनिंग कर सकती हैं।
Updated:- 2026-04-09, 12:29 IST
image

Sofa Cleaning Tips: घर में सोफे पर धूल-मिट्टी, पसीने के दाग या खाने-पीने की चीजों के निशान पड़ना बेहद आम बात है। अक्सर लोग इसे साफ करवाने के लिए महंगे वैक्यूम क्लीनर या प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग सर्विस पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में मौजूद साधारण चीजों और मात्र ₹20 के खर्च से आप अपने पुराने और गंदे सोफे को बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं?

इस तरीके के लिए आपको किसी भारी मशीन की जरूरत नहीं है। बस एक घरेलू घोल और एक छोटे से जुगाड़ से सोफे के रेशों के अंदर तक छिपी गंदगी को बाहर निकाल सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको सोफा को ड्राई क्लीन कैसे करें इसके बारे में बताने जा रहे हैं?

सोफा साफ करने से पहले फैब्रिक के बारे में जानें

sofa cleaning tips

सोफा अगर आप पहली बार खुद से घर में ड्राई क्लीन करने जा रही हैं, तो इसके लिए पहले इसके फैब्रिक को जानना जरूरी है।

  • W- अगर आपके सोफे पर W लिखा है, तो इसका मतलब आप पानी से जुड़ी हुई क्लीनिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • S- अगर आपके सोफे पर एस लिखा है, तो इसका मतलब आप बिना पानी वाले हल्के सॉल्वेंट का यूज कर सकती हैं।
  • S/W- वहीं अगर आपके सोफे पर S/W लिखा है, तो इसका मतलब आप पानी और सॉल्वेंट दोनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • X- इन तीनों के अलावा अगर आपके सोफा पर X लिखा है, तो आप केवल वैक्यूम का यूज करें।

इसे भी पढ़ें- Bed Box Cleaning Ideas: बेड बॉक्स साफ करने के ये 10 ट्रिक्स बनाएंगे काम आसान, एक बार करें ट्राई

घर पर सोफे की ड्राई क्लीनिंग कैसे करें?

Sofa ki safai ghar par kaise kare

  • सोफा की ड्राई क्लीनिंग का काम शुरू करने से पहले इसकी धूल हटाएं।
  • इसके बाद सूखे कपड़े की मदद से कुशन को थपथपाएं।
  • इसके बाद एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी लें।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिलाएं।
  • अब साफ सूती कपड़े को इस मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
  • कपड़े को एक बर्तन के ढक्कन पर लपेट लें।
  • अब कपड़े के चारों कोनों को ऊपर की ओर मोड़कर ढक्कन के हैंडल के साथ कसकर पकड़ लें।
  • अब इसे सोफे की गद्दी, बैकरेस्ट और कोनों पर दबाव देते हुए रगड़ें।
  • आप देखेंगी कि सोफे के अंदर की धूल और कालापन निकलकर कपड़े पर आने लगेगा।
  • अगर सोफे पर चाय या खाने के गहरे निशान पड़ गए हैं, तो उस जगह थोड़ा मिश्रण लगाकर पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें और फिर कपड़े से साफ करें।
  • घर के पंखे को चलाकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में मैट धोने से पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर की जगह डालें 1 रुपये की ये चीज, हाथ से रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik


FAQ
क्या घर सोफे की ड्राई क्लीनिंग कर सकते हैं?
जी हां, घर पर आप कम पैसे में सोफे की ड्राई क्लीनिंग कर सकती हैं।
सोफा की घर पर कैसे सफाई करें?
सोफा की घर पर सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।