इन तरीकों से गमले में उगाएं मौसंबी, बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बाजार में बिकने वाले फल एवं सब्जियों की ताजगी और शुद्धता को लेकर अक्सर दुविधा बनी रहती है। केमिकल युक्त सब्जी और फलों के सेवन का स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए अब किचन गार्डनिंग की तरफ लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। कई महिलाएं अपने घरों की छतों पर सब्जी से लेकर कई तरह के फलों की पैदावार कर रही हैं। अगर आप भी अपने होम गार्डन में कुछ उगाने की सोच रहे हैं, तो मौसम्बी का फल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कम लागत और अच्छी देखरेख कर आप बड़ी आसानी से गमले में मौसंबी का पौधा उगाकर अच्छी उपज प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद आपको बाजार जाने की जरूरत भी नहीं होगी।
कितने साइज के गमले की होगी जरूरत?

Image Credit: magnific.com
अपने घर की छत पर मौसम्बी उगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपको कितने साइज के गमले की जरूरत होगी। डीडीए बागवानी विभाग के एसओ रविंद्र बताते हैं कि मौसंबी के पौधे को रोपने के लिए आप ग्रो बैग या फिर 18 से 24 इंच के बड़े गमला खरीदें। गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होने चाहिए। इसके बाद नजदीक स्थित प्लांट नर्सरी से मौसंबी का स्वस्थ कलमी पौधा खरीदें। इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की अपने शहर के मौसम के हिसाब से ही किस्म का चुनाव करें। इसके अलावा, जब आप गमले में पौधा लगाएं तो मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मीकम्पोस्ट और थोड़ी रेत भी मिला लें, ताकि पौधे में पानी जमा ना हो और तेजी डेवलप करे।
यह भी पढ़ें- कम पानी में भी खूब बढ़ता है स्नेक प्लांट, जानें कैसे रखें हरा-भरा?
मौसंबी की शानदार पैदावार के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Image Credit: magnific.com
आप अपने घर की छत पर मौसंबी का पौधा लगा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष रुप से ख्याल रखें। ध्यान रहे कि मौसंबी का पौधा जिस गमले में लगाया है। उसमें पानी निकासी ठीक हो।
- गमले में पानी इकठ्ठा न हो और जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दिखाई दे। तभी सिंचाई करें।
- हर 2 से 3 महीने में पौधे में थोड़ी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट का छिड़काव करते रहें।
- अगर गमलों के आस-पास घास नजर आए तो उसको हटाती रहें।
- पौधों पर कीड़े नजर आएं तो नीमयुक्त कीटनाशक लेकर उसके बॉक्स में दिए निर्देश के
- मुताबिक ही छिड़काव करें।
- पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिले।
कितने समय में फल देता है पौधा?
अगर आप बीज से मौसंबी का पौधा लगाती हैं तो फल आने में कई साल लग जाते हैं। कलमी (ग्राफ्टेड) पौधे में अच्छी देखभाल और सही मौसम मिलने पर करीब 2 से 3 साल में फल आने शुरू हो जाते हैं। यह किस्म और पौधे की बढ़त के अनुसार बदल भी सकता है। ध्यान दें कि जब फल अच्छी तरह पक जाएं, तो उन्हें तोड़कर रख लें। पौधे पर जरूरत से ज्यादा फल आते हैं, तो उन्हें आसपास के लोगों या पड़ोसियों को बेच सकती हैं। इस तरह घर के लिए ताजे फल मिलने के साथ थोड़ी कमाई भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: बाजार से बार-बार धनिया लाने का झंझट होगा खत्म, घर पर ऐसे उगाएं हरा-भरा पौधा
मौसंबी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी और रस की अधिकता होती है। इसका नियमित रूप से सेवन आपको कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image Credit: magnific.com
- मौसंबी का पौधा कितने समय में फल देता है?
- ग्राफ्टेड / एयर-लेयरिंग पौधा सही देखभाल मिलने पर आमतौर पर 1 से 2 साल में फल देने लगता है।
- मौसंबी लगाने का सही समय क्या है?
- भारत में मानसून (जुलाई–सितंबर) और सर्दियों के अंत से वसंत (दिसंबर–मार्च) का समय पौधा लगाने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
- फूल आने पर फल कैसे टिकें रहें, किन बातों पर दें ध्यान?
- फूल आते समय पानी की मात्रा संतुलित रखें (न बहुत कम, न बहुत ज्यादा)। परागण (pollinators) बढ़ाने के लिए आसपास फूल वाले पौधे रखें और आवश्यकतानुसार संतुलित खाद दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।