बाथरूम में रखी इन 5 चीजों को न समझें बेकार, घर के मुश्किल कामों के हैं परमानेंट इलाज

अक्सर बेकार समझे जाने वाले बाथरूम के पुराने सामान जैसे टूथब्रश, शैंपू की बोतलें और साबुन के टुकड़े घर के कई मुश्किल कामों को आसान बना सकते हैं। इनके इस्तेमाल से न केवल पैसे बचते हैं बल्कि घर की सफाई और रख-रखाव भी बेहतर होता है।
Updated:- 2026-08-09, 17:36 IST
how to use expired bathroom items

हम अक्सर बाथरूम में इस्तेमाल होने के बाद कई चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वे चीजें हमारे घर के कई मुश्किल और थकाऊ कामों को चुटकियों में आसान बना सकती हैं। चाहे पुराने टूथब्रश हों, शैंपू की खाली बोतलें या फिर बेकार पड़े प्लास्टिक के डिब्बे, ये सभी घरेलू जुगाड़ के रूप में बेहद कमाल की चीजें साबित हो सकती हैं। इनके इस्तेमाल से न सिर्फ आपके पैसे बचते हैं, बल्कि घर की सफाई और रख-रखाव का काम भी बहुत आसान हो जाता है। आइए जानते हैं बाथरूम में रखी ऐसी ही 5 चीजों के बारे में, जिन्हें बेकार समझने की भूल बिल्कुल न करें और उनका बेहतरीन इस्तेमाल घर के कामों में करें।

बाथरूम की इन 5 चीजों को न समझें बेकार

आज के समय हम सभी के बाथरूम में एक से ज्यादा प्रोडक्ट रखे होते हैं। फिर चाहे वह शैंपू हो या फिर नहाने वाला साबुन। अब ऐसे में कई बार कुछ सामान रखे-रखे खराब हो जाते हैं, जिन्हें हम बिना सोचे-समझें उठाकर फेंक देते हैं। मगर आगे से यह भूलकर भी मत कीजिएगा। नीचे जानें क्यों?

इसे भी पढ़ें-  टूट गई सब्जी वाली प्लास्टिक की टोकरी? फेंकने के बजाय लगाएं ये जुगाड़

पुराना टूथब्रश

पुराने टूथब्रशको आमतौर पर हम सभी बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि आप इसका इस्तेमाल घर के जिद्दी दागों को हटाने के लिए कर सकती हैं।

 

old-toothbrush

इसकी बारीक ब्रिसल्स से आप गैस चूल्हे के कोने, नल के आस-पास जमी गंदगी, सिंक के छेद और जूतों के किनारों पर जमी मैल को बहुत आसानी से साफ कर सकती हैं। यह टाइल्स के बीच की गैप को चमकाने में भी असरदार साबित होता है।

शैंपू की खाली बोतलें

शैंपू खत्म होने के बाद अक्सर प्लास्टिक की बोतलें कूड़ेदान में फेंक दी जाती हैं। आप इन्हें काटकर किचन में सिंक के पास रख सकती हैं और इसमें स्क्रबर या स्पंज रख सकती हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक की इन बोतलों को बीच से काटकर उनमें छोटे-छोटे पौधे लगाकर घर की बालकनी में एक खूबसूरत हैंगिंग गार्डन भी तैयार कर सकती हैं।

make-hand-wash-with-shampoo-bottle

एक्सपायर्ड या बचा हुआ शैंपू

अगर आपका कोई शैंपू एक्सपायर हो गया है या आपको पसंद नहीं आया, तो इसे फेंकने के बजाय सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। शैंपू में क्लींजिंग एजेंट्स होते हैं। इसकी मदद से आप घर के ऊनी कपड़ों, सिल्क के डेलिकेट कपड़ों या बर्तनों पर लगे जिद्दी चिकनाई के दाग को आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके अलावा, बाथरूम के टाइल्स और फर्श को धोने के लिए भी यह एक अच्छा क्लीनर है।

पुराना लूफा या शावर स्पंज

आज के समय अधिकतर लोग नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल करते हैं। मगर जैसे ही यह पुराना होने लगता है, लोग इसे बदल देते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि आप पुराने लूफे का इस्तेमाल कांच के शीशों, खिड़कियों और कार के शीशे साफ करने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए इस पर थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालकर शीशे रगड़ें। अब आप देखेंगी कि वे एकदम चमक उठे हैं।

main-Loofah-using-tips

नहाने के साबुन के छोटे टुकड़े

नहाते-नहाते साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े बच जाते हैं, जिन्हें हम सभी रैक पर फेंक देते हैं। मगर आप इन टुकड़ों को इकट्ठा करके कपड़े की पोटली में बांधें। अब इसे आप अपने वार्डरोब, शू-रैक या बाथरूम में रख सकती हैं। यह नेचुरल रूम फ्रेशनर का काम करता है और बंद जगहों से आने वाली सीलन या बदबू को दूर करके भीनी-भीनी खुशबू फैलाता है।

इसे भी पढ़ें- चटके हुए Beer Glass को डस्टबिन में डालने की बजाय, इन स्मार्ट ट्रिक्स से करें इस्तेमाल

अगर आपके बाथरूम में ये चीजे मौजूद हैं, तो आप उन्हें भी दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, Magnific


FAQ
क्या एक्सपायर्ड शैम्पू का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जा सकता है?
हां, एक्सपायर्ड शैम्पू का उपयोग ऊनी कपड़ों, सिल्क और हाथों से धोए जाने वाले नाजुक कपड़ों को साफ करने के लिए किया जा सकता है।
पुराना या एक्सपायर्ड टूथपेस्ट घर में किस काम आ सकता है?
एक्सपायर्ड टूथपेस्ट का इस्तेमाल चांदी के बर्तन चमकाने, सफेद जूतों के सोल्स साफ करने और सिंक पर लगे जिद्दी दाग हटाने के लिए होता है।
 क्या बाथरूम में रखी शेविंग क्रीम से शीशे साफ हो सकते हैं?
 बिल्कुल, शेविंग क्रीम शीशे और कांच पर लगाने से वे न केवल साफ होते हैं बल्कि उन पर भाप जमना भी बंद हो जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।