3 मॉडर्न Bookshelf डिजाइन, ये सिंपल दीवारों को देंगे रॉयल लुक

बुकशेल्फ के डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि इससे भी आप अपने घर को यूनिक लुक दे सकती हैं। यह केवल बुक रखने के काम नहीं आते, बल्कि कई लोग इन शेल्फ को घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी बनवाते हैं। घर में बुकशेल्फ डिजाइन बनवाते समय आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि कितनी किताबें रखी जाएंगी, क्योंकि हर बुक साइज और नंबर के हिसाब से इनका डिजाइन बनवाया जा सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार Wooden Bookshelf, Open Shelf या Wall-Mounted Bookshelf डिजाइन चुन सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साइज के हिसाब से डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
राउंड बुकशेल्प डिजाइन
इसमें पूरी बुकशेल्फ गोलाकार फ्रेम में होती है और उसके अंदर अलग-अलग अलमारियां बनी होती हैं। इसमें आप अपने हिसाब से बुक के साइज के अनुसार किताबे रख सकते हैं।
जरूरी जानकारी
- इसे आप लिविंग रूम की खाली दीवार, रीडिंग कॉर्नर या स्टडी रूम में लगवा सकती हैं।
- इस डिजाइन को आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा बना सकती हैं, अगर जगह कम है, तो 6 से 7 बुक के हिसाब से ही बनवाएं।
- यह नॉर्मल बुकशेल्फ से काफी अलग और आकर्षक लगता है।
- किताबों के साथ आप पौधे, शोपीस और छोटी सजावट की वस्तुएं भी रख सकती हैं। इस डिजाइन को ज्यादातर वो लोग चुनते हैं, जिन्हें बुकशेल्फ घर को सजाने के हिसाब से बनवाना होता है।
कॉर्नर बुकशेल्फ
यह डिजाइन दो दीवारों के कोने पर लगता है। यह दिखने में बहुत ज्यादा स्टाइलिश न लगे, लेकिन कम स्पेस वाले घर के लिए यह डिजाइन बेस्ट है। इससे आप घर के खाली जगह का यूज कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- 100 गज के घर के लिए 3 बेस्ट किचन डिजाइंस, कम जगह में मिलेगा मॉडर्न लुक
जरूरी जानकारी
- लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम के खाली कोने में लगवाना अच्छा रहता है।
- इसमें आप लगभग 30 से 80 बुक्स वाला साइज लगवा सकती हैं।
- इससे कमरे का बेकार पड़ा कॉर्नर यूज हो जाता है।
- आप इसमें ऊपर की तरफ ओपन शेल्फ और नीचे की तरफ नीचे के शेल्फ लगवा सकती हैं।
फ्लोटिंग बुकशेल्फ
इस डिजाइन को सीधे दीवार पर लगाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि आपको जमीन से स्पेस ढूंढने की जरूरत नहीं होती। आप किसी भी दीवार पर इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Small Kitchen को बनाएं लग्जरी, ये 3 फर्नीचर डिजाइन बदल देंगे पूरा लुक
जरूरी जानकारी
- स्टडी टेबल के ऊपर और सोफा के पीछे बनवा सकती हैं।
- इसके लिए आपको छोटा डिजाइन चुनना होगा, ताकि कम किताबें रख सकें।
- यह डिजाइन छोटे कमरे और घर के लिए अच्छा है।
- इसे बनवाते समय ध्यान रखें कि फिक्सिंग इतनी मजबूत होनी चाहिए कि किताबों का वजन संभाल सके।
इसके अलावा आप स्टेयर डिजाइन, फुल वॉल और जिगजैग डिजाइन वाले बुक शेल्फ भी बनवा सकती हैं। इस तरह के बुकशेल्फ दीवारों पर बनते हैं, इसलिए आप अपने हिसाब से साइज का चुनाव कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini, magnific, SIYA ART, Getko With Device woodinzo/flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।