पुराने बैग हो गए हैं खराब? फेंकने के बजाय ऐसे करें इसका इस्तेमाल

अधिकतर महिलाएं रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले हैंडबैग जरूर शामिल करती हैं। अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत हैंडबैग रखना पसंद है, लेकिन एक समय के बाद यह हैंडबैग खराब हो जाते हैं या उनकी चेन टूट जाती है, तो अब आप इन हैंड बैग्स को फेंकने के बजाय इसका कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं पुराने हैंडबैग का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुराने हैंडबैग्स की मदद से बनाएं ये खास चीजें
हैंड बैग्स जब पुराने हो जाते हैं, तो महिलाएं इन्हें फेंक देती हैं या इस्तेमाल करना बंदकर देती है, लेकिन अब आप इन्हीं पुराने हैंडबैग्स का इस्तेमाल कर कई चीजें तैयार कर सकती हैं। जैसे -
की चैन होल्डर
अगर आपके पास पुराने हैंडबैग है और इन्हें फेंकने का सोच रही हैं, तो इसे फेकने के बजाय आप पुराने किसी भी लेदर के हैंडबैग से इस तरह के की चैन होल्डर को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इससे आपका सस्ते में ही आसानी से काम हो जाएगा, साथ ही आप बदल-बदल कर की चैन होल्डर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
-1782567013088.jpg)
कार्ड होल्डर
यही नहीं आप किसी भी पुराने और बेकार पड़े हैंडबैग का भी इस्तेमाल कर कार्ड होल्डर तैयार कर सकती हैं। यह किसी भी लेदर के हैंडबैग से आसानी से बनाया जा सकता है। इसे आप घर पर रहकर सिलाई मशीन की मदद से तैयार कर सकती हैं। आप इसमें अपने सभी तरह के कार्ड्स को स्टोर कर सकती हैं। इसे बनाने के बाद आपको नया खरीदने की जरूरत भी नहीं होगी।
-1782567029364.jpg)
यह भी पढ़ें- DIY Bag Designs: सब्जी की बास्केट से घर पर बनाएं खूबसूरत बैग, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीक
स्लिप ऑन फ्लैट स्लिपर
अगर आपके पास ऊन से बना हैंडबैग है और वह अब ख़राब हो गया है या आप उसका इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो आप इससे अपनी किसी भी स्लिप ऑन फ्लैट स्लिपर पर लगा सकती हैं या इसकी मदद से होममेड इयररिंग्स भी तैयार कर सकती हैं। अगर आप इसका ऐसे इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपका खर्च भी बचेगा साथ ही आप पुरानी चीजों से स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
-1782567054622.jpg)
छोटा साइड बैग
यही नहीं आप किसी भी पुराने लेदर हैंडबैग की मदद से इस तरह का फोन रखने वाला कवर तैयार कर सकती हैं। यह एक परफेक्ट छोटा साइड बैग बन सकता है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। आप इसे चारों तरफ से खोलकर थोड़ी कटिंग कर नए तरीके से सिलाई लगाकर एक फोन रखने के लिए छोटा बैग तैयार कर सकती हैं, जो आपके बहुत काम आएगा।

यह भी पढ़ें- DIY Tassel Handbag: ऊन और रंगीन धागों से घर पर ऐसे बनाएं टैसल हैंडबैग, कॉलेज में दिखेंगी सबसे कूल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest\Poshmark\Etsy/Mary Goyco
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।