कुकर की खिसकती रबड़ ने कर रखा है परेशान? जरूर आजमाएं ये ट्रिक्स, काम होगा आसान
-1794390822172.webp)
प्रेशर कुकर ने हम सभी का काम काफी आसान कर दिया है। कुकुर की सीटी खाना पकाने, आलू उबालने से लेकर कई काम कुछ मिनटों में पूरा कर देती है। इससे खाना पकाने का प्रोसेस काफी तेजी से पूरा होता है और किचन में टाइम भी बचता है, लेकिन कई बार यह ठीक से काम नहीं करता। कई बार इसका गैसकेट यानी कुकर के ढक्कन पर लगी रबड़ ढीली होकर खिसकने लगती है, जिससे काम करने में काफी परेशानी होती है। आपके पास बाजार जाने का समय नहीं है, तो यहां बताए गई ट्रिक से घर पर ही रबड़ को टाइट भी कर सकते हैं।
बड़े काम की हैं ये हैक्स
कुकर का गैसकिट ढीला होने पर आप यहां बताए जा रहे छोटे लेकिन काम के उपाय अपनाकर अपने समय और पैसे दोनेां की बचत कर सकत हैं। घर
बैठे आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
-1794391698389.webp)
Image Credit:Shutterstock
- अगर आपके पास टाइम कम है तो सबसे पहले कुकर की ढीली रबड़ टाइट करने के लिए ठंडे पानी से धोएं। फिर इसे ढक्कन पर लगाने के बाद कुकर को बंद करके तेज आंच पर कुछ देर के लिए पकड़ कर रखें। ध्यान रखें कुकर खाली नहीं होना चाहिए वरना यह फट सकता है।
- रबड़ आमतौर पर ज्यादा प्रेशर और गर्माहट की वजह से फैलते हैं। इसे फ्रीजर में 15-20 मिनट तक रखने से यह काफी हद तक सिकुड़ भी जाता है, जिससे यह वापस से ढक्कन में फिट बैठने लगता है।
- आटे की लोई बनाएं और इसे रबड़ वाली जगह पर गोलाई से लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद जब ये सेट हो जाए इस पर रबड़ चढ़ा दें। ऐसा करने से कुकर से गैस लीक नहीं होगी। ये तरीका भी आसान है, लेकिन यहां पर आपको आटे की लोई की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बेहतर है कि जितना जल्दी हो आप एक नया रबड़ खरीद लें।
- कुकर के ढीले गैसकेट को टाइट करने के लिए आप इसमें टेप लपेट सकते हैं। आपको तुरंत रबड़ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इमरजेंसी में ये हैक कारगर होता है।
यह भी पढ़ें- Pressure Cooker की लीकेज रोकने के हैक्स, दाल-चावल का उबलता पानी नहीं बिगाड़ेगा जायका
कुकर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा कुकर का रबड़ ढक्कन से निकालकर अलग से धोएं
- रबड़ को बार-बार डिश लिक्विड से ना धोएं, क्योंकि इसका केमिकल इसमें रहने की संभावना रहती है
- खाना पकाने के बाद इस्तेमाल किया गया रबड़ निकालकर अलग रखें
- कुकर का हर बार यूज करने के बाद रबड़ को ठंडे पानी से जरूर धोएं
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की काली और चिपचिपी सीटी मिनटों में चमकेगी, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक
प्रेशर कुकर सभी की जिंदगी में काम आने वाला जरूरी अप्लाइंस है। अगर कुकर की रबड़ बहुत पुरानी हो गई है। उसमें कट या सख्तपन दिख रहा है तो उसे तुरंत बदल डालें। हमेशा कुकर में सही साइज की अच्छी गैसकेट का ही इस्तेमाल करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest Credit: AliExperss
- प्रेशर कुकर की रबड़ गैसकेट क्या होती है?
- यह फूड-ग्रेड सिलिकॉन या रबर से बनी एक सीलिंग रिंग होती है। इसका मुख्य काम कुकर के ढक्कन और बर्तन के बीच हवा-रोधी सील बनाना है, जिससे अंदर भाप और दबाव बने।
- मुझे कैसे पता चलेगा कि रबड़ खराब हो गई है?
- अगर रबड़ ढीली हो गई है या ढक्कन उल्टा करने पर अपने आप बाहर गिर जाती है। इसका चपटा होना, कड़ा पड़ जाना या उसमें दरारें दिखने पर भी ये खराब होती है।
- कुकर की रबड़ को कितनी बार बदलना चाहिए?
- घरेलू इस्तेमाल पर हर 6 महीने से 1 साल के अंदर रबड़ बदल लेनी चाहिए। यदि आप इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 से 9 महीने में इसे बदलना बेहतर होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।