Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

Leftover Soap Reuse: साबुन के बचे टुकड़ों को फेंकने के बजाय, ऐसे करें इस्तेमाल; घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

Soap Reuse Ideas: क्या आप साबुन के छोटे-छोटे हुए टुकड़ों को बेकार समझती हैं? अगर हां, तो बता दें कि इसकी मदद से आप क्लीनर बनाकर तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें कैसे-    
Updated:- 2026-08-20, 16:02 IST
sabun ke tukde ka istemal

Sabun Ke Tukde Ka Istemal: हम सभी के घरों में नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल किया जाता है। लगातार इस्तेमाल होने के कारण यह घिस जाता है और छोटे टुकड़े में बदल जाता है। ऐसे में यह न ही पकड़ में आता है और न ही उपयोग करते बनता है। आमतौर पर लोग इसे बाथरूम की खाली पड़ी रैक पर फेंक देते हैं।

क्या आपको पता है कि बेकार समझा जाने वाला साबुन का यह टुकड़ा (Soap Scrap Reuse Hacks) घर के महंगे क्लीनर की छुट्टी कर सकता है? लेख में जानें कैसे?

साबुन के टुकड़े से बनाएं ये 5 क्लीनर 

नहाने वाले साबुन के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल आप बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर को बनाने में कर सकती हैं। नीचे पढ़ें उन 5 क्लीनर के बारे में-

1. लिक्विड हैंड वॉश बनाएं

बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा करके एक जार में खौलता हुआ पानी मिलाएं। मिलाएं। जब ये पिघल जाएं, तो इन्हें किसी सांचे या छोटी कटोरी में सेट होने के लिए रख दें। कुछ ही घंटों में आपके पास एक नया साबुन तैयार होगा।

hand-wash-liquid-made-How-much-hand-soap-to-use

पुराना कद्दूकस का इस्तेमाल करके साबुन को पीसकर गर्म पानी में घोलें। अब इसे पुरानी छन्नी से छानें।अब आपका होममेड लिक्विड हैंडवॉश तैयार है। इसे डिस्पेंसर में भरकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रखी इन 5 चीजों को न समझें बेकार, घर के मुश्किल कामों के हैं परमानेंट इलाज

2. टॉयलेट और बाथरूम क्लीनर

साबुन के सभी छोटे टुकड़ों को इकट्ठा करके एक पुराने सूती मोजे या साफ कपड़े में कसकर बांध लें। इस पोटली को पानी में गीला करें और बाथरूम की टाइल्स, वॉशबेसिन तथा बाथटब पर रगड़ें। साबुन का यह स्पंज नुमा तरीका बाथरूम के जिद्दी दाग, पानी के धब्बे और मैल को आसानी से साफ कर देता है।

different-hacks-to-clean-toilet-bowel

इसके अलावा आप चाहें तो साबुन के टुकड़ों की इस पोटली को टॉयलेट के फ्लश टैंक के अंदर भी लटका सकती हैं। इससे जब भी आप फ्लश चलाएंगे, साबुन के पानी से कमोड अपने आप साफ और खुशबूदार रहेगा।

3. किचन सिंक क्लीनर

किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन धोने वाले स्पंज को एक तरफ से थोड़ा सा काट लें और उसके अंदर साबुन का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। अब इस स्पंज से किचन सिंक को साफ करें। स्पंज से लगातार अच्छा झाग निकलता रहता है जिससे किचन सिंक पर जमी चिकनाई और तेल के दागों को हटाने में मदद मिलती है।

जूतों और स्नीकर्स क्लीनर बनाने में करें इस्तेमाल

मार्केट से शू क्लीनर खरीदकर लाने के बजाय आप साबुन से इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए साबुन के टुकड़ों को थोड़े से गुनगुने पानी में भिगोकर एक गाढ़ा घोल या पेस्ट बना लें।

how-to-clean-dirty-sneakers-at-home

इस घोल को एक पुराने टूथब्रश पर लगाएं और गंदे हो चुके सफेद स्नीकर्स, कैनवास के जूते या चप्पलों के सोल्स पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह जिद्दी मिट्टी और दागों को आसानी से साफ कर देता है।

शीशा और कांच साफ करने वाला क्लीनर

खिड़की या गाड़ी पर लगे शीशों को अगर एक दिन भी साफ न किया जाए, तो उस पर धब्बे जम जाते हैं। साथ ही वह गंदा हो जाता है। साबुन के एक छोटे टुकड़े को एक कप गर्म पानी में पूरी तरह घोल लें।

soap reuse idea

अब इसमें थोड़ा सा सिरका मिला लें। इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भर लें। अब घर के कांच के दरवाजे, खिड़कियों या ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर स्प्रे करके सूती कपड़े से पोछें। कांच बिल्कुल चमक उठेगा और उस पर धब्बे भी नहीं पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें-  Leftover Soap Reuse Ideas: बचा हुआ साबुन भी है बड़े कमाल की चीज, ऐसे करें इस्तेमाल; सफाई और खुशबू दोनों में आएगा काम

अगर आप भी साबुन के टुकड़ों को बिना सोचे-समझें फेंक देती हैं, तो ऐसा न करें। ऊपर लेख में बताए गए तरीके से आप क्लीनर बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific, Shutterstock

FAQ
साबुन के टुकड़े का इस्तेमाल किन-किन कामों में कर सकते हैं?
साबुन के टुकड़ों का इस्तेमाल कपड़े से आने वाली बदबू को हटाने के लिए कर सकते हैं।
साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस करने से क्या होता है?
साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस करके मोजे में बांध दें। इसके बाद इसे वार्डरोबा में लटका दें।
साबुन का इस्तेमाल क्या दरवाजे से आने वाली आवाज को दूर करने के लिए कर सकते हैं?
हां, साबुन का इस्तेमाल दरवाजे से आने वाली आवाज को दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए इसे गेट के कब्जे पर घिसे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।