घर सजाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आशियाने का पूरा लुक

मेहनत और खर्च के बाद भी कई बार घर बेरौनक-सा दिखता है। आमतौर पर साज-सज्जा से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां इसके लिए जि़म्मेदार होती हैं। उनसे बचने के लिए क्या करें, जानिए यहां।
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-06-30, 17:21 IST
image
Sakhi

ज्यादातर लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने और उसे सजाने के लिए काफी पैसा और समय खर्च करते हैं, लेकिन उनसे अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, हैं जिससे घर का पूरा लुक बिगड़ जाता है। जल्दबाजी में मिस-फिट चीजें खरीदना, दीवारों के रंग-रोगन के बाद फर्नीचर को चुनना या बिजली के बिखरे तारों की अनदेखी जैसी छोटी-छोटी कमियां इंटीरियर का मजा खराब कर देती हैं। इसके अलावा, घर में जरूरत से ज्यादा तस्वीरें लगाना, हर कोने को जबरदस्ती सजाना और हल्की क्वालिटी का फर्नीचर चुनना भी बड़ी चूक साबित होता है। ऐसे में होम डेकोर को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमने आर्किटेक्ट अनुज सिंह और इंटीरियर डिजाइनर नताशा सिंह से भी बात की है। जानते हैं आगे...

मिस-फिट चीजें न खरीदें

कुछ लोग जल्दबाजी या थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में अपने इंटीरियर प्लान में फिट नहीं बैठ रही चीजें खरीद लेते हैं, जो ठीक नहीं होता। 

home decor mistakes 3

अगर बाजार में आपकी जरूरत और रुचि के मुताबिक चीजें फिलहाल उपलब्ध न हों, तो कुछ समय इंतजार करें। जल्दबाजी में मिस-फिट चीजें खरीदने से पैसा बर्बाद होगा और इंटीरियर में भी मजा नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें - बिना महंगे सोफे के भी लिविंग रूम लगेगा आलीशान, ट्राई करें ये ट्रेंडी 'लो-सीटिंग बोहो' वाइब

पेंट कलर पहले न चुनें  

आमतौर पर लोग रंग-रोगन कराने के बाद उससे मेल खाता फर्नीचर और अन्य जरूरी चीजें खरीदते हैं। कई बार इससे कॉम्प्लीमेंट करती अच्छी चीजें नहीं मिल पाने से घर का लुक खराब हो जाता है। समस्या से बचने के लिए फर्नीचर और अन्य एसेसरीज पसंद करने के बाद पेंट कलर चुनें।

1 - 2026-06-30T171430.293

इन दिनों पेंट के सैकड़ों रंग-शेड बाजार में हैं। आप आसानी से अपनी जरूरत के मुताबिक कोई भी शेड चुन सकती हैं।

बिजली के तारों को इकट्ठा करें

इधर-उधर उलझे-बिखरे बिजली के तार घर का लुक बिगाड़ देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए तार इस तरह व्यवस्थित करें कि घर में घुसते ही उन पर सीधी नजर न पड़े। संभव हो तो इन्हें छुपाने के लिए स्टाइलिश कॉर्ड कवर इस्तेमाल करें।

अन्य जरूरी बातें

  • घर का हर कोना और दीवार सजाने की कोशिश न करें। इससे घर भरा-भरा और छोटा दिखता है।
  • फर्नीचर खरीदते वक्त क्वालिटी से समझौता न करें। हïलकी क्वालिटी वाला फर्नीचर घर की शोभा बिगाड़ता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

सखी फीचर्स

Images: magnific/sakhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।