करी पत्ते का पौधा बार-बार सूख जाता है? अपनाएं ये घरेलू टिप्स, हरा-भरा और घना बनेगा पौधा
-1793612551822.webp)
करी पत्ता खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही हमारे मुंह का टेस्ट भी बदल देता है। खाने के शौकीन अक्सर इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके खाने के स्वाद में किसी तरह की कमी न हो। ऐसे में धनिया और करी पत्ते का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। किचन गार्डन में कोई पौधा लगे न लगे, लेकिन करी पत्ते को उगाना महिलाएं नहीं भूलती, ताकि जरूरत पड़ने पर ताजा पत्तियां तुरंत मिल सकें।
यहां अक्सर ये देखने में आता है कि करी पत्ते का पौधा बढ़ता तो है, लेकिन उसमें नई पत्तियां कम आती हैं, वह घना नहीं होता या फिर पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। ऐसा ही कुछ अगर आपके साथ भी हो रहा है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू गार्डनिंग टिप्स। इनकी मदद से आप अपने करी पत्ते के पौधे को दोबारा से हरा-भरा और झाड़ीदार बना सकते हैं।
करी पत्ते के पौधे के लिए सही जगह का चुनाव करें
Image Credit:iStock
करी पत्ते के पौधे को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे तक धूप की जरूरत होती है। अगर पौधा लगातार छांव में रहेगा तो वह कमजोर होकर सूखने लगेगा। हमेशा ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पौधे को सीधी धूप मिले। क्योंकि दोपहर की तेज धूप में पत्तियां झुलस सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में धूप का मिलना जरूरी है। इसे आप शेड या फिर ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहां पर धूप कम आती हो।
रसोई की छाछ करी पत्ते के करेगी ठाठ
छाछ में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं। महीने में एक बार पानी में थोड़ा सा छाछ मिलाकर पौधे में छिड़काव करें। इससे मिट्टी में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है, पौधा तेजी से रिकवर करता है। ध्यान रखें कि छाछ बहुत अधिक खट्टी न हो। ये खट्टापन आपके पौधे को नुक़सान भी पहुंचा सकता है। इसके बाद समय-समय पर पौधे को देखते रहें।
यह भी पढ़ें- Curry Patta Plant Care Tips: बार-बार मर जाता है करी पत्ते का पौधा, तो किचन में रखा यह 1 सामान फूंक सकता है नई जान
सूखी टहनियों की छंटाई और खाद
Image Credit:Shutterstock
करी पत्ते के पौधे मे उग रही सूखी और पीली टहनियों को तुरंत काट दें ताकि पौधे के अंदर मौजूद पोषण उसके अन्य भागों तक पहुंचे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो जो पोषण पौधे को सही तरीके से मिलना चाहिए। वह सूखी टहनी को मिलता रहेगा, और आपके पौधे की सही ढंग से ग्रोथ नहीं होगी। इसके साथ ही गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। छंटाई और पोषण मिलने से करी पत्ता का पौधा जल्दी नई पत्तियां निकालने लगता है और फिर से हरा-भरा हो जाता है।
पौधे में अधिक पानी देने से बचें
अक्सर ये देखने में आता है कि लोग ज्यादा पानी देकर पौधे को नुकसान पहुंचा देते हैं। करी पत्ते में ज्यादा पानी उसे खराब कर सकता है। ऐसे में पानी डालने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए, इसके लिए ड्रेनेज होल का भी ध्यान रखें। सही मात्रा में पानी देने से सूखता पौधा जल्दी संभल जाता है और घना हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इस तरह करें करी पत्ते को स्टोर, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, iStock
- करी पत्ते की टहनियां लंबी और फैलें इसके लिए क्या करें?
- करी पत्ते का पौधा अगर आपका लंबा हो रहा है तो सबसे पहले तो उसके तने को बीच से काट दें। नई पत्तियों का कनखा वहां से फूटेगा। इसके अलावा पौधे के जिस तने पर तीन टहनियां निकल रही हों, उसे भी काट दें। इससे करी पत्ते में और ज्यादा टहनियां निकलना शुरू हो जाएंगी।
- करी पत्ते के लिए क्या ऑर्गेनिक खाद जरूरी है?
- जी हां, अगर आप करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में करते हैं तो हमेशा ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग करें। इसके लिए गाय के गोबर को सड़ाकर करी पत्ते की मिट्टी में डालें। इससे पौधे को पर्याप्त पोषण मिलेगा।
- मिट्टी का pH लेवल कैसा होना जरूरी है?
- करी पत्ता, नींबू से पौधों को हल्की अम्लीय मिट्टी पसंद होती है। जब गमले की मिट्टी क्षारीय हो जाती है, तो पौधे की पोषक तत्व सोखने की क्षमता खत्म हो जाती है। विनेगर वाला पानी डालते ही मिट्टी तुरंत एसिडिक हो जाती है। इससे जड़ों के पास मौजूद वर्मीकंपोस्ट और नीम केक पाउडर के पोषक तत्व तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। पौधा उन्हें आसानी से अवशोषित करना शुरू कर देता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।