बगीचे या गमले में लगा रखा है अमरूद का पौधा? अभी कर लें ये 4 जरूरी काम, सर्दियों में फलों के गुच्छों से लद जाएगी हर डाली

सर्दियों में अपने अमरूद के पौधे से ढेर सारे फल पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद, सही पानी, पर्याप्त धूप और कटाई-छंटाई जैसे 4 जरूरी काम करें। इससे आपका पौधा फलों के गुच्छों से लद सकता है।
Updated:- 2026-11-24, 13:21 IST
amrud ke paudhe me fal kaise laye

अगर आपने अपने घर के बगीचे या छत पर गमले में अमरूद का पौधा लगाया है, तो सर्दियों का मौसम आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ठंड के दिनों में आने वाले अमरूद स्वाद में मीठे, गुदेदार और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन कई बार पौधे में सही देखभाल न होने के कारण फल या तो कम आते हैं या फिर झड़ जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस सर्दी आपके अमरूद के पौधे की हर डाली फलों के गुच्छों से लद जाए, तो अभी से कुछ आसान और जरूरी काम शुरू कर दें। थोड़ी-सी मेहनत और सही जानकारी से आप घर पर ही ताजे अमरूद पा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देने की जरूरत है। नीचे लेख में इंस्टाग्राम इंफ्ल्युंसर और गार्डनर कविता तिवारी से जानें

अमरूद के पौधे में ढेरों फल पाने के 4 जरूरी काम

अमरूद के पौधे से गुच्छों में फल पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपने अपने गार्डन में पौधा लगा रखा है और फूल या छोटे-छोटे फल बनने लगे हैं, तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

1. अमरूद के पौधे को दें पोषक तत्वों से भरपूर खाद

अमरूद के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सही और पोषक तत्वों से भरपूर खाद की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपने पौधे को किसी बड़े ग्रोविंग बैग या जमीन में लगा रखा है, तो इसके लिए इस बात का ध्यान देना बहुत जरूरी है, कि मिट्टी की उवर्रक क्षमता कैसी है। इसके आधार पर नर्सरी से खाद खरीदकर लाएं। साथ ही,पौधे की जड़ों के आसपास जमा खरपतवार निकाल दें और मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें।

cow dunk fertilizer

Image Credit-magnific

इसके बाद पौधे में गोबर की पुरानी सड़ी हुई खाद, वर्मीकम्पोस्ट या घर की बनी कम्पोस्ट डालें। ध्यान रखें कि अगर पौधा गमले में है, तो खाद मिलाने के बाद थोड़ी सूखी मिट्टी से ढक दें। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और नए फूल व फल बनने की प्रक्रिया तेज होती है।

इसे भी पढ़ें- फल बनने से पहले ही गिर जाते हैं नींबू के फूल? अपनाएं माली के बताए ये 5 आसान टिप्स, होगी बंपर पैदावार

2. पौधे में सही मात्रा और जरूरत के हिसाब से डालें पानी

अमरूद के पौधे को न तो बहुत ज्यादा पानी पसंद है और न ही बिल्कुल सूखी मिट्टी। जब पौधे में फूल या छोटे फल आने लगें, तब मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें। अगर मिट्टी जरूरत से ज्यादा गीली रहेगी, तो फूल और छोटे अमरूद झड़ सकते हैं। वहीं, लंबे समय तक पानी न मिलने पर फल छोटे और सख्त रह सकते हैं। ऊपरी मिट्टी जब सूखी दिखे, तभी पानी दें। गमले में लगे पौधों में यह जांचना और भी आसान है कि पानी की जरूरत है या नहीं।

winter guava cultivation tips

Image Credit-ai

3. अमरूद के पौधे को दें पर्याप्त धूप और छाएं

अमरूद के पौधे को दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। अगर आपका पौधा ऐसी जगह रखा है जहां पूरे दिन छांव रहती है, तो फल आने में दिक्कत हो सकती है। गमले में रखा पौधा है, तो उसे धूप वाली जगह पर शिफ्ट करें। साथ ही, पौधे के आसपास हवा का आवागमन भी अच्छा होना चाहिए ताकि पत्तियों और फलों पर फंगस या कीड़ों का हमला न हो।

uava plant sunlight need

Image Credit-ai

4. सूखी टहनियों की करें कटिंग और कीटनाशक दवा का करें छिड़काव

पौधे में लगी सूखी, कमजोर या आपस में उलझी हुई टहनियों को सावधानी से काट दें। इससे पौधे की एनर्जी बेकार की शाखाओं के बजाय फलों के विकास में लगती है। कई बार अमरूद के फलों या पत्तियों पर मिलीबग या छोटे कीड़े लग जाते हैं। इनसे बचने के लिए समय-समय पर नीम के तेल का हल्का छिड़काव करें। अगर फल छोटे हैं, तो उन्हें कीड़ों और पक्षियों से बचाने के लिए हल्के कपड़े या जाली से भी ढका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कम पानी में भी खूब बढ़ता है स्नेक प्लांट, जानें कैसे रखें हरा-भरा?

जरूरी बात

पौधा अगर आपने 3-4 महीन पहले लगाया है, तो इसमें निकलने वाले कुछ फलों को हटा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो वह इस सीजन में ही केवल फल दे पाएगा। अगले सीजन में उसकी ग्रोविंग पावर हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जो एनर्जी पौधे को बड़ा होने में लगाता वह उसनें फल बनाने में लगा दी। इसके साथ ही ध्यान दें कि पौधे में ताजा या कच्चा गोबर न डालें, क्योंकि इससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific

FAQ
अमरूद के पौधे में सर्दियों में ज्यादा फल पाने के लिए कौन-कौन से काम करने चाहिए?
सर्दियों में ज्यादा फल पाने के लिए पौधे की हल्की कटाई-छंटाई (प्रूनिंग), मिट्टी की गुड़ाई, गोबर की खाद या पोटाश डालना और पानी की मात्रा नियंत्रित करना जरूरी है।
अमरूद के पौधे की कटाई-छंटाई कब और कैसे करनी चाहिए?
अमरूद की सूखी और पुरानी टहनियों की हल्की प्रूनिंग सितंबर-अक्टूबर या मानसून के बाद करनी चाहिए, क्योंकि नई शाखाओं पर ही सबसे ज्यादा फूल और फल लगते हैं।
गमले में लगे अमरूद के पौधे के लिए सबसे अच्छी खाद कौन सी है?
गमले में लगे अमरूद के लिए सड़ी हुई गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, बोन मील और केले के छिलके की खाद सबसे बेहतरीन होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।