पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स फेंके नहीं, घर के कामों और क्राफ्टिंग में ऐसे करें इस्तेमाल

हर लड़की या महिला के मेकअप कलेक्शन में कुछ ऐसे प्रोडक्ट जरूर होते हैं, जो समय पर इस्तेमाल नहीं हो पाते और फिर एक्सपायर हो जाते हैं। ऐसे में लोग इन्हें डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि ये आपके बड़े काम आ सकते हैं। अगर किसी प्रोडक्ट में बदबू नहीं आ रही है, उसका रंग खराब नहीं हुआ है और वह लीक भी नहीं कर रहा है तो उसे चेहरे, आंखों या होंठों पर लगाने की बजाय घर के कुछ दूसरे कामों और क्राफ्टिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि आप कौन से पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स का कैसे और क्या इस्तेमाल कर सकती हैं, जिनसे आपका सामान भी बेकार नहीं जाएगा और छोटे-छोटे घरेलू काम भी आसान हो जाएंगे।
पुराने मस्कारा के ब्रश का करें दोबारा इस्तेमाल
अगर मस्कारा एक्सपायर हो गया है, तो उसे आंखों पर बिल्कुल न लगाएं, लेकिन आप इसके ब्रश को अच्छी तरह से साबुन और गर्म पानी से साफ करके दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप इससे आइब्रो सेट कर सकती हैं। माथे के बेबी हेयर ठीक कर सकती हैं। घर के छोटे-छोटे सामानों की सफाई करने के लिए भी यह ब्रश बड़े काम का है।
-1786088547634.webp)
एक्सपायर आईशैडो से बनाएं क्राफ्ट आइटम
अगर आपके पास रखा हुआ आईशैडो पुराना हो गया है तो आप इनका इस्तेमाल आर्ट एंड क्राफ्ट में कर सकती हैं। क्लियर नेल पॉलिश में मिलाकर कस्टम कलर तैयार करें। गोंद के साथ मिलाकर ग्रीटिंग कार्ड को डेकोरेट कर सकती हैं। कैनवास पेंटिंग या DIY डेकोरेशन में भी कलर्स की तरह इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- सामान के साथ मिली प्लास्टिक थैलियों का क्या करती हैं आप? फेंकने के बजाय करें ये 7 काम
पुराने टोनर से साफ करें शीशे
अगर आपका फेस टोनर भी एक्सपायर हो गया है, तो उससे आप अपना घर भी चमका सकती हैं। जैसे- शीशे साफ करने के लिए, खिड़कियों के कांच पर लगे निशान हटाने के लिए या फिर मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन को साफ करने के लिए पहले कॉटन के कपड़े पर थोड़ा टोनर लगाएं, फिर साफ कर लें। बस ध्यान रहे कि शीशे या स्क्रीन पर डायरेक्ट स्प्रे न करें।
यह भी पढ़ें- टूट गई सब्जी वाली प्लास्टिक की टोकरी? फेंकने के बजाय लगाएं ये जुगाड़
फेस ऑयल से हटाएं स्टिकर का गोंद
कई लोग फेस ऑयल का भी यूज करते हैं। ऐसे में आप इससे कांच की बोतलों पर लगे स्टिकर को हटा सकती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक डिब्बों की चिपचिपाहट साफ करने में भी यह काम आ सकता है। इसके लिए थोड़ा सा फेस ऑयल लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर कपड़े से पोंछ दें।
-1786088643425.webp)
पुरानी लिपस्टिक से बनाएं कलरफुल डिजाइंस
आपको बता दें कि लिपस्टिक में अच्छा पिगमेंट होता है, इसलिए इसे कई क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे-
- पेपर आर्ट में
- कलर मिक्सिंग के लिए
- DIY गिफ्ट कार्ड डेकोरेट करने में
- कैनवास पर छोटे डिजाइन बनाने में
यह भी पढ़ें- टूटे हुए ब्रेसलेट का ऐसे करें इस्तेमाल, बनेंगी नई और शानदार चीजें
पुराने मेकअप बॉक्स को बनाएं स्टोरेज बॉक्स
अगर आपका मेकअप पैलेट या कॉम्पैक्ट खाली हो गया है, तो उसे भी फेंकने की जरूरत नहीं है। आप उसमें छोटी बाली, अंगूठी या सेफ्टी पिन रख सकती हैं। सिलाई का छोटा सामान रखने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप पुराने या एक्सपायर हो चुके मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट्स का कभी भी चेहरे, आंखों या होंठों पर दोबारा इस्तेमाल न करें।
- अगर किसी प्रोडक्ट से बदबू आ रही है, फफूंदी दिख रही है या वह लीक हो रहा है, तो उसे तुरंत फेंक दें।
- जिन प्रोडक्ट्स में केमिकल ज्यादा हो तो उनका इस्तेमाल केवल अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह या खुले में ही करें।
यह भी पढ़ें- पुराने बैग हो गए हैं खराब? फेंकने के बजाय ऐसे करें इसका इस्तेमाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Magnific/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।