न झाड़ू, न पोछा! गंदे पंखे पर लगाएं यह गीला कागज, मिनटों में गायब होगी धूल की मोटी परत

Quick Ceiling Fan Cleaning Hacks: सीलिंग फैन की धूल साफ करने के लिए गीले अखबार और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से गंदगी फैलने की टेंशन नहीं रहेगी। नीचे लेख में जानें पूरी प्रक्रिया।
Updated:- 2026-08-31, 11:50 IST
home cleaning hacks for fans

Ceiling Fan Cleaning Tips: सीलिंग फैन पर जमी धूल और गंदगी को देखकर इसे साफ करने की टेंशन होनेने लगती है। पंखा साफ करने के लिए आमतौर पर लोग झाड़ू या सूखे कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गंदी धूल नीचे फर्श और बिस्तर पर बिखर जाती है, जिससे काम बढ़ जाता है। इससे बचन के लिए लोग गूगल या सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले जुगाड़ अपनाते हैं, जिससे काम भी न बढ़े और पंखा भी साफ हो जाए।

अगर आपके घर में लगे पंखे की पखुंडी पर धूल की मोटी परत जमा हो गई है, तो अखबार वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें बिना झंझट पंखे की सफाई मिनटों में कैसे करें?

सीलिंग फैन साफ करने के लिए लगाए अखबार वाला जुगाड़

पंखे की गंदी पंखुडी को साफ करने के लिए आपको केवल पुराने अखबार या साधारण कागज और थोड़े से पानी की जरूरत है। इसकी हैक की खास बात यह है कि इससे न केवल गंदगी आसानी से हट जाएगी बल्कि पंखुड़ी भी चमकने लगेंगी। नीचे पढ़ें प्रोसेस-

fan cleaning hacks

इसे भी पढ़ें- Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव की जिद्दी गंदगी का आसान इलाज, 1 नींबू से होगी सफाई

जरूरी सामग्री

  • पुराना अखबार-4
  • बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
  • पानी- 1 गिलास
  • थाली- 1

बिना गंदगी फैलाए सीलिंग फैन को कैसे साफ करें?

पंखे पर जमी गंदगी को साफ करते समय उस पर जमा धूल बिस्तर, फर्श और आस-पास मौजूद सामान पर चिपक जाती है। ऐसे में एक काम के साथ कई काम और बढ़ जाते हैं। इससे राहत पाने के लिए आप अखबार वाला असरदार तरीका आजमा सकती हैं। नीचे जानें पूरा प्रोसेस-

how to clean fan with newspaper

  • इस तरीके को आजमाने के लिए कटोरी में पानी लेकर इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • दोनों चीजों को मिलाने के बाद अखबार को फर्श पर फैलाएं।
  • अब अखबार पर पानी छिड़कते हुए इसे गीला करें।
  • ध्यान रहे कि कागज ज्यादा गीला न हो, वरना वह पंखे की पत्तियों पर चिपक जाएगा।
  • अब इस गीले कागज को पंखे की पंखुड़ियों पर हल्के हाथों से फेरें।
  • गीला होने के कारण धूल हवा में उड़ने की बजाय सीधे कागज पर चिपक जाती है।
  • इसके बाद एक सूखे सूती कपड़े से पंखे को पोंछ लें।
  • इससे पंखा बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।
  • अब आप देखेंगी कि बिना किसी झंझट के आपका पंखा मिनटों में साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिशू पेपर का यह जादुई हैक

अगर आप भी बिना किसी परेशानी के पंखे को चमकाना चाहती हैं, तो यह तरीका आजमा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में तकिया का पुराना कवर पड़ा है, तो इससे भी पंखे की पखुंडी को साफ कर सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific, AI


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।