Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:57 PM IST

टूट गई सब्जी वाली प्लास्टिक की टोकरी? फेंकने के बजाय लगाएं ये जुगाड़

अगर आपके किचन या घर में टूटी हुई प्लास्टिक की टोकरी रखी है, तो इसकी मदद से आप ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसे बनाने का तरीका और अन्य जुगाड़।
Updated:- 2026-07-21, 13:46 IST
plastic basket reuse ideas

आमतौर पर हम सभी के घरों में सब्जी रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं ज्यादा वजन पड़ने या गलती से हाथ से छूट जाने पर टूट जाती है। इसके बाद हम सभी इसे बेकार समझकर कचरे के ढेर में बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि इस टोकरी से भी चीजें बना सकती हैं। अगर आपके पास अभी ऐसी टोकरी रखी है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे जानें-

टूटी प्लास्टिक की टोकरी से कैसे बनाएं ऑर्गेनाइजर? (Broken Plastic Basket Reuse Ideas)

अगर आपके किचन या घर में चिटकी हुई प्लास्टिक टोकरी पड़ी है, तो इसकी मदद से आप ऑर्गेनाइजर बना सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

broken basket reuse ideas

  • इस ऑर्गेनाइजर को बनाने के लिए चिटकी हुई प्लास्टिक टोकरी लें।
  • इसके बाद चाकू गर्म करके इसके 4 टुकड़े करें।
  • अब इसके कॉर्नर को सैंड पेपर से बराबर करें।
  • इसके बाद इसे ग्लू गन से किचन रैक के कोने पर चिपकाएं।
  • अब इसमें आप हल्की चीजों को आसानी से रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Empty Sack: चावल और आटे के खाली पड़े झोले से लगाएं ये 5 कमाल के जुगाड़

टूटी और चिटकी प्लास्टिक की टोकरी को कैसे करें दोबारा इस्तेमाल? (How To Reuse Broken Plastic Vegetable Basket)

टूटी और चिटकी हुई प्लास्टिक की टोकरी को फेंकने के बजाय इसे दोबारा से काम में ला सकती हैं। इसके लिए चिटकी हुई जगह पर टेप या जिप-टाई लगाकर इसमें बच्चों के खिलौने, किताबें या स्टोर रूम का सामान समेटकर रख सकती हैं। नीचे जानें कुछ ऐसे ही यूनिक और कमाल के तरीके-

how to make toys orgniser from plastic basket

टोकरी से बनाएं सॉक्स ऑर्गेनाइजर

चिटकी या कोने से टूटी टोकरी को बोरी सिलने वाले मोटी सुई से जोड़ें। इसके बाद इसे अंदर और बाहर के हिस्से को दो अलग-अलग रंग से पेंट करें। अब इसे धूप में सूखने के लिए रख दें। जब यह सूख जाए, तो इसमें आप मोजे रख सकती हैं।

टूटी टोकरी से बनां विंटेज रस्सी बास्केट

टोकरी की चिटकी हुई जगह पर टेप चिपकाकर उसे बराबर कर लें। अब पूरी टोकरी के बाहर ग्लू गन की मदद से जूट की रस्सी को गोल-गोल लपेटते हुए चिपकाएं। अब इसके अंदर आर्टिफिशियल फूल या ड्राई फ्लावर्स रखकर इसे अपने लिविंग रूम के कॉर्नर टेबल पर सजाएं।

 vintage basket making process

हैंगिंग पेंडेंट लाइट

टूटी टोकरी से अगर आप पुराना घिसा-पिटा तरीका नहीं आजमाना चाहती हैं, तो इससे हैंगिंग पेंडेंट लाइट बना सकती हैं। इसके लिए टोकरी के निचले हिस्से में एक छोटा सा छेद करें और उसमें से लाइट का तार और होल्डर निकालें। टोकरी के बाहरी हिस्से में कपड़े या लेस से सजाएं। जब आप बल्ब जलाएंगे, तो टोकरी की बने जालीदार होल्स से रोशनी छनकर कमरे को रॉयल लुक देगी।

इसे भी पढ़ें- चटके हुए Beer Glass को डस्टबिन में डालने की बजाय, इन स्मार्ट ट्रिक्स से करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- AI, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।