Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:58 PM IST

1 BHK फ्लैट भी द‍िखेगा बड़ा, लग्जरी लुक के ल‍िए अपनाएं 5 इंटीरियर आइडियाज

आजकल ज्‍यादातर लोग 1 BHK फ्लैट में रह रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन्‍हें खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो कुछ कमाल के ट‍िप्‍स आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-21, 12:58 IST
1 bhk flat decoration tips for luxury look

आज के समय में ज्‍यादातर लोग नौकरी या पढ़ाई के सि‍लस‍िले में घर से दूर रहते हैं। ऐसे में ज‍िनके पास बजट की कमी रहती है, वो पीजी या हॉस्‍टल में श‍िफ्ट हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग 1 बीएचके या 2 बीएचके फ्लैट ले लेते हैं। हालांक‍ि, कुछ नौकरी पेशा लोग छोटा फ्लैट खरीद भी लेते हैं। छोटे फ्लैट की सबसे बड़ी खासि‍यत यह भी है क‍ि इसे संभालना आसान होता है और बड़े घर के मुकाबले खर्च भी कम होता है।

1BHK फ्लैट को कैसे लग्‍जरी लुक दें?

हालांक‍ि, छोटे घर में लोगों को एक डर यह लगा रहता है क‍ि घर कहीं बहुत भरा-भरा या और ज्‍यादा छोटा न द‍िखने लगे, लेक‍िन अच्‍छी बात यह है क‍ि थोड़े स्‍मार्ट इंटीर‍ि‍यर के साथ आप 1BHK फ्लैट को भी लग्‍जरी लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. दीवारों को लाइट कलर से करें पेंट

छोटे फ्लैट में दीवारों का रंग काफी फर्क डालता है। बहुत डार्क कलर से कमरा और भी छोटा नजर आ सकता है। इसलिए 1 BHK में व्‍हाइट, ऑफ-व्हाइट, क्रीम, लाइट बेज या दूसरे सॉफ्ट शेड्स आप ट्राई कर सकती हैं। इन कलर से कमरे में रोशनी बनी रहती है और कमरा भी खुला-खुला नजर आता है। अगर आपको पूरा घर एक ही कलर का रखना पसंद नहीं है, तो किसी एक दीवार पर कोई अलग शेड ट्राई कर सकती हैं।

1 bhk flat decoration tips for luxury look (1)

2. कमरे को बड़ा दिखाने के लिए शीशे का इस्तेमाल करें

छोटे फ्लैट में शीशा सिर्फ तैयार होने के काम नहीं आता। आप इससे घर का लुक भी बड़ा द‍िखा सकती हैं। इसके ल‍िए एक दीवार पर बड़ा सा म‍िरर लगा सकती हैं। ध्‍यान रहे क‍ि म‍िरर ऐसी जगह लगाएं जहां उस पर रोशनी पड़े। आप इसके ल‍िए अच्‍छा सा फ्रेम भी देख सकती हैं। इससे घर के लुक को थोड़ा लग्‍जरी टच भी म‍िलेगा। हालांक‍ि, हर दीवार पर शीशे न लगाएं।

यह भी पढ़ें- 3 मॉडर्न Bookshelf डिजाइन, ये सिंपल दीवारों को देंगे रॉयल लुक

3. फर्नीचर कम रखें

कई बार लोग गलती करते हैं क‍ि जरूरत से ज्‍यादा फर्नीचर रख लेते हैं। इससे भी घर छोटा नजर आने लगता है। ऐसे में कोश‍िश करें क‍ि जरूरत वाले फर्नीचर्स ही लें। जैसे स्‍टोरेज वाला बेड, फोल्‍डि‍ंग टेबल या ऐसा सोफा लें ज‍िसमें स्‍टोरेज बॉक्‍स हो। इसका साइज भी कमरे के ह‍िसाब से हो।

यह भी पढ़ें- घर सजाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आशियाने का पूरा लुक

4. दीवारों पर बनवाएं शेल्‍फ 

जब घर छोटा हो तो जरूरी नहीं क‍ि आप हर चीज फर्श पर ही रखें। कमरे या किचन में वॉल शेल्फ बनवा लें। जरूरत की चीजें इसी में रखें। इससे फर्श खाली रहेगा और घर ज्यादा खुला दिखाई देगा।

1 bhk flat decoration tips for luxury look (2)

5. सही लाइटिंग से बदल जाएगा पूरा लुक

छोटे फ्लैट को लग्‍जरी द‍िखाने में लाइट‍िंग का भी अहम रोल हाेता है। स‍िर्फ एक लाइट लगाने के बजाय आप अलग-अलग जगहों पर लाइट‍िंग का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। सोफा या बेड के पास लाइट, वॉल लैंप या सॉफ्ट लाइट से कमरे को लग्‍जरी टच म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Rooftop Decor: सिर्फ 100 रुपये में ऐसे सजाएं अपनी छत, कम बजट में म‍िलेगा वेकेशन का मजा

छोटे फ्लैट को लग्जरी दिखाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप छोटे से फ्लैट को लग्‍जरी लुक देना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रख सकती हैं-

  • घर में जरूरत से ज्यादा सामान न भरें।
  • लाइट कलर्स का इस्‍तेमाल करें।
  • फर्नीचर कमरे के साइज के हिसाब से ही लें।
  • स्टोरेज के लिए दीवारों का इस्तेमाल करें।
  • एक-दो बड़े मिरर का सही जगह इस्तेमाल करें।
  • घर में अलग-अलग जगह की जरूरत के हिसाब से लाइटिंग रखें।
  • सजावट के लिए बहुत सारी छोटी चीजें रखने के बजाय कुछ चुनिंदा चीजें रखें।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

अगर आप 1बीएचके फ्लैट्स को लग्‍जरी लुक देना चाहती हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।