मच्छरों ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल, अंडे की ट्रे से बनाएं मॉस्किटो कॉइल

बिना केमिकल और बिना पैसे खर्च किए आप घर पर मॉस्किटो कॉइल बना सकती हैं। इसके लिए नीचे लेख में जानें अंडे की खाली ट्रे, नीम तेल और कपूर की मदद से असरदार हर्बल मॉस्किटो कॉइल बनाने का आसान तरीका।
Updated:- 2026-10-23, 15:51 IST
image

शाम होते ही घर में मच्छरों की भनभनाहट शुरू हो जाती है, तो कभी रात में सोते समय इनके काटने से बार-बार नींद खुल जाती है। ऐसे में लोग मच्छर भगाने के लिए कॉइल, स्प्रे और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप अंडे की ट्रे की मदद से मॉस्किटो कॉइल बना सकती हैं। इसके लिए आपको कपूर, लौंग या नीम के तेल की जरूरत पड़ेगी। नीचे लेख में पढ़ें घर पर Mosquito Coil बनाने का आसान तरीका।

कॉइल बनाने से पहले अंडे की ट्रे को करें चेक

अंडे की ट्रे को जलाकर मच्छर भगाने वाली कॉइल बनाना घरेलू उपाय है। कागज और गत्ते को जलाने से निकलने वाला धुआं आंखों में परेशानी पैदा कर सकता है।

image - 2026-10-23T153334.705

अगर ट्रे पर स्याही, गोंद या अन्य केमिकल वाली चीजें मौजूद हों, तो जलने पर निकलने वाले धुआं नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में अंडे की ट्रे को जलाने, इसमें तेल डालकर सुलगाने या उसे घर के अंदर कॉइल की तरह इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- कॉइल, लिक्विड या स्प्रे: मच्छरों को भगाने के लिए ज्यादा सही क्या है? जानें

अंडे की ट्रे से मॉक्सिटो कॉइल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आमतौर पर लोग अंडे की ट्रे को बेकार समझकर कूड़े में या फिर घर के किसी कोने में फेंक देते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी मदद से आप मॉक्सिटो कॉइल बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। नीचे पढ़ें पूरा सामान और तरीका-

  • अंडे की गत्ते वाली ट्रे- 1 या 2 टुकड़े
  • कपूर या नीम का तेल
  • माचिस

अंडे की ट्रे से मॉस्किटो कॉइल बनाने का आसान तरीका

खाली अंड की ट्रे का इस्तेमाल करके आप नीचे बताए गए तरीके से मॉस्किटो कॉइल बना सकती है। नीचे पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस-

image - 2026-10-23T154141.320

Image Credit-ai

  • सबसे पहले अडे की ट्रे लेकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • आप चाहें तो इसके कप वाले हिस्से को अलग कर लंबी पट्टियों में काट सकती हैं।
  • इसके बाद गत्ते का बारीक पाउडर बा लें।
  • फिर गत्ते के पाउडर में नीम का तेल और कपूर का पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद गत्ते को आटे की तरह बनाकर डो बना लें।
  • फिर इनकी छोटी-छोटी बॉल बनाकर उन्हें चपटा करें और बीच में होल करें।
  • अब इसे धूप में अच्छे से सुखाकर स्टोर करें।
  • इसके बाद जिस कोने में मच्छर ज्यादा हो वहां पर रखें और माचिस से जलाएं।
  • जब कोना सुलगने लगे, तो आग को तुरंत बुझा दें ताकि सिर्फ धुआं निकले।
  • सुलगते हुए गत्ते को किसी लोहे की प्लेट, पुराने बर्तन या किसी सुरक्षित हीट-प्रूफ ट्रे में रखें ताकि घर सुरक्षित रहे।
  • इस धुएं का उपयोग करते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां थोड़ी देर के लिए बंद कर दें।
  • इससे मच्छर भाग जाएंगे, फिर कुछ देर बाद खिड़कियां खोल लें।
  • अगर घर में किसी को सांस की बीमारी है, तो इस तरह के धुएं के इस्तेमाल से बचें।

घर में धुआं करने के बजाय इन बातों पर दें ध्यान

घर में धुआं करने से मच्छर दूर भाग जाते हैं, लेकिन हर तरह का धुआं मच्छरों को भगाने में कारगर नहीं होता। इसका उल्टा, बंद कमरे में धुआं करने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों के आसपास ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में जब भी कमरे में इस कॉइल को जलाएं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पूरी तरह कमरा बंद न रखें।

image - 2026-10-23T154420.967

Image Credit-ai

मच्छर भगाने के लिए अपनाएं आसान और सेफ तरीका

मच्छरों से बचने के लिए कॉइल बनाने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि मच्छर कहां से आ रहे हैं? घर की बाल्टी, कूलर, गमलों की प्लेट और छत पर जमा पानी नियमित रूप से खाली करें। पानी की टंकियों को ढककर रखें और खिड़कियों तथा दरवाजों पर मच्छरदानी वाली जाली लगाएं। छोटे बच्चों के आसपास किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- कनखजूरे से लेकर खटमल तक, घर के सभी कीड़ों का काम तमाम करेंगे ये 5 उपाय

अगली बार जब भी बाजार से मॉस्किटो कॉइल खरीदने का सोचें तो उससे पहले घर में खाली पड़ी एग ट्रे की मदद से आप इसे बना सकती हैं। इसके लिए न आपको किसी केमिकल की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी ज्यादा पैसे खर्च करने की। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।