Mosquito Repellent: केमिकल वाले नहीं, नीम की पत्तियों से घर पर बनाएं देसी स्प्रे, एक झटके में दूर भागेंगे मच्छर
-1795765043363.webp)
how to make natural mosquito repellent spray at home
घर में मच्छर बढ़ जाएं, तो शाम होते ही लोगों की परेशानी शुरू हो जाती है। कोई खिड़की बंद कर देता है, तो कोई बाजार से मच्छर भगाने वाला स्प्रे या लिक्विड वेपोराइजर खरीदकर ले आता है, लेकिन कई बार इन चीजों की तेज स्मेल से सिरदर्द, एलर्जी या सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
ऐसे में अगर आप भी बार-बार बाजार के स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती, तो घर पर नीम की पत्तियों से एक देसी स्प्रे बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे मच्छर भी तेजी से भाग सकते हैं। हम आपको अपने इस लेख में मच्छर भगाने के लिए नीम स्प्रे बनाने और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका बता रहे हैं।

image credit- istock
नीम का स्प्रे बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
मच्छर भगाने के लिए नीम का देसी स्प्रे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी। जैसे-
- ताजी या सूखी नीम की पत्तियां- 1 कप
- पानी- 2 कप
- नीम का तेल- 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
- सिट्रोनेला या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें (ऑप्शनल)
- स्प्रे वाली खाली बोतल- 1
ध्यान रखें कि नीम का तेल या एसेंशियल ऑयल पूरी तरह से ऑप्शनल है। आप इनके बिना भी नीम की पत्तियों से यह स्प्रे बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मच्छरों ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल? अंडे की ट्रे से बनाएं मॉस्किटो कॉइल
घर पर नीम का स्प्रे बनाने का आसान तरीका
नीम का स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी डालें और उसमें नीम की पत्तियां मिला दें। बर्तन को गैस पर रखें और लो टू मीडियम फ्लेम पर करीब 10 से 15 मिनट तक इसे उबलने दें। जब पानी का रंग बदलने लगे, तो समझ जाएं कि पत्तियों का अर्क पानी में आ गया है। अब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
-1795765182028.webp)
image credit- magnific
जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छलनी या साफ पतले कपड़े से छान लें। अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भर दें। अगर आप चाहें तो इसमें एक छोटा चम्मच नीम का तेल या फिर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं। इससे आपके घर में अच्छी खुशबू भी आएगी। बस आपका नीम की पत्तियों वाला देसी स्प्रे इस्तेमाल के लिए तैयार है।
मच्छर भगाने के लिए घर के किन हिस्सों में करें स्प्रे?
नीम से बने इस पानी का इस्तेमाल आप उन जगहों पर कर सकती हैं, जहां मच्छर ज्यादा दिखाई देते हैं या उनके आने की आशंका रहती है। जैसे-
- खिड़कियों के पास
- दरवाजों के कोनों में
- पर्दों के कोनों पर
- कमरे के कोनों में
नीम का स्प्रे इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बने स्प्रे को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन कुछ बाताें का ध्यान भी रखना चाहिए। जैसे-
- स्प्रे को इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह बंद करें।
- इसे आंखों, चेहरे और बॉडी पर डायरेक्ट स्प्रे न करें।
- बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से बोतल दूर रखें।
- अगर स्प्रे से किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- कॉइल, लिक्विड या स्प्रे: मच्छरों को भगाने के लिए ज्यादा सही क्या है? जानें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
- नीम के पत्तों से बने देसी स्प्रे को कितने दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है?
- इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिला होता, इसलिए इसे फ्रिज में रखना सबसे बेहतर रहता है और आमतौर पर 7 से 10 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
- क्या नीम का स्प्रे मच्छरों के अलावा चींटियों या दूसरे कीड़ों पर भी काम करता है?
- नीम की तेज गंध और प्राकृतिक गुण कुछ हद तक छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन यह खास तौर पर मच्छरों से राहत के लिए बनाया गया नुस्खा है।
- अगर स्प्रे में नीम का तेल मिलाया जाए, तो इस्तेमाल से पहले क्या करना चाहिए?
- नीम का तेल पानी के साथ पूरी तरह घुलता नहीं है और ऊपर तैर सकता है, इसलिए हर बार छिड़कने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लेना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।