Immersion Rod पर जम गई है पानी की सफेद परत, नया खरीदने के बजाय करें ये 4 जरूरी काम
-1792577621908.webp)
Immersion Rod Cleaning Tips: ठंड का मौसम शुरू होते ही पानी गर्म करने के लिए इमर्सन रॉड की जरूरत महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग पिछले साल पैक करके रखे गए रॉड को निकाल लेते हैं। हालांकि, कई बार रॉड पर जमी पानी की सफेद परत हीटिंग प्रोसेस को धीमा कर देता है। इस स्थिति में कई बार लोग बाजार से नया रॉड खरीदकर लाने का सोचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप कुछ आसान घरेलू तरीकों को आजमाकर सफेद परत को हटा सकते हैं। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे आसान और असरदार हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपनी पुरानी रॉड की चमक वापस पा सकते हैं।
इमर्सन रॉड पर जमी सफेद परत को कैसे हटाएं?
अगर आपके पास पुराना इमर्सन रॉड रखा है, लेकिन सफेद परत जमा होने के कारण आप इसे बदलने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। आप नीचे बताए गए 4 तरीकों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कैसे?
1. सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट वाला तरीका आएगा काम
रॉड पर जमी सफेद परत को हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल असरदार साबित हो सकता है। सिरके में एसिडिक गुण होते हैं जो कैल्शियम और मैग्नीशियम के कड़े अवशेषों को गला देते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका और दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
Image Credit-Magnific
अब रॉड के केवल मेटल वाले हिस्से को इस घोल में डूबने दें, ध्यान रहे कि उसका ऊपरी इलेक्ट्रिकल प्लग या प्लास्टिक हिस्सा पानी से दूर रहे। इसे लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब केमिकल रिएक्शन के कारण पपड़ी फूल जाए, तो एक पुराने टूथब्रश या स्कॉच ब्राइट से हल्के हाथों से साफ कर लें।
2. नींबू का रस और नमक का कमाल करेगा रॉड को साफ
अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो नींबू और नमक वाला तरीका काम आ सकता है। बता दें कि नींबू में प्राकृतिक सिट्रिक एसिड होता है जो मिनरल डिपॉजिट्स को हटाने में मदद करता है। सबसे पहले एक कटोरी में दो-तीन नींबू का रस निकाल लें और उसमें पर्याप्त मात्रा में नमक मिला गाढ़ा पेस्ट बना लें।
Image Credit-AI
अब इस पेस्ट को रॉड की कॉइल पर अच्छी तरह से लपेट या लगा दें। इसे बीस से पच्चीस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि एसिड अपना काम कर सके। इसके बाद किसी सूती कपड़े या ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें। इससे न सिर्फ सफेद परत गायब हो जाएगी, बल्कि रॉड में चमक भी लौट आएगी।
इसे भी पढ़ें- Electric Rod 1 महीने में हो जाएगी खराब, अगर आप ये 5 गलतियां कर रहे हैं तो रुक जाएं
3. रेगमार या हल्के सैंडपेपर का करें इस्तेमाल
अगर आप ऊपर बताए गए तरीके नहीं आजमाना चाहती हैं, तो आप रेगमार या हल्के सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार पानी में मिनरल्स लंबे समय तक जमे रहने के कारण वह बहुत सख्त हो जाते हैं, जिन्हें केवल लिक्विड या घोल से साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में मैकेनिकल सफाई की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले बहुत बारीक दाने वाले रेगमार का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए रॉड को पूरी तरह सूखा लें और हल्के हाथों से रेगमार को कॉइल पर रगड़े। ध्यान रखें कि आपको बहुत जोर से नहीं रगड़ना है, वरना हीटिंग कॉइल की तांबे या स्टील की परत को नुकसान पहुंच सकता है। हल्के हाथों से घिसने पर सारी सूखी पपड़ी झड़कर बाहर गिर जाएगी।
4. सिरके और पानी को उबालकर करें रॉड को साफ
अगर आप रॉड पर जमी पानी की सफेद परत को आसानी से हटाना चाहती हैं, तो सिरका और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक ऐसी बाल्टी लें जिसमें रॉड पूरी तरह डूब सके और उसमें पानी के साथ एक कप सिरका मिला लें।अब इस बाल्टी में रॉड को डाल दें और स्विच ऑन करके पानी को कुछ मिनट के लिए गर्म होने दें ।
Image Credit-Magnific
पानी जब गर्म होता है, तो सिरका और उबलते पानी का कॉम्बिनेशन केमिकल रिएक्शन के जरिए रॉड पर जमी जिद्दी से जिद्दी परत को अपने आप पिघलाकर अलग कर देता है। इसके बाद स्विच बंद करके पानी को ठंडा होने दें और रॉड को साफ पानी से धोकर सुखा लें।
इमर्सन रॉड पर पानी की सफेद परत क्यों जम जाती है?
पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स यानी हार्ड वॉटर के सॉल्ट्स होते हैं, जो गर्म होने के बाद रॉड पर जम जाते हैं। इस परत को लाइमस्केल कहा जाता है। लोग अक्सर सोचते हैं कि रॉड खराब हो चुकी है और बाजार से नई खरीद लेते हैं, जबकि थोड़ी सी समझदारी से पुरानी रॉड को बिल्कुल नया जैसा बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- जानें बेकार इमर्शन रॉड को घर से लेकर बगीचे के किन कामों में दोबारा से कर सकती हैं इस्तेमाल?
इस तरीके से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप पुरान इमर्सन रॉड पर जमी पानी की सफेद परत को कुछ देर में साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Magnific
- क्या रॉड पर सफेद परत जमने से बिजली का बिल ज्यादा आता है?
- हां, सफेद परत की वजह से रॉड से गर्मी पानी तक ठीक से नहीं पहुंच पाती, जिससे पानी गर्म होने में अधिक समय और बिजली लगती है।
- क्या रॉड साफ करते समय उसके ऊपरी प्लास्टिक हैंडल को पानी में डुबो सकते हैं?
- बिल्कुल नहीं, हैंडल या वायर वाले हिस्से में पानी जाने से शॉक लगने या रॉड के खराब होने का बड़ा खतरा रहता है।
- रॉड को साफ करने के लिए चाकू या लोहे के स्क्रबर का इस्तेमाल करना सही है?
- नहीं, नुकीली चीजों या धातु के स्क्रबर से रगड़ने पर रॉड की सुरक्षात्मक कोटिंग छिल सकती है और वह हमेशा के लिए खराब हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।