Curry Patta Plant Care Tips: बार-बार मर जाता है करी पत्‍ते का पौधा, तो किचन में रखा यह 1 सामान फूंक सकता है नई जान

Gardening Tips: किचन में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिनका इस्‍तेमाल आप अपने पेड़ पौधों की देखभाल करने में कर सकती हैं। इस लेख में भी हमने आपको ऐसा ही एक चमत्‍कारी नुस्‍खा बताया है, जो करी पत्‍ते के सूखे पौधे को हरा भरा करने के लिए आसान भी है और असरदार भी। 
Updated:- 2025-05-18, 09:00 IST
tips for home gardening

हर घर में आपको कुछ पौधे जरूर मिल जाएंगे और उनमें से एक है करी पत्‍ते का पौधा। खाने को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए इस पत्‍ते का इस्‍तेमाल किया जाता है। हालाकि, करी पत्‍ता सेहत के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। मगर गर्मियों के मौसम में जैसे और पेड़ पौधे जल जाते हैं या सूख कर मर जाते हैं, वैसे करी पत्‍ते के पौधे के साथ भी होता है। जाहिर है, अगर आपके घर में यह पौधा है तो आप कभी नहीं चाहेंगे कि यह सूख जाए। ऐसे गर्मियों के मौसम में आप इसे थोड़ा अलग ट्रीटमेंट देकर मरने से बचा सकती हैं। अच्‍छी बात यह है कि आपको इसके लिए महंगे खाद या बहुत ज्‍यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी किचन में रखे खट्टे दही का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि दही के इस्‍तेमाल से आप अपने मरते हुए करी पत्‍ते के पौधे को कैसे बचा सकती हैं और कैसे इसे दोबारा हरा-भरा बना सकती हैं।

curry patta plant growth

करी पत्‍ते में खट्टे दही का इस्‍तेमाल कैसे करें?

आमतौर पर खट्टे दही का प्रयोग हम सभी सब्‍जी या कढ़ी बनाने में करते हैं। मगर कई बार दही इतना खट्टा और खराब हो जाता है कि उसमें से बदबू तक आने लगती है। जाहिर है, ऐसा दही आप खा तो नहीं सकती हैं, मगर इसे फेंकने की जगह आपको इसे करी पत्‍ते के सूखे मरे हुए पेड़ में डाल देना चाहिए। इससे आपके पेड़ में जान आ जाएगी। इसके लिए आपको क्‍या करना है, यह आप नीचे पढ़ सकती हैं-

  1. सबसे पहने करी पत्‍ते के पौधे में सूखी पत्‍तीयों को उखाड़ कर फेंक दें। सूखी पत्‍तीयों का आप इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। इसे आप खाने में मसाले की तरह यूज कर सकती हैं।
  2. इसके बाद आपको गमले की मिट्टी की गुड़ाई करनी चाहिए। हो सकते तो घर पर गोबर से बनी वर्मी खाद भी आप गमले में डाल सकती हैं।
  3. अब आपको एक छोटी कटोरी खट्टा दही लेना है और उसमें एक गिलास पानी मिलाना है। इस मिश्रण को आप मिट्टी में डाल दें।
  4. आपको रोज इस मिश्रण को पौधे में नहीं डालना है, मगर आपको 15 दिन तक रोज पैधे को पानी देना है और आप देखेंगी इसमें 15 दिन बाद पत्तियां आना शुरू हो जाएंगी।
  5. अब इस पौधे को हमेशा हरा-भरा बनाए रखने के लिए आप हर 15 दिन में पौधों में खट्टे दही और पानी का मिश्रण डालती रहें। ऐसा करने से आपका पौधा हमेशा हरा भरा रहेगा।
  6. आप खट्टे दही को पेस्‍टीसाइड की तरह भी यूज कर सकती हैं। इसका स्‍प्रे बनाएं और एक बॉटल में भर लें। अब सप्‍ताह में एक बार करीपत्‍ते के पौधे पर यह मिश्रण स्‍प्रे कर सकती हैं। इससे आपके पेड़ में कीड़े नहीं लगेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: लाल-लाल टमाटरों से भर सकता है पौधा, गर्मियों में ऐसे करें केयर

 

how to care curry patta plant

करी पत्‍ते को हरा-भरा रखने के लिए यह काम भी है जरूरी

गर्मियां आते ही करी पत्‍ते के पौधे में आपको फूल आते नजर आ जाएंगे। यही फूल बाद में सूख जाते हैं और उनमें से लाल रंग के बीज झड़ने लग जाते हैं। अगर आप इन फूलों को तोड़कर पौधे अलग नहीं करते हैं, तो इससे पौधे की ग्रोथ रुख जाती है। इतना ही नहीं, कई बार पौधा सूखने भी लगता है। इसलिए आपको इन फूलों के उगने पर इन्‍हें तोड़कर अलग कर देना चाहिए।

करी पत्‍ते को बहुत ज्‍यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, बस इन्‍हें थोड़ी धूप और जरूरी मात्रा में पानी मिलते रहना चाहिए। साथी ही इस पौधे को कीड़े लगने से भी बचना जरूरी है। तो इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल एक बार जरूर करके देखें और कमेंट बॉक्‍स में हमें बताएं कि आपके पौधे को इससे फायदा हुआ या नहीं।

इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: मार्केट से नहीं खरीदनी पड़ेगी भिंडी, इन हैक्‍स को अपनाएंगी तो हाम गार्डन में ही अच्‍छी हो जाएगी पैदावार

पेड़ पैधों की देखभाल से जुड़े और भी आर्टिकल आप हरजिंदगी में पढ़ सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। हरजिंदगी से जुड़ी रहें और नए विषयों पर जानकारी प्राप्‍त करती रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।